अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 8)

Total Questions: 50

21. 'जो मृत्यु को जीत ले', के लिए दिए गए विकल्पों में कौन-सा विकल्प सही है? [U.P. P.C.S. (Mains), 1995, U.P. A.P.O. (Mains), 1982, T.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (c) मृत्युंजय
Solution:'जो मृत्यु को जीत ले', के लिए 'मृत्युंजय' शब्द सही है।

22. 'जो कम खर्च करता हो। इस वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (c) मितव्ययी
Solution:'जो कम खर्च करता हो।' इस वाक्यांश के लिए एक शब्द 'मितव्ययी' होगा।

23. मरणासन्न अवस्था वाला के लिए एक शब्द है- [U.P.A.P.O. (Mains), 2002 U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) मुमूर्ष
Solution:'मरणासन्न अवस्था वाला' के लिए एक शब्द 'मुमूर्षु' है।

24. जो हर समय अपना मतलब साधता हो, उसे क्या कहा जाता है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (e) (a & c)
Solution:'स्वार्थी' एवं 'मतलबी' दोनों एक ही अर्थ प्रकट करते हैं। अतः दोनों सही हैं।

25. 'जो बहुत मन्द गति से कार्य करता हो' उसके लिए एक शब्द है- [U.P. S.D.I., 2006]

Correct Answer: (a) मन्थर
Solution:जो बहुत मन्द गति से कार्य करता हो' उसे 'मन्थर' कहते हैं।

26. 'जो सिंहासन का अधिकारी हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (a) युवराज
Solution:जो सिंहासन का अधिकारी हो, वाक्यांश हेतु एक शब्द 'युवराज' है। वस्तुतः राजगद्दी के उत्तराधिकारी / सबसे बड़े राजकुमार को 'युवराज' कहते हैं। जो युग का निर्माण करता है, उसे युग निर्माता कहते हैं। अपने युग का बहुत बड़ा व्यक्तित्व, वाक्यांश हेतु एक शब्द 'युगपुरुष' है।

27. 'जो युद्ध में स्थिर रहता है' इन अनेक शब्दों के लिए एक शब्द है- [R.O./A.R.O. (Pre) - 2021, 2024 (निरस्त परीक्षा) U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010, U.P. Lower Sub. (Mains), 2003, U.P. A.P.O. (Mains), 2006, U.P. P.C.S. (Mains), 1998, U.P.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (c) युधिष्ठिर
Solution:जो युद्ध में स्थिर रहता है, उसे 'युधिष्ठिर' कहते हैं।

अन्य शब्द

युयुत्सा- युद्ध करने की प्रबल इच्छा

युयुत्सु - युद्ध करने की प्रबल इच्छा करने वाला

यूप - यज्ञ-स्थान पर स्थापित किया जाने वाला खम्भा

28. 'समुद्री जहाज जिस पर से सैनिक युद्ध करते हैं।' वाक्यांश के लिए एक शब्द कौन-सा है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) युद्धपोत
Solution:"समुद्री जहाज जिस पर से सैनिक युद्ध करते हैं।" इस वाक्यांश के लिए एक शब्द 'युद्धपोत' है। वह शास्त्र जिसमें यन्त्रों के बनाने, चलाने और सुधारने का विवेचन होता है, उसे यान्त्रिकी कहते हैं और इस कार्य को करने वाले को 'यान्त्रिक' कहते हैं। अपने युग का बहुत बड़ा व्यक्ति, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'युगपुरुष' है।

29. जहाँ तक और जितना सम्भव हो' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा- [SSS. G.D.-2021]

Correct Answer: (d) यथासम्भव
Solution:'जहाँ तक और जितना सम्भव हो' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द 'यथासम्भव' होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

सम्भावना - हो सकने का भाव होना।

सम्भाव्य - 'हो सकने योग्य'

सम्भवतः - जो सम्भव हो सकता है कि

30. 'युद्ध की इच्छा रखने वाला' के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016 U.P.P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (d) युयुत्सु
Solution:'युद्ध की इच्छा रखने वाला' के लिए एक शब्द ' युयुत्सु' है।