अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 5)

Total Questions: 50

21. 'जानने की इच्छा रखने वाला' इस शब्द समूह के लिए एक शब्द बताइए। [UPSSSC Forest guard - 2021 UPPCL-JE- (Cilvil) Exam, 2013]

Correct Answer: (c) जिज्ञासु
Solution:'जानने की इच्छा रखने वाला' के लिए उचित एक शब्द 'जिज्ञासु' है। पीने की इच्छा रखने वाला, पिपासु कहलाता है। उत्साह से युक्त व्यक्ति, उत्साही कहलाता है।

22. 'जल में रहने वाला प्राणी' के लिए एक शब्द है- [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (c) जलचर
Solution:'जल में रहने वाला प्राणी' के लिए एक शब्द 'जलचर' है, जबकि 'जल में जन्म लेने वाला' 'जलज' कहलाता है।

23. 'जीतने की इच्छा' हेतु एक शब्द लिखिये- [P.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (b) जिगीषा
Solution:'जीतने की इच्छा' को 'जिगीषा' कहते हैं। 'अधिक समय तक जीने की इच्छा' को 'जिजीविषा' कहते हैं।

24. 'किसी पर विजय प्राप्त करने की इच्छा रखने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द है [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017 U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (निरस्त परीक्षा)]

Correct Answer: (c) जिगीषु
Solution:'किसी पर विजय प्राप्त करने की इच्छा रखने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'जिगीषु' होता है।

25. 'इन्द्रियों को जीत लिया हो जिसने' वाक्यांश के लिए सही विकल्प का चयन कीजिये। [U.P.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013, U.P.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011, UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (c) जितेन्द्रिय
Solution:'इन्द्रियों को जीत लिया हो जिसने' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'जितेन्द्रिय' है। 'इन्द्र को जीतने वाला' के लिए एक शब्द 'इन्द्रजीत' है।

26. 'जिजीविषा' से तात्पर्य है : [MPPCS (Pre) परीक्षा, 2024 UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा. चयन) परीक्षा, 2016, UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) जीवन की इच्छा रखना
Solution:'जिजीविषा' शब्द से तात्पर्य है- जीवन की इच्छा रखना / जीने की इच्छा। मोक्ष की इच्छा रखना के लिए एक शब्द मुमुक्षा, कुछ जानने की इच्छा रखना के लिए एक शब्द जिज्ञासा तथा क्षमा करने की क्षमता रखना के लिए एक शब्द 'क्षम्यता' है।

27. दिए गए शब्दों में से कौन-सा शब्द 'जो अवैध सन्तान हो' वाक्य के लिए उपयुक्त है? [Uttarakhand P.C.S. (Mains), 2002]

Correct Answer: (b) जारज
Solution:'जो अवैध सन्तान हो' उसके लिए उपयुक्त शब्द 'जारज' है।

28. अन्न को पचाने वाली अग्नि है- [T.G.T. परीक्षा, 2002, U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2010, U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010, U.P. Lower Sub. (Mains), 1998]

Correct Answer: (a) जठराग्नि
Solution:अन्न को पचाने वाली (पेट की) अग्नि को 'जठराग्नि' या 'जठरानल' कहते हैं।

29. 'जिसमें जानने की इच्छा हो' के लिए एक शब्द है- [T.G.T. परीक्षा, 2010 / T.G.T. परीक्षा, 2004, U.P. P.C.S. (Pre), 2012, U.P. P.C.S. (Mains), 1993, 2006, 2008, 2010, U.P. A.P.O. (Mains), 2006, U.P. Lower Sub. (Mains), 2003, U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2014]

Correct Answer: (d) जिज्ञासु
Solution:'जिसमें जानने की इच्छा हो' के लिए एक शब्द 'जिज्ञासु' है।

30. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें, जो वाक्यांशों के लिए एक शब्द का विकल्प हो। [SSC.G.D. 2024, SSC. G.D. - 2021]

'जो त्यागने योग्य हो'

 

Correct Answer: (b) त्याज्य
Solution:'जो त्यागने योग्य हो,' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'त्याज्य' है। जिसे त्याग देना उचित हो, वाक्यांश के लिए भी एक शब्द 'त्याज्य' ही होता है। कोई कार्य या पद छोड़ देने के लिए लिखे जाने वाले पत्र हेतु एक शब्द त्यागपत्र है। गोद लिया हुआ पुत्र के लिए एक शब्द 'दत्तक' है। सिक्के आदि ढालने का स्थान 'टकसाल' कहलाता है। जिसे पार करना कठिन हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'दुस्तर' है।