अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 5)

Total Questions: 50

1. 'ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य पूरा ढक जाए', के लिए उपयुक्त शब्द है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2003]

Correct Answer: (a) खग्रास
Solution:'ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य पूरा ढक जाए', के लिए उपयुक्त शब् खग्रास है।

2. 'जीवन के एक अंश को लेकर लिखा गया प्रबन्ध काव्य' लिए प्रयुक्त शब्द का चयन कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 200%]

Correct Answer: (c) खण्डकाव्य
Solution:'जीवन के एक अंश को लेकर लिखा गया प्रबन्ध काव्य' के लिए प्रयुक्त शब्द 'खण्डकाव्य' है।

3. 'जो भवन गिर गया हो' वाक्य के लिए उपयुक्त शब्द है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 1990]

Correct Answer: (c) खंडहर
Solution:'जो भवन गिर गया हो' वाक्य के लिए उपयुक्त शब्द 'खंडहर' है।

4. 'किसी गलती पर दुःखी होने' को कहते हैं : [MPPCS (Pre) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) खेद
Solution:'किसी गलती पर दुःखी होने' को 'खेद' कहते हैं। किसी की मृत्यु पर दुःखी होना 'शोक' कहलाता है। सफलता न मिलने या असामाजिक स्थिति पर दुःखी होना 'क्षोभ' कहलाता है। रोग या चोट के कारण शारीरिक कष्ट को 'पीड़ा' कहते हैं। मानसिक अप्रिय भावों या अवस्थाओं को 'क्लेश' कहते हैं।

5. 'खल्वाट' शब्द किस वाक्य के लिए उपयुक्त है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 199]

Correct Answer: (d) जिसके सिर पर बाल न हों
Solution:'खल्वाट' शब्द 'जिसके सिर पर बाल न हों', के लिए उपयुक्त है।

6. 'जो नभ में चलता है' के लिए शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2011]

Correct Answer: (a) खेचर
Solution:'जो नभ में चलता है' के लिए 'खेचर' शब्द होता है।

7. 'गुप्तचर' इस शब्द के लिए कौन-सा वाक्यांश सही है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) छिपकर टोह लेने वाला
Solution:विकल्प (b) में दिया गया वाक्यांश 'छिपकर टोह लेने वाला' के लिए सही शब्द है- 'गुप्तचर।'

अन्य महत्त्वपूर्ण वाक्यांशों के लिए एक शब्द

जो गुप्त स्थान पर रहता हो - छद्मवासी

छिपाने योग्य - गोपनीय

अवश्य होने वाला - अवश्यम्भावी

पूछने योग्य - प्रष्टव्य

करने योग्य करणीय, - कर्त्तव्य

8. 'गजगामिनी' शब्द के लिए एक वाक्य है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2008]

Correct Answer: (b) हाथी की तरह चलने वाली स्त्री
Solution:गजगामिनी' शब्द के लिए एक वाक्य 'हाथी की तरह चलने वाली स्त्री' है।

9. 'सन्ध्या और रात्रि के बीच का समय' होता है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2018, U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains), 2006, U.P. P.C.S. (Mains), 1998]

Correct Answer: (d) गोधूलि
Solution:'सन्ध्या और रात्रि के बीच का समय', 'गोधूलि' कहलाता है।

10. 'आकाश को चूमने वाला' वाक्य के लिए सही शब्द का चयन कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Mains), 1998, U.P.A.P.O. (Mains), 1982]

Correct Answer: (a) गगनचुम्बी
Solution:'आकाश को चूमने वाला' वाक्य के लिए सही शब्द आकाशचुम्बी है, लेकिन विकल्प में इसके स्थान पर 'गगनचुम्बी' है, जिसका चयन किया जा सकता है, क्योंकि यह 'आकाशचुम्बी' का ही पर्यायवाची है। 'जो दूर की बात सोचे' उसे 'दूरदर्शी' तथा 'जो किसी वस्तु या विषय में आसक्त न हो' उसे 'अनासक्त' कहते हैं। 'घरती और आकाश के बीच का स्थान', 'अन्तरिक्ष' कहलाता है।