अनेक शब्दों के एक शब्द

Total Questions: 50

11. 'जिसका उपचार या हल न हो सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) असाध्य
Solution:'जिसका उपचार या हल न हो सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'असाध्य' है। 'जिसका समाधान या उपचार करना कठिन हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द दुःसाध्य है।

12. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए। [SSC.G.D. 2024]

कातिल का अपराध माफ़ करने योग्य नहीं है।

 

Correct Answer: (a) अक्षम्य
Solution:कातिल का अपराध माफ़ करने योग्य नहीं है। इस वाक्य में रेखांकित वाक्यांश माफ़ करने योग्य नहीं है, के लिए एक सार्थक शब्द 'अक्षम्य है। जिसका दमन न हो सके, उसे अदम्य कहते हैं। जो क्षमा करने योग्य हो उसे क्षम्य कहते हैं, जो नैतिकता के विरुद्ध हो, उसे अनैतिक कहते हैं।

13. 'जिसे इन्द्रियों से अनुभव न किया जा सके' अनेक पद के लिए एक शब्द है - [लेखपाल (Mains) 2022]

Correct Answer: (a) अतीन्द्रिय
Solution:'जिसे इन्द्रियों से अनुभव न किया जा सके, के लिए उचित एक शब्द अतीन्द्रिय है। जो इन्द्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो, उसे 'इन्द्रजीत' कहते हैं।

14. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांशों के लिए एक शब्द का विकल्प हो । 'जिसे प्राप्त न किया जा सके' [SSC.G.D. 2024]

Correct Answer: (c) अप्राप्य
Solution:'जिसे प्राप्त न किया जा सके, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अप्राप्य' है। जिसे प्राप्त किया जा सके, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'प्राप्य है।

15. 'जिसे कभी बुढ़ापा न आए' के लिए प्रयुक्त होने वाला उपयुक्त शब्द होगा - [UPRO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) अजर
Solution:जिसे कभी बुढ़ापा न आए, के लिए प्रयुक्त होने वाला उपयुक्त /एक शब्द 'अजर' है। जर या जरा वृद्धा अवस्था को कहा जाता है। अजर शब्द में 'अ' उपसर्ग है।

16. 'जो दिखाई न दे' इस शब्द समूह के लिए एक शब्द बताइए। [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (a) अदृश्य
Solution:'जो दिखाई न दे' उसके लिए एक शब्द 'अदृश्य' है। कभी न मरने वाले को 'अमर'; जिसमें प्राण न हो, उसे 'निष्प्राण' तथा जो देख न सके, उसे नेत्रहीन, कहते हैं।

17. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए। 'जो सुना हुआ न हो [SSC.G.D. 2024]

Correct Answer: (b) अश्रव्य
Solution:जो सुना हुआ न हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अश्रव्य है। जो कहा न गया हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अकथित है। जो सुना गया हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'श्रव्य' है। जिसका मन किसी दूसरी ओर लगा हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अन्यमनस्क है। जो ध्वनित न हुआ हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द अध्वनित है।

18. जिसकी चिन्ता नहीं हो सकती' वाक्यांश के लिए एक शब्द है [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020]

Correct Answer: (a) अचिन्त्य
Solution:'जिसकी चिन्ता नहीं हो सकती' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अचिन्त्य' होता है। 'चिन्त्य' उसे कहते है, जिसकी चिन्ता हो सकती है या की जाती है।

19. 'जिसके बिना काम न चल सके' वह शब्द है : [MPPCS (Pre) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) अपरिहार्य
Solution:'जिसके बिना काम न चल सके', के लिए एक शब्द 'अपरिहार्य' है। 'जिसके बिना साधारण या सामान्य कार्य न चल सके', के लिए एक शब्द 'आवश्यक' है। 'जिसका मोल न हो या न किया जा सके', उसे 'अमोल' कहते हैं। 'जो वचन या वाणी द्वारा कहा न जा सकता हो', उसे 'अनिर्वचनीय' कहते हैं।

20. 'किसी और स्थान पर' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- [SSC. G.D.-2021]

Correct Answer: (d) अन्यत्र
Solution:'किसी और स्थान पर' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अन्यत्र' होता है, जबकि 'सर्वत्र' का प्रयोग सभी स्थानों / जगहों पर व्याप्त हेतु होता है।