अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 9)Total Questions: 501. 'वातानुकूलन' शब्द के लिए एक वाक्य है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2008](a) जहाँ तापमान घटता-बढ़ता है(b) जहाँ तापमान समान हो(c) वह स्थान जहाँ सर्दी-गर्मी को नियंत्रित किया गया हो(d) वह स्थान जहाँ सर्दी-गर्मी समान होCorrect Answer: (c) वह स्थान जहाँ सर्दी-गर्मी को नियंत्रित किया गया होSolution:'वातानुकूलन' शब्द के लिए एक वाक्य 'वह स्थान जहाँ सर्दी-गर्मी को नियंत्रित किया गया हो' है।2. 'विष्णु के उपासक' के लिए एक शब्द निम्नलिखित में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.12.12.2017 U.P. Lower Sub. (Mains), 2004](a) विश्नोपसक(b) विष्णु(c) वैष्णव(d) उपासकCorrect Answer: (c) वैष्णवSolution:'विष्णु के उपासक' वैष्णव कहलाते हैं। बचपन और जवानी की उम्र के बीच की सन्धि वयः सन्धि, जिसका कोई अंग बेकार हो गया हो - विकलांग, वह स्त्री जिसका पति मर गया हो, उसे 'विधवा' कहते हैं।3. 'जिस पुरुष की पत्नी साथ नहीं है' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010](a) अपत्नीक(b) वियोगी(c) विधुर(d) विपत्नीकCorrect Answer: (d) विपत्नीकSolution:'जिस पुरुष की पत्नी साथ नहीं है' उसे 'विपत्नीक' कहते हैं। 'विधुर' उसे कहते हैं, 'जिसकी पत्नी मर गई हो। 'किसी के वियोग में दुःखी व्यक्ति' को 'वियोगी' कहते हैं। 'जिसकी पत्नी न हो' उसे 'अपत्नीक' कहते हैं।4. 'वाक्य विग्रह' का अर्थ है- [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2017](a) शब्दों को जोड़ना(b) वाक्य रचना करना(c) वाक्य खण्डों को अलग-अलग करके उनका सम्बन्ध बताना(d) सन्धि और समास बतानाCorrect Answer: (c) वाक्य खण्डों को अलग-अलग करके उनका सम्बन्ध बतानाSolution:'वाक्य विग्रह' का अर्थ वाक्य खण्डों को अलग-अलग करके उनका सम्बन्ध बताना है।5. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए। 'जिसकी पत्नी मर गई हो' [SSC. G.D. 2024](a) दुराचारी(b) विधवा(c) विधुर(d) अभागाCorrect Answer: (c) विधुरSolution:जिसकी पत्नी मर गई हो, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द 'विधुर ' है। जिसका पति मर गया हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'विधवा है।6. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए। 'जिसे व्याकरण का ज्ञान हो' [SSC.G.D. 2024](a) भाष्य(b) लेखक(c) वैयाकरण(d) अध्यापकCorrect Answer: (c) वैयाकरणSolution:जिसे व्याकरण का ज्ञान हो, वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द 'वैयाकरण है। सूत्र ग्रन्थों की विस्तृत व्याख्या को भाष्य कहा जाता है तथा इसकी व्याख्या करने वाले को भाष्यकार कहा जाता 1) है। लेखन कार्य करने वाले को लेखक तथा अध्यापन कार्य करने वाले को अध्यापक कहा जाता है।7. 'व्याकरण का ज्ञान रखने वाले व्यक्ति' के लिए प्रयुक्त होने वाले शब्द की शुद्ध वर्तनी है [UPRO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023](a) वय्याकरण(b) वैयाकरण(c) व्याकरणी(d) व्याकरणज्ञCorrect Answer: (b) वैयाकरणSolution:जिसे व्याकरण का ज्ञान हो, वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द 'वैयाकरण है। सूत्र ग्रन्थों की विस्तृत व्याख्या को भाष्य कहा जाता है तथा इसकी व्याख्या करने वाले को भाष्यकार कहा जाता 1) है। लेखन कार्य करने वाले को लेखक तथा अध्यापन कार्य करने वाले को अध्यापक कहा जाता है।8. 'पश्चिम और उत्तर दिशाओं के मध्यस्थ कोण' को कहते हैं- [U.P. N.T., 2006, U.P. N.T., 2006, U.P. Lower Sub. (Mains), 2002, U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2002, U.P. P.C.S. (Mains), 2000, B.P.S.C. (Mains), 1987, U.K. TET Exam IInd Paper (I-V), 2011, U.P.R.O./A.R.O. (Spl) (Mains), 2010, U.P. A.P.O. (Mains), 2015](a) ईशान(b) नैऋत्य(c) वायव्य(d) आग्नेयCorrect Answer: (c) वायव्यSolution:'पश्चिम और उत्तर दिशाओं के मध्यस्थ कोण' को 'वायव्य' कहते हैं।9. 'उचित-अनुचित का ज्ञान रखने वाला' वाक्यांश के लिए सही शब्द है- [U.P. S.D.I., 2006](a) विवेकी(b) ज्ञानी(c) चतुर(d) दूरदर्शीCorrect Answer: (a) विवेकीSolution:'उचित-अनुचित का ज्ञान रखने वाला', 'विवेकी' कहलाता है।10. 'जो किसी विषय का ज्ञाता हो' के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) - 2021](a) अभिज्ञचैतन्य(c) विशिष्ट(d) विशेषज्ञCorrect Answer: (d) विशेषज्ञSolution:'जो किसी विषय का ज्ञाता हो' उसके लिए एक शब्द 'विशेषज्ञ' है। 'जो किसी विषय विशेष का ज्ञाता हो, उसे 'विषय-विशेषज्ञ' कहते हैं। 'अभिज्ञ' जानने वाला या जानकार, चैतन्य- जो चेतन युक्त हो; विशिष्ट जो लोगों में विशेष हो।Submit Quiz12345Next »