अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 10)

Total Questions: 30

21. किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) आकाश में घूमने वाला - आकाशवृत्ति
Solution:'आकाशवृत्ति' शब्द का अर्थ या उपयुक्त वाक्यांश होगा- अनिश्चित जीविका या ऐसी वृत्ति अथवा जीविका, जिसका कुछ भी निश्चय या ठिकाना न हो। 'आकाश में घूमने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- नभचर अथवा खेचर। शेष विकल्पों में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक हैं।

22. वाक्यांश के लिए एक शब्द से सम्बन्धित कौन-सा जोड़ा गलत है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018]

Correct Answer: (c) जो कम खर्च करने वाला हो - अपव्ययी
Solution:'जो कम खर्च करने वाला हो' उसे 'मितव्ययी' कहते हैं। अतः विकल्प (c) के वाक्यांश के लिए एक शब्द गलत है।

23. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के निम्नलिखित विकल्पों में से कौन गलत है? [नवोदय विधालय (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014 U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (b) आगे की सोचने वाला - अग्रगामी
Solution:'आगे की सोचने वाला' के लिए एक शब्द 'अग्रसोची' होता है। 'आगे चलने वाला' 'अग्रगामी' कहलाता हैं। शेष विकल्प सही हैं।

24. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए- [स्टॉफ नर्स परीक्षा, 2023]

सूची- I (अनेक शब्द)सूची- II (एक शब्द)
A. जो तीनों कालों को देखता है(1) वाचाल
B. जो भविष्य की बातें बोलता है(2) वर्णनातीत
C. जो वर्णन के बाहर है(3) त्रिकालदर्शी
D. जो बहुत बोलता है(4) भविष्यवक्ता
Correct Answer: (b) A-(3), B-(4), C-(2), D-(1)
Solution:सही मिलान है-
सूची- I (अनेक शब्द)सूची- II (एक शब्द)
जो तीनों कालों को देखता हैत्रिकालदर्शी
जो भविष्य की बातें बोलता हैभविष्यवक्ता
जो वर्णन के बाहर हैवर्णनातीत
जो बहुत बोलता हैवाचाल

25. 'जिसका पति जीवित हो' इस वाक्य खण्ड के लिए सार्थक शब्द है- [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2016]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:जिसका पति जीवित हो' वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द 'सधवा'है। 'जिसकी पत्नी मर गई हो' के लिए एक शब्द 'विधुर' है।

26. 'जिसके बराबर कोई न हो' के लिए एक शब्द है- [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखा. व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (b) अनुपम
Solution:दिए गए शब्दों का विवरण निम्नलिखित है-

विलक्षण - विशेष लक्षणों से युक्त।

अनुपम - जिसकी उपमा न दी जा सके।

असाधारण - जो साधारण न हो।

लोकातीत - लोक से परे।

नोट- यहाँ बराबर का अर्थ अद्वितीय अर्थात् 'जिसके समान दूसरा न हो' हो सकता है। 'जिसकी उपमा न दी जा सके' अर्थात् अनुपम जब किसी के समान दूसरा नहीं तब उसकी उपमा नहीं की जा सकती है। इस प्रकार निकटतम उत्तर विकल्प (b) हो सकता है।

27. सूची-I से सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

सूची- I (अनेक शब्द)सूची- II (एक शब्द)
A. करने योग्य(1) आलोचक
B. आलोचना करने वाला(2) मनोहर
C. आलोचना के योग्य(3) करणीय
D. जो मन को हर ले(4) आलोच्य
Correct Answer: (b) A-(3), B-(1), C-(4), D-(2)
Solution:सूची-I का सूची II से सही मिलान है-
(अनेक शब्द)(एक शब्द)
करने योग्यकरणीय
आलोचना करने वालाआलोचक
आलोचना के योग्यआलोच्य
जो मन को हर लेमनोहर

28. सूची-I से सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए - [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

सूची- I (अनेक शब्द)सूची- II (एक शब्द)
A. याचना करने वाला(1) खाद्य
B. पूछने योग्य(2) याचक
C. खाने योग्य(3) विश्वसनीय
D. विश्वास के योग्य(4) प्रष्टव्य
Correct Answer: (b) (A)-2, (B)-4, (C)-1, (D)-3
Solution:सही सुमेलित हैं-
सूची- I (अनेक शब्द)सूची- II (एक शब्द)
याचना करने वालायाचक
पूछने योग्यप्रष्टव्य
खाने योग्यखाद्य
विश्वास के योग्यविश्वसनीय

29. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही नहीं है? [EMRS JSA Hostel Warden (परीक्षा), 2023]

Correct Answer: (c) माह में एक बार प्रकाशित होने वाला- माहिक
Solution:वर्ष में एक बार प्रकाशित होने वाला के लिए एक शब्द 'वार्षिक' है। पखवाड़े में एक बार प्रकाशित होने वाला के लिए एक शब्द 'पाक्षिक' है। सप्ताह में एक बार प्रकाशित होने वाला के लिए एक शब्द 'साप्ताहिक' है, जबकि माह में एक बार प्रकाशित होने वाला के लिए एक शब्द माहिक नहीं, अपितु 'मासिक' होता है।

30. 'अनेक शब्दों के लिए एक शब्द' के नीचे लिखे विकल्पों में कौन-सा विकल्प गलत है? [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (d) आदि से अन्त तक अनन्त
Solution:'आदि से अन्त तक' के लिए एक उपयुक्त शब्द 'आद्योपान्त' होगा। शेष विकल्प सही हैं।