अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 8)

Total Questions: 50

1. 'भवितव्य' शब्द के लिए उचित वाक्य है- [U.P. A.P.O. (Mains), 2006]

Correct Answer: (a) भविष्य में होने वाला
Solution:'भवितव्य' शब्द के लिए उचित वाक्य 'भविष्य में होने वाला' है।

2. 'निश्चित रूप से घटित होने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- [UPPCL-JE- (Cilvil) Exam, 2016]

Correct Answer: (d) भवितव्य
Solution:"निश्चित रूप से घटित होने वाला" वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- भवितव्य। इसके अतिरिक्त 'भावी' का अर्थ होगा-भविष्य में होने वाला।

3. 'भविष्य में होने वाला' के लिए एक शब्द है- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (a) भावी
Solution:'भविष्य में होने वाला' के लिए एक शब्द 'भावी' है।

4. 'भूधर' शब्द के लिए एक वाक्य है- [U.P. P.C.S. (Mains), 1995]

Correct Answer: (c) जो भू को धारण करता है
Solution:'भूधर' शब्द के लिए एक वाक्य है 'जो भू को धारण करता है

' भूधर' पर्वत का पर्यायवाची भी है।

5. देवों को चढ़ाने के लिए बनाए गए दही, घी, शहद, चीनी और जल के योग को कहते हैं : [MP. PCS (C-SAT) EXAM, 2022]

Correct Answer: (b) मधुपर्क
Solution:देवों को चढ़ाने के लिए बनाए गए दही, घी, शहद, चीनी और जल के योग को 'मधुपर्क' कहते हैं। 'जो देवताओं को प्रिय हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'देवानांप्रिय' है।

6. 'वर्ष में एक बार होने वाला' के लिए एक शब्द है - [उत्तराखण्ड असि. एकाउण्टेंट, परीक्षा-2023]

Correct Answer: (c) वार्षिक
Solution:'वर्ष में एक बार होने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'वार्षिक' है। दो वर्षों में एक बार होने वाला वाक्यांश के लिए एक शब्द 'द्विवार्षिक' है। 'छह-छह महीने में एक बार होने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अर्धवार्षिक' है। 'तीन वर्षों में एकबार होने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'त्रयवार्षिक' है।

7. 'जो मर रहा हो' के लिए एक शब्द है- [P.G.T. परीक्षा-2021 (यू.पी.)]

Correct Answer: (b) मुमूर्ष
Solution:मुमूर्षु' उसे कहते हैं, जो मर रहा हो, अर्थात् जो मरने वाला हो।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

मुमुक्षु - जिसे मोक्ष की कामना हो।

मुमूर्षा मर जाने की कामना।

मुमूर्षु - जिसे मर जाने की कामना हो / जो मरणासन्न हो

मुमुक्षा - मोक्ष की कामना / मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा

8. 'मन को हरने वाला' वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए- [PET Exam- 2021]

Correct Answer: (c) मनोहर
Solution:'मन को हरने वाला' वाक्य के लिए एक शब्द 'मनोहर' है, 'जो मद में उन्मत्त हो' वाक्य के लिए एक शब्द 'मदमस्त' तथा 'मर्मस्थल को छेदने वाला' वाक्य के लिए कए शब्द 'मर्मान्तक' है।

9. 'मोक्ष पाने की इच्छा करने वाला' इन अनेक शब्दों के लिए शुद्ध शब्द इनमें से है - [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (e) इनमे से कोई नहीं
Solution:दिए हुए सभी विकल्प गलत हैं। 'मोक्ष पाने की इच्छा करने वाला' के लिए उचित एक शब्द 'मुमुक्षु' है। तैर कर पार होने की इच्छा रखने वाले को तितीर्षु कहते हैं। सर्दी-गर्मी दुःख आदि सहन करने की शक्ति रखने को तितिक्षा कहते हैं।

10. किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) जो सब कुछ जानता है - बहुज्ञ
Solution:विकल्प (c) से सम्बन्धित वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक अथवा उपयुक्त नहीं है; क्योंकि वाक्यांश 'जो सब कुछ जानता है' के लिए प्रयुक्त सार्थक शब्द होगा- 'सर्वज्ञ'। वहीं पर 'बहुज्ञ' शब्द के लिए वाक्यांश होगा- 'जो बहुत जानता है।' शेष विकल्प सही हैं।