अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 3)

Total Questions: 50

41. 'वह कवि जो तत्काल कविता करे' के लिए एक शब्द है- [R.O./A.R.O. (Pre) - 2021, U.P. P.C.S. (Mains), 2012, Uttarakhand P. C.S. (Mains), 2006, U.P. S.D.I., 2006]

Correct Answer: (d) आशुकवि
Solution:'वह कवि जो तत्काल कविता करे' उसके लिए एक शब्द 'आशुकवि' होता है।

अन्य शब्द

महाकवि महान या सर्वश्रेष्ठ कवि सुकवि अच्छा या उत्तम कवि रससिद्ध कवि रस अभिव्यक्ति में कुशल कवि मत्सर - ईर्ष्यापूर्ण मानसिक अवस्था

42. 'अपराध बोध से होने वाली ग्लानि' वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए - [उ.प्र. पुलिस कॉस्टेबल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (c) आत्मग्लानि
Solution:'अपराध बोध से होने वाली ग्लानि' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'आत्मग्लानि' है।

43. 'जिसकी भुजाएँ घुटनों तक लम्बी हो' उसे कहते हैं- [U.P. P.C.S. (Mains), 1995,, U.P. U.D.A/L.D.A. (Mains), 1995, P.G.T. परीक्षा, 2004, उ.प्र. कॉस्टेबल परीक्षा, 2006]

Correct Answer: (b) आजानुबाहु
Solution:'जिसकी भुजाएँ घुटनों तक लम्बी हो' उसे आजानुबाहु कहते हैं।

44. 'पैर से सिर तक' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017 U.P. P.C.S. (Mains), 2017 (निरस्त परीक्षा) U.P. P.C.S. (Mains), 2007, U.P. A.Ρ.Ο. (Mains), 1998]

Correct Answer: (d) आपादमस्तक
Solution:'पैर से सिर तक' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'आपादमस्तक' होता है। अन्य विकल्प असंगत हैं। 'जिसका अनादर किया गया हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अनादृत होता है।

45. 'जो ईश्वर में विश्वास रखता हो' के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) - 2021, PET (Exam) 2022 SSS. G.D-2021, U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains), 2008, U.P. N.T., 2006, Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2004, U.P. Lower Sub. (Mains), 1990]

Correct Answer: (b) आस्तिक
Solution:'जो ईश्वर में विश्वास रखता हो' उसके लिए एक शब्द 'आस्तिक' है।

अन्य शब्द

आस्थावान - किसी के प्रति आस्था रखने वाला

विश्वासी - जो विश्वास के लायक हो

आसुरी - असुरों से सम्बन्धित

विश्वस्त - जिस पर विश्वास किया गया हो

46. 'अतिथि की सेवा करने वाला' वाक्य के लिए उपयुक्त शब्द है- [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2006]

Correct Answer: (d) आतिथेय
Solution:'अतिथि की सेवा करने वाला' अथवा 'जिसके यहाँ अतिथि ठहरा हो', उसे 'आतिथेय' कहते हैं। 'जिसका अनादर किया गया हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द अनावृत होता है।

47. 'जो शीघ्र प्रसन्न हो जाए, उसे कहेंगे- [उ.प्र. कॉस्टेबल परीक्षा, 2006]

Correct Answer: (d) आशुतोष
Solution:जो शीघ्र प्रसन्न हो जाए, उसे आशुतोष कहते हैं।

48. 'अपने जीवन पर स्वयं लिखी कथा' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 25 अक्टूबर, 2018 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) आत्मकथा
Solution:'अपने जीवन पर स्वयं लिखी कथा' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'आत्मकथा' है।

49. सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांश के लिए एक शब्द है। [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (II)]

'आदि से अन्त तक'-

 

Correct Answer: (b) आद्योपान्त
Solution:'आदि से अन्त तक' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- 'आद्योपान्त'।

'जिसका कोई आदि/प्रारम्भ न हो' के लिए 'अनादि' एक शब्द है।

50. 'जिनका सम्बन्ध अध्यात्म से है' के लिए एक शब्द होगा- [उ.प्र. पुलिस कॉस्टेबल परीक्षा 19 जून, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (a) आध्यात्मिक
Solution:जिसका सम्बन्ध अध्यात्म से है, के लिए एक शब्द आध्यात्मिक होगा। जिसका सम्बन्ध धर्म से है, उसे धार्मिक, जिसका सम्बन्ध शास्त्र से है, उसे शास्त्रीय कहते हैं।