अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 3)Total Questions: 501. जो वाणी द्वारा व्यक्त न किया जा सके - [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2015](a) आत्मसाक्षात्कार(b) स्वानुभूति(c) अनिर्वचनीय(d) रहस्यCorrect Answer: (c) अनिर्वचनीयSolution:'जो वाणी द्वारा व्यक्त न किया जा सके' उसे 'अनिर्वचनीय' कहा जाता है।2. 'जो शोक करने योग्य न हो' के लिए एक शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1994, 2017 (पुनर्परीक्षा)](a) अशोक(b) अशोच्य(c) असमर्थ(d) अशौचCorrect Answer: (b) अशोच्यSolution:'जो शोक करने योग्य न हो' या 'जिसके विषय में शोक करना उचित न हो' के लिए एक शब्द अशोच्य' है। 'जो शोक रहित हो' उसे 'अशोक' कहते हैं। 'जो समर्थ न हो' उसे 'असमर्थ' तथा 'जो शुद्ध या पवित्र न हो' उसे 'अशौच' कहते हैं।3. 'जो पहले कभी नहीं सुना गया' वाक्यांश के लिए शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2014 U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2002](a) अनुश्रुति(b) स्मृति(c) अनसुना(d) अश्रुतपूर्वCorrect Answer: (d) अश्रुतपूर्वSolution:'जो पहले कभी नहीं सुना गया' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अश्रुतपूर्व' है।4. 'निष्फल न होने वाला' कहलाता है- [T.G.T. परीक्षा, 2010](a) निश्चित(b) सही(c) सटीक(d) अमोघCorrect Answer: (d) अमोघSolution:'निष्फल न होने वाला' के लिए एक शब्द 'अमोघ' कहलाता है।5. 'अनुकरणीय' शब्द के लिए उपयुक्त वाक्य का चयन कीजिए- [U.P. A.P.O. (Mains), 1998](a) जो अनुकरण करने योग्य हो(b) पीछे चलने वाला(c) जो अनुग्रह से युक्त हो(d) जो उपयुक्त न होCorrect Answer: (a) जो अनुकरण करने योग्य होSolution:'अनुकरणीय' शब्द के लिए उपयुक्त वाक्य 'जो अनुकरण करने योग्य हो' है।6. 'बढ़ा चढ़ा कर कहना' के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010](a) अतिवादी(b) अतिशय(c) अत्यन्त(d) अतिशयोक्तिCorrect Answer: (d) अतिशयोक्तिSolution:'बढ़ा चढ़ा कर कहना' के लिए एक शब्द 'अतिशयोक्ति' होता है। शेष विकल्पों के अर्थ भिन्न हैं।7. निम्न में से कौन-सा 'पीछे चलने वाला' शब्द समूह हेतु एक शब्द है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015](a) अनुगत(b) पिछलग्गू(c) पिच्छल(d) आगतCorrect Answer: (a) अनुगतSolution:'पीछे चलने वाला' शब्द समूह के लिए एक शब्द अनुयायी या अनुगामी होता है, परन्तु उपयुक्त विकल्प के अभाव में (अनुगत) विकल्प (a) सत्य के नजदीक है। जिसकी उपमा न दी जा सके के लिए 'अनुपम' शब्द प्रयुक्त होता है।8. 'जिसकी तुलना न की जा सके' वाक्य हेतु उपयुक्त शब्द है- [U.P. A.P.O. (Mains), 1982](a) अनुपम(b) अद्वितीय(c) अतुलनीय(d) अवन्दनीयCorrect Answer: (c) अतुलनीयSolution:'जिसकी तुलना न की जा सके' वाक्य हेतु उपयुक्त शब्द 'अतुलनीय' है। जिसकी उपमा न दी जा सके के लिए 'अनुपम' शब्द प्रयुक्त होता है।9. 'जिसे जीता न जा सके' उसके लिए उपयुक्त शब्द है- [U.P. P. C.S. (Mains), 1995, U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013](a) अजेय(b) अज्ञेय(c) अपराजेय(d) दुर्जेयCorrect Answer: (a) अजेयSolution:'जिसे जीता न जा सके' उसे 'अजेय' कहते हैं। 'जिसे जाना न जा सके' उसे 'अज्ञेय', 'जिसे कठिनता से जीता जा सके' उसे 'दुर्जेय' एवं 'जिसे पराजित न किया जा सके' उसे 'अपराजेय' कहते हैं।10. 'जिसे पराजित न किया जा सके' के लिए उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए- [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2006](a) अपराजेय(b) अजातशत्रु(c) धोरोदात्त(d) अजेयCorrect Answer: (a) अपराजेयSolution:'जिसे जीता न जा सके' उसे 'अजेय' कहते हैं। 'जिसे जाना न जा सके' उसे 'अज्ञेय', 'जिसे कठिनता से जीता जा सके' उसे 'दुर्जेय' एवं 'जिसे पराजित न किया जा सके' उसे 'अपराजेय' कहते हैं।Submit Quiz12345Next »