अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 4)

Total Questions: 50

41. 'जो अपने कर्त्तव्य का निश्चय न कर सके' इस वाक्य को एक शब्द में कह सकते हैं- [U.P. S.D.I., 2006, U.P. P. C.S. (Mains), 2000, U.P. Lower Sub. (Mains), 2004, उ.प्र. कांस्टेबिल परीक्षा, 2006, P.G.T.]

Correct Answer: (c) किंकर्तव्यविमूढ़
Solution:'जो अपने कर्त्तव्य का निश्चय न कर सके' अर्थात् 'जिसे अपने कर्तव्य का ज्ञान न हो रहा हो' उसे 'किंकर्तव्यविमूढ़' कहते हैं।

42. 'अच्छे कुल में जन्म लेने वाला' के लिए दिए गए शब्दों में कौन-सा शब्द सही है? [U.P. P.C.S. (Mains), 1995, U.P. Lower Sub. (Mains), 2003, U.P.TET Exam Ist Paper (I-V), 2014, UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) कुलीन
Solution:'अच्छे कुल में जन्म लेने वाला' के लिए दिए गए शब्दों में एक शब्द 'कुलीन' है। 'अभिजात' शब्द भी प्रयुक्त होता है।

43. 'जो स्त्री कविता रचती है' वाक्य के लिए सही शब्द का चयन कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2003]

Correct Answer: (b) कवयित्री
Solution:'जो स्त्री कविता रचती है' वाक्य के लिए सही शब्द 'कवयित्री' है।

44. 'किशोरी' शब्द के लिए उचित वाक्य है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2002]

Correct Answer: (b) बारह से सोलह वर्ष की आयु की लड़की
Solution:'किशोरी' अथवा 'बाला', 'बारह से सोलह वर्ष की आयु की लड़की' को कहते हैं। 'एक से दस वर्ष तक की लड़की' को 'कन्या' कहते हैं। 'जिस लड़की की शादी नहीं हुई हो' उसे 'कुमारी' कहते हैं।

45. 'जिसे बाहरी जगत का ज्ञान न हो' के लिए कौन-सा शब्द सही है? [Uttarakhand P. C.S. (Mains), 2006]

Correct Answer: (a) कूपमण्डूक
Solution:'जिसे बाहरी जगत का ज्ञान न हो' के लिए एक शब्द 'कूपमण्डूक' होता है। 'अकिंचन' का अर्थ है-जिसके पास कुछ भी न हो।

46. 'कंजूसी से धन व्यय करने वाला' के लिए एक शब्द है- [राजस्व लेखपाल (प्रथम पाली) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) कृपण
Solution:'कंजूसी से धन व्यय करने वाला', 'कृपण' कहलाता है।

47. 'किए गए उपकार को न मानने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [V.D.O. परीक्षा, 2023 U.P. A.P.O (Mains), 1982, U.P. P.C.S (Mains), 1993, P.G.T. परीक्षा, 2009, K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (b) कृतघ्न
Solution:'किए गए उपकार को न मानने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- 'कृतघ्न।' 'किए गए उपकार को मानने वाला' के लिए एक शब्द है- कृतज्ञ । अन्य महत्त्वपूर्ण वाक्यांशों के लिए एक शब्द लौटकर आया हुआ प्रत्यागत वह स्त्री जिसे पति छोड़ दे परित्यक्ता आदि से अन्त तक - आद्योपान्त

48. 'अपना उद्देश्य पूर्ण होने पर सन्तुष्ट' ऐसे व्यक्ति के लिए एक शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) कृतार्थ
Solution:'अपना उद्देश्य पूर्ण होने पर सन्तुष्ट' ऐसे व्यक्ति के लिए एक शब्द 'कृतार्थ' होता है।

49. 'नियमविरुद्ध, असामाजिक कार्य करने वालों की सूची' के लिए एक शब्द है- [U.P.R.O/A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) कालीसूची
Solution:'नियमविरुद्ध, असामाजिक कार्य करने वालों की सूची' के लिए एक शब्द 'कालीसूची' है। 'नियम के अनुरूप एवं सामाजिक कार्य करने वालों की सूची' को 'श्वेतसूची' कहते हैं।

50. 'जो बात लोगों से सुनी गयी हो' के लिए एक शब्द है- [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (d) किंवदन्ती
Solution:'जो बात लोगों से सुनी गयी हो' उसे 'किंवदन्ती' कहते हैं।