अनेक शब्दों के एक शब्द

Total Questions: 50

21. जो खाने योग्य न हो- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (a) अखाद्य
Solution:'जो खाने योग्य न हो' उसे 'अखाद्य' कहा जाता है। 'जिसे प्राप्त न किया जा सके' उसे 'अलभ्य' कहते हैं। जो पचने योग्य न हो उसे 'अपाच्य' कहते हैं।

22. जिसके पास घर न हो- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) अनिकेत
Solution:'जिसके पास घर न हो' या 'जिसका कोई घर (निकेत) न हो' उसे 'अनिकेत' कहा जाता है। 'जिसके पास कुछ भी न हो' उसे 'अकिंचन' कहा जाता है।

23. दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए। [SSC G.D.-2021]

'जिसकी उपमा न हो'

 

Correct Answer: (c) अनुपम
Solution:'जिसकी उपमा न हो' उसे 'अनुपम' कहते हैं। 'जिसकी उपमा न दी गयी हो', उसे अनुपमित; 'वह वस्तु या व्यक्ति जिससे उपमा की जाय', उसे 'उपमान' तथा जो उपमा दिए जाने योग्य हो या 'जिसकी किसी वस्तु से उपमा दी गई हो, उसे 'उपमेय' कहते हैं।

24. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांशों के लिए एक शब्द का विकल्प हो।

जो सहनशील न हो

 

Correct Answer: (b) असहिष्णु
Solution:जो सहनशील न हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'असहिष्णु है। जो सहनशील हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'सहिष्णु होता है। विशेषण शब्द 'अशक्य का अर्थ है, जिसमें बल या शक्ति न हो।

25. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांश के लिए एक शब्द का विकल्प हो। जिसकी कोई रक्षा नहीं कर रहा हो

Correct Answer: (c) अरक्षित
Solution:जिसकी कोई रक्षा नहीं कर रहा हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अरक्षित' है। जिसकी रक्षा की जा रही हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'रक्षित' है।

26. बरसात बिल्कुल न होने को अभिव्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होने वाला उपयुक्त एक शब्द होता है - [UPRO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) अनावृष्टि
Solution:बरसात बिल्कुल न होने को अभिव्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होने वाला उपयुक्त शब्द 'अनावृष्टि' है। वर्षा की अधिकता के लिए एक शब्द 'अतिवृष्टि' है। वृष्टि/आवृष्टि शब्द वर्षा के होने के लिए प्रयुक्त होते हैं। वर्षा का कम होना, के लिए एक शब्द 'अल्पवृष्टि' होता है।

27. अवसर के अनुरूप बदल जाने वाले को कहते हैं- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (d) अवसरवादी
Solution:'अवसर के अनुरूप बदल जाने वाले को' 'अवसरवादी' कहते हैं। आदर्श के अनुरूप चलने वाले को 'आदर्शवादी' भाव के अनुरूप बदलने को 'भाववादी' एक ही स्थिति में रहने वाले को 'यथास्थितिवादी' कहते हैं।

28. 'जो स्त्री सूर्य भी न देख सके' के लिए एक शब्द है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2018, U.P.R.O./A.R.O. (Spl) (Pre), 2010, U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010, U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2017]

Correct Answer: (c) असूर्यम्पश्या
Solution:'जो स्त्री सूर्य भी न देख सके' के लिए एक शब्द असूर्यम्पश्या' है। ज्ञातव्य हो कि 'असूर्यम्पश्या' तथा 'असूर्यपश्या' दोनों सही हैं। जो स्त्री किसी विषय को अच्छी तरह जानती हो, उसे 'विदुषी' कहते हैं। जो स्त्री शास्त्र की ज्ञाता हो, उसे 'शास्त्र' कहते हैं।

29. 'धरती और आकाश के बीच का स्थान' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- [SSC. G.D.-2021]

Correct Answer: (b) अन्तरिक्ष
Solution:धरती और आकाश के बीच का स्थान 'अन्तरिक्ष' कहलाता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

'द्वीप' चारों ओर समुद्र से घिरा हुआ/ जल से घिरा हुआ भू-भाग।

'अन्तरीप' वह भूखण्ड, जिसके तीन ओर समुद्र हो।

'चिकीर्षा' कार्य करने की इच्छा।

30. 'अज्ञ' का क्या अर्थ है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) जो कुछ भी नहीं जानता हो
Solution:'जो कुछ भी नहीं जानता हो' उसे 'अज्ञ' कहते हैं। शेष इस प्रकार है-

जो सब कुछ जानता हो  - सर्वज्ञ

जो बहुत थोड़ा जानता हो - अल्पज्ञ