अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 9)

Total Questions: 50

41. 'जो सब कुछ जानता है' के लिए उपयुक्त शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013, 2021, U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains), 2006, U.P. P.C.S. (Mains), 1995, 2000, UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (II), उ.प्र. कॉस्टेबल परीक्षा, 18 जून, 2018 (II), M.P. Professionl Exam. 10.12.2017]

Correct Answer: (d) सर्वज्ञ
Solution:'जो सब कुछ जानता है' उसे 'सर्वज्ञ' कहते हैं। 'भूत, वर्तमान तथा भविष्य तीनों कालों को जानने वाला', 'त्रिकालज्ञ' तथा 'जिसने ज्ञान प्राप्त किया हो' वह 'ज्ञानी' कहलाता है।

42. 'जहाँ सेना रहती हो' वाक्य के लिए उपयुक्त शब्द है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 1990]

Correct Answer: (c) सैन्यावास
Solution:'जहाँ सेना रहती हो' वाक्य के लिए उपयुक्त शब्द 'सैन्यावास' अथवा 'छावनी' है।

43. 'एक ही समय में वर्तमान' के लिए एक शब्द है- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) समसामयिक
Solution:एक ही समय में वर्तमान वाक्य के लिए 'समसामयिक' शब्द का प्रयोग किया जाता है।

44. 'किसी कथन पर सहमत होना' के लिए एक शब्द है- [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखा. व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) सहमति
Solution:किसी कथन पर सहमत होना ही सहमति कहलाता है। अनुमोदन किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया को कहते हैं।

45. 'किसी की सहायता करने वाला' के लिए एक शब्द है : [UPP, 25 Aug, 2024 I-Shift]

Correct Answer: (d) सहायक
Solution:किसी की सहायता करने वाला, वाक्यांश के लिए एक शब्द सहायक है। जो दूसरों के दुःख, सुख आदि समझने की योग्यता रखता हो, उसे सहृदय कहते हैं। वह जो साथ चलता हो/ साथ चलने वाले को 'सहचर' कहते हैं। एक से अधिक लोगों, समूहों आदि का एक साथ मिलकर कोई कार्य करने की क्रिया या भाव को 'सहकार' कहते हैं।

46. 'किसी की सहायता करने वाला' के लिए एक शब्द है- [राजस्व लेखपाल (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (a) सहायक
Solution:किसी की सहायता करने वाला 'सहायक' कहलाता है, जो हृदयवान हो वह 'सहृदय' कहलाता है। साथ चलने वाला 'सहचर' कहलाता है। साथ-साथ कार्य करना 'सहकार' कहलाता है।

47. 'हवन में जलाने वाली लकड़ी' के लिए शुद्ध शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) समिधा
Solution:'हवन में जलाने वाली लकड़ी' के लिए शुद्ध शब्द 'समिधा' है।

48. निम्नलिखित वाक्य खण्डों में से एक के लिए प्रयुक्त होने वाला शब्द है 'स्वयंसेवक' - [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला।
Solution:'अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला', 'स्वयंसेवक' कहलाता है।

49. 'अनेक युगों से चले आने वाले' वाक्यांश के लिए एक उपयुक्त शब्द होगा- [U.P. S.D.L., 2006, U.P. N.T., 2006]

Correct Answer: (d) सनातन
Solution:'अनेक युगों से चले आने वाले' के लिए एक शब्द 'सनातन' होगा।

50. 'सद्यःस्नाता' शब्द निम्नलिखित में से किस वाक्यांश पर लागू होता है? [P.G.T. परीक्षा, 2002]

Correct Answer: (c) जिसने अभी-अभी स्नान किया हो
Solution:'जिसने अभी-अभी स्नान किया हो' उसे 'सद्यः स्नाता' कहते हैं।