अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 8)

Total Questions: 50

11. जो सब कुछ जानता है [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (a) सर्वज्ञ
Solution:जो सब कुछ जानता है, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'सर्वज्ञ' है। जो बहुत से विषयों का जानकार हो, उसे 'बहुज्ञ' तथा जो कम जानता है, उसे 'अल्पज्ञ' कहते हैं।

12. 'कम बोलने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [R.O./A.R.O. (Pre) - 2021 P.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (a) मितभाषी
Solution:'कम बोलने वाला' 'मितभाषी' कहा जाता है।

अन्य शब्द

बहुभाषी - कई भाषाओं को बोलने वाला

मृदुभाषी - मधुर भाषा बोलने वाला

अभाषी - जो भाषा नहीं बोलता हो

13. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइए- [BPSC School Teacher Exam, 2024]

'कम बोलने वाला'

 

Correct Answer: (a) मितभाषी
Solution:'कम बोलने वाला' वाक्यांश के लिए सही शब्द है- मितभाषी। 'अधिक बोलने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द वाचाल तथा 'मीठा बोलने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द मृदुभाषी/मिष्टभाषी है।

14. दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन करें- [SSC. G.D.-2021]

असाधारण मेधा बुद्धि वाला

 

Correct Answer: (d) मेधावी
Solution:'असाधारण मेधा बुद्धि वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'मेधावी' होता है। 'मेघावी' तत्सम और विशेषण शब्द है। बुद्धिमान्, बुद्धिशाली तथा महाज्ञानी परस्पर पर्याय हैं।

15. 'जो मृत्यु के मुख में आने को है' उसके लिए एक शब्द होगा- [U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains), 2004, U.P. P.C.S. (Mains), 1993]

Correct Answer: (d) मरणोन्मुख
Solution:'जो मृत्यु के मुख में आने को है' उसके लिए एक शब्द 'मरणोन्मुख' होगा।

16. 'जो कम खर्च करता हो' वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द का विकल्प चुनें- [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2017]

Correct Answer: (d) मितव्ययी
Solution:'जो कम खर्च करता हो' वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द मितव्ययी है।

17. 'मर्मज्ञ' शब्द के लिए एक वाक्य है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2005]

Correct Answer: (c) किसी बात का मर्म (गूढ़ रहस्य) जानने वाला
Solution:'मर्मज्ञ' शब्द के लिए एक वाक्य 'किसी बात का गूढ़ रहस्य या कर्म को जानने वाला' है।

18. 'थोड़ा नपा-तुला भोजन करने वाला' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014, U.P. A.P.O. (Mains), 2015]

Correct Answer: (c) मिताहारी
Solution:'थोड़ा' नपा-तुला भोजन करने वाला' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द 'मिताहारी' है। 'कम या नपा-तुला खर्च करने वाला' के लिए एक शब्द 'मितव्ययी' है।

19. 'मोक्ष की कामना करने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [P.G.T. परीक्षा, 2003, U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010, Uttarakhand.P.C.S. (Pre), 2012, Revenue Insp. Exam -2014 (IInd Paper, Part-I), UPSSSC (JE) Exam, 2015]

Correct Answer: (c) मुमुक्षु
Solution:'मोक्ष की कामना करने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'मुमुक्षु' है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

20. 'जिसके हृदय पर आघात हुआ हो' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014 U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (पुनर्परीक्षा)]

Correct Answer: (b) मर्माहत
Solution:'जिसके हृदय पर आघात हुआ हो' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द 'मर्माहत' होगा।