अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 4)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित विकल्पों में से "आत्मा व परमात्मा से सम्बन्ध रखने वाला। [CRPF Tradesman परीक्षा, 2023]

वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द क्या होगा ?

 

Correct Answer: (b) आध्यात्मिक
Solution:"आत्मा व परमात्मा या आत्मा और ईश्वर से सम्बन्ध रखने वाला के लिए एक सार्थक शब्द 'आध्यात्मिक' है। दैव अथवा प्रकृति द्वारा होने वाला (दुःख) आधिदैविक कहलाता है। भूतों अर्थात् जीवों द्वारा होने वाला (दुःख) 'आधिभौतिक' कहलाता है। आदि से लेकर अन्त तक को 'आद्योपान्त' कहते हैं।

2. रवि रोज मन्दिर जाता है, वह ईश्वर को मानता है। [High Court (Group D) Main's Exam, 2016]

रेखांकित अंश के लिए एक शब्द बताइए।

 

Correct Answer: (c) आस्तिक
Solution:जो ईश्वर को मानता है, उसे 'आस्तिक' कहते हैं। अतः रेखांकित अंश के लिए एक शब्द 'आस्तिक' होगा।

3. 'आकाश को चूमने वाला' के लिए एक शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2018]

Correct Answer: (b) आकाशचुम्बी
Solution:'आकाश को चूमने वाला' के लिए एक शब्द 'आकाशचुम्बी' है। 'जहाजों को रात्रि में मार्ग दिखाने वाला प्रकाश स्तम्भ', 'आकाशदीप' कहलाता है। गगन को चूमने वाले को 'गगनचुम्बी' कहते हैं।

4. 'जिस पर किसी का आतंक छाया हो' के लिए एक शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (पुनर्परीक्षा)]

Correct Answer: (c) आतंकित
Solution:'जिस पर किसी का आतंक (डर) छाया हो' के लिए एक शब्द 'आतंकित' होता है।

5. किसी वस्तु को दूसरे देश से अपने देश में क्रय कर लाने की क्रिया कहलाती है- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (a) आयात
Solution:किसी वस्तु को दूसरे देश से अपने देश में क्रय कर लाने की क्रिया 'आयात' कहलाती है। 'निर्यात' आयात का विलोमार्थी है।

6. 'अतिथि सत्कार की भावना' के लिए एक शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016]

Correct Answer: (a) आतिथ्य
Solution:'अतिथि सत्कार की भावना', 'आतिथ्य' कहलाती है। अतिथि को 'अभ्यागत कहते हैं। 'जिसके यहाँ अतिथि ठहरा हो', 'आतिथेय' कहलाता है।

7. 'अनिश्चित जीविका' के लिए एक सही शब्द है- [U.P. S.D.I., 2006, Uttarakhand P. C.S. (Mains), 2002, U.P. P.C.S. (Mains), 2001, U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) आकाशवृत्ति
Solution:'अनिश्चित जीविका' के लिए एक शब्द 'आकाशवृत्ति' होगा।

8. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें, जो वाक्यांशों के लिए एक शब्द का विकल्प हो। "जिस पर हमला किया गया हो" [SSC.G.D. 2024, U.P. P.C.S. (Mains), 1994, 2015 U.P. A.P.O. (Mains), 2002, UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)]

Correct Answer: (b) आक्रान्त
Solution:जिस पर हमला किया गया हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'आक्रान्त है। हमला करने वाले के लिए एक शब्द 'आक्रान्ता' है।

9. 'वह स्त्री जिसका पति परदेश से आने वाला हो' के लिए एक शब्द है- [P.G.T. परीक्षा, 2005]

Correct Answer: (d) आगमिस्यतपतिका
Solution:'वह स्त्री जिसका पति परदेश से आने वाला हो' उसे 'आगमिस्यतपतिका' कहते हैं। 'वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो' उसे 'आगतपतिका' कहते हैं। जिसका पति विदेश जाने वाला हो और वह वियोग दुःखी हो, उसे 'प्रवत्स्यपतिका' कहते हैं।

10. 'जो अचानक आँखों से ओझल हो गया हो' इन अनेक शब्दों के लिए एक शुद्ध शब्द है - [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (c) अन्तर्धान
Solution:'जो आँखों से ओझल हो गया हो' के लिए उपयुक्त एक शब्द अन्तर्धान होगा। शेष विकल्प गलत हैं।