अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 8)

Total Questions: 50

31. 'युद्ध लड़ने की उत्सुकता' के भाव को अभिव्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होने वाला एक शब्द होता है - [UPRO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) युयुत्सा
Solution:'युद्ध लड़ने की उत्सुकता' के भाव को व्यक्त / अभिव्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होने वाला एक शब्द 'युयुत्सा' है। वस्तुतः युद्ध की प्रबल अभिलाषा को 'युयुत्सा' कहते हैं। जो युद्ध करने का प्रबल इच्छुक हो, उसे 'युयुत्सु' कहते हैं। युद्ध की शिक्षा देने वाले के लिए एक शब्द 'युद्धाचार्य' है।

32. 'जो एक स्थान पर टिककर नहीं रहता' वाक्य के लिए एक शब्द कौन-सा है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2014]

Correct Answer: (c) यायावर
Solution:'जो एक स्थान पर टिककर नहीं रहता' वाक्य के लिए एक शब्द 'यायावर' है। घूमने-फिरने वाले व्यक्ति को 'यायावर' कहते हैं।

33. दिए गए वाक्यांश के लिए चार विकल्पों में से उचित एक शब्द को चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024 U.P. A.P.O. (Mains), 1998]

"कीर्तिमान पुरुष"

 

Correct Answer: (d) यशस्वी
Solution:'कीर्तिमान पुरुष' (अर्थात् जिसका यश चारों ओर फैल गया हो) वाक्यांश के लिए एक शब्द है- यशस्वी। 'यशस्वी' विशेषण शब्द है। तपस्या करने वाले को तपस्वी, उपकार मानने वाले के लिए एक शब्द 'कृतज्ञ' है। कृतिका, स्त्रीलिंग शब्द है। यह सत्ताईस नक्षत्रों में से एक नक्षत्र है।

34. 'जो लज्जा से रहित हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:जो लज्जा से रहित हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द निर्लज्ज / बेशर्म है। जिसके हृदय में ममता नहीं है, वाक्यांश हेतु एक शब्द निर्मम है।

35. वे शब्द जो प्रकृति प्रत्यय अथवा दूसरे शब्दों के योग से बने हों, कहलाते हैं- [Chhattisgarh.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (d) यौगिक
Solution:वे शब्द जो प्रकृति प्रत्यय अथवा दूसरे शब्दों के योग से बने हों, 'यौगिक' कहलाते हैं। प्रकृति प्रत्यय का उदाहरण भलाई (भला+आई) है।

36. 'उत्तराधिकार में प्राप्त सम्पत्ति' इन अनेक शब्दों के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021, U.P. P.C.S. (Mains), 2015, U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010, U.P. Lower Sub. (Mains), 2009]

Correct Answer: (c) रिक्थ
Solution:उत्तराधिकार में प्राप्त सम्पत्ति को 'रिक्थ' कहते हैं।

अन्य शब्द

वसीयत - किसी के मरने के पूर्व उसी के द्वारा किसी को अपनी सम्पत्ति का वारिस घोषित करना

धरोहर - किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु

पतिम्वरा - पति को चुनने की इच्छावाली कन्या

उत्तराधिकृत - जो उत्तराधिकार के लिए उपयुक्त हो

परिसम्पत्ति - किसी व्यक्ति या संस्था की आधिकारिक सम्पत्ति

37. 'रजोगुण वाला' के लिए एक शब्द है- [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (b) राजसिक
Solution:'रजोगुण वाला' 'राजसिक' कहलाता है।

38. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांशों के लिए एक शब्द का विकल्प है। [U.P.S.S.S.C राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (I)]

'जो इस लोक की बात है।'

 

Correct Answer: (d) लौकिक
Solution:'जो इस लोक की बात है।' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'लौकिक' है। 'जो इस लोक का न हो' के लिए एक शब्द अलौकिक है।

39. 'बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाने वाला गीत' है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010]

Correct Answer: (c) लोरी
Solution:'बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाने वाला गीत', 'लोरी' है।

40. 'जो बहुत बोलता हो' के लिए एक शब्द होगाः [UPPCL JE Exam, 27-अगस्त, 2018 (प्रथम पाली), U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2017, U.P. A.P.Ο. (Mains), 1998, U.P. Lower Sub. (Mains), 1975, 1998, T.G.T. परीक्षा, 2013, UP. TET Exam IInd Paper (I-V), 2011, U.P. P.C.S. (Mains), 2000, U.P. Lower Sub. (Mains), 1990]

Correct Answer: (b) वाचाल
Solution:'जो बहुत बोलता है' के लिए एक शब्द 'वाचाल' होता है।