अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 5)

Total Questions: 50

41. 'जिसके दो पैर हैं' के लिए एक शब्द निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.14.12.2017]

Correct Answer: (b) द्विपद
Solution:'जिसके दो पैर हैं' के लिए एक शब्द 'द्विपद' होता है। हिन्दी में एक वाक्य, वाक्यांश अथवा अनेक शब्दों के लिए जो एक शब्द का प्रयोग होता है, वह प्रायः तत्सम शब्द होता है।

42. 'जो देने योग्य है' के लिए एक शब्द है- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)]

Correct Answer: (b) देय
Solution:'जो देने योग्य है' के लिए एक शब्द 'देय' है।

43. 'अनुचित बात के लिए आग्रह करने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (c) दुराग्रही
Solution:'अनुचित बात के लिए आग्रह करने वाला', 'दुराग्रही' कहलाता है। 'अनुचित बात के लिए अड़ना' 'दुराग्रह' होता है।

44. 'जो काम करना कठिन हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए- [उ.प्र. पुलिस कॉस्टेबल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (II-पॉली) उ.प्र. पुलिस कॉस्टेबल परीक्षा 19 जून, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (a) दुष्कर
Solution:जो काम करना कठिन हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'दुष्कर' प्रयुक्त होता है।

45. 'जिसका निवारण अत्यन्त कष्ट से किया जा सके' के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) दुर्निवार
Solution:'जिसका निवारण अत्यन्त कष्ट से किया जा सके' उसके लिए एक शब्द 'दुर्निवार' है।

46. 'जिस समय बड़ी मुश्किल से भिक्षा मिलती है' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2013]

Correct Answer: (c) दुर्भिक्ष
Solution:'जिस समय बड़ी मुश्किल से भिक्षा मिलती है', के लिए एक शब्द 'दुर्भिक्ष' है।

47. रंगमंच पर परदे के पीछे के स्थान के लिए एक शब्द होता है - [उत्तराखण्ड असि. एकाउण्टेंट, परीक्षा-2023]

Correct Answer: (d) नेपथ्य
Solution:रंगमंच पर परदे के पीछे के स्थान के लिए एक शब्द 'नेपथ्य' है।

वाक्यांश के लिए अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

नियम-धरम का पालन करने वाला नेमी

नेत्र सम्बन्धी रोग एवं उसकी चिकित्सा प्रणाली से सम्बद्ध

विज्ञान- नैत्रिकी

48. 'बुरे उद्देश्य से की गई गुप्त मन्त्रणा' के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) दुरभिसन्धि
Solution:'बुरे उद्देश्य से की गई गुप्त मन्त्रणा' के लिए एक शब्द 'दुरभिसन्धि' है। 'किसी को संकट में डालने के लिए बनायी जाने वाली योजना' अथवा 'किसी को हानि पहुँचाने के लिए होने वाली गुप्त कार्यवाही', 'दुरभियोजन' कहलाती है।

49. 'जिसके पेट में माँ ने रस्सी (दाम) बाँध दी हो' उसे कहते हैं- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (d) दामोदर
Solution:- 'जिसके पेट में माँ ने रस्सी (दाम) बाँध दी हो', उसे 'दामोदर' कहते हैं।

50. 'वन में लगने वाली आग' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (b) दावाग्नि
Solution:'वन में लगने वाली आग' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'दावाग्नि' है।