अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 10)

Total Questions: 30

1. 'सबके समानाधिकार पर विश्वास' के लिए एक शब्द है- [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (b) समाजवाद
Solution:'सबके समानाधिकार पर विश्वास' 'समाजवाद' कहलाता है।

2. 'जहाँ लोगों का मिलन हो' वाक्य खण्ड के लिए एक शब्द है- [BPSC School Teacher Exam, 2024]

Correct Answer: (b) सम्मेलन
Solution:'जहाँ लोगों का मिलन हो' वाक्य खण्ड के लिए एक शब्द 'सम्मेलन' है। जहाँ नदियों का मिलन हो, उसे संगम कहते हैं। जब किसी एक स्थान पर बहुत से लोग किसी सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक या अन्य कारणों से एकत्र होते हैं, तो उसे मेला कहते हैं। वस्तुतः बहुत से लोगों का एक निश्चित् उद्देश्यपूर्ण जमावड़ा मेला कहलाता है।

3. 'सबको समान भाव से देखने वाला' के लिए उपयुक्त शब्द है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains), 1995 U.P. Lower Sub. (Mains), 1975]

Correct Answer: (c) समदर्शी
Solution:'सबको समान भाव से देखने वाला' के लिए उपयुक्त शब्द 'समदर्शी' है।

4. 'जो आसानी से प्राप्त किया जा सके' उसके लिए एक शब्द है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2012 U.P. Lower Sub. (Mains), 1975]

Correct Answer: (b) सुलभ
Solution:'जो आसानी से प्राप्त किया जा सके' उसे 'सुलभ' कहते हैं।

5. 'समान रूप से ठण्डा और गरम' के लिए एक शब्द है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2012]

Correct Answer: (a) समशीतोष्ण
Solution:'समान रूप से ठण्डा और गरम' के लिए एक शब्द 'समशीतोष्ण' प्रयुक्त होता है। 'जो सबको समान समझता हो', 'समदर्शी' कहलाता है। 'उसी समय में रहने वाला', 'समकालीन' तथा 'ठण्डा और गरम', 'शीतोष्ण' कहलाता है।

6. 'जिसका आदि व अन्त न हो', के लिए दिए गए शब्दों में कौन-सा शब्द सही नहीं है? [U.P. P.C.S. (Mains), 2000, 2004]

Correct Answer: (c) शाश्वत्
Solution:'जिसका आदि व अन्त न हो' वह 'शाश्वत्' या 'नित्य' कहलाता है। 'आदि से अन्त तक को 'आद्योपान्त' कहा जाता है।

7. 'जो हमेशा रहने वाला है' उसको कहते हैं- [U.P.P.C.S. (Mains), 2018 U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010 नवोदय विधालय (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014 U.P. P.C.S. (Mains), 1993]

Correct Answer: (a) शाश्वत्
Solution:'जो हमेशा रहने वाला है' उसको 'शाश्वत्' कहते हैं। जबकि 'जिसे कोई रोक न सके' उसे 'अप्रतिहत' कहते हैं।

8. 'सौ में सौ' के लिए एक शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2018]

Correct Answer: (c) शत् प्रतिशत
Solution:'सौ में सौ' के लिए एक शब्द 'शत् प्रतिशत' है। 'शत्' का अर्थ 'सौ' से है। 'शताब्दी' सौ वर्षों के समूह को कहते हैं।

9. 'जिसके हाथ में शूल हो' शब्द समूह के लिए प्रयुक्त शब्द है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains), 2006]

Correct Answer: (b) शूलपाणि
Solution:'जिसके हाथ में शूल हो' उसके लिए उपयुक्त शब्द 'शूलपाणि' है।

10. 'सौ वर्षों का समूह' वाक्य के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2004 High court (Group D) Exam, 2015]

Correct Answer: (a) शताब्दी
Solution:'सौ वर्षों का समूह' वाक्य के लिए सही शब्द 'शताब्दी' है।