अनेक शब्दों के एक शब्द

Total Questions: 50

31. विशिष्ट अवसर पर विशिष्ट लोगों के समक्ष दिया गया विद्वतापूर्ण भाषण . कहलाता है। [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) अभिभाषण
Solution:विशिष्ट अवसर पर विशिष्ट लोगों के समक्ष दिया गया विद्वतापूर्ण भाषण 'अभिभाषण' कहलाता है। सामान्य व्याख्यान को भाषण, वार्तालाप व्याख्यान को सम्भाषण तथा धार्मिक व्याख्यान को प्रवचन कहते हैं।

32. 'अथाह' शब्द के लिए एक वाक्य है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2009]

Correct Answer: (b) जिसकी गहराई न नापी जा सके
Solution:'अथाह' शब्द के लिए एक वाक्य 'जिसकी गहराई न नापी जा सके' है। जिसकी कोई सीमा न हो, उसे 'असीम' तथा जिसका अन्त न हो, उसे 'अनन्त' कहते हैं।

33. 'अप्रमेय' किस वाक्यांश के लिए एक शब्द है? [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (e) (a & c)
Solution:'अप्रमेय' शब्द 'जो नापा या तौला न जा सके' तथा 'जो तर्क या प्रमाण से सिद्ध न हो' दोनों के लिए होता है। यही कारण है कि उ.प्र. लोक सेवा आयोग ने जारी संशोधित उत्तर-कुंजी में विकल्प (a) & (c) दोनों को सही माना है।

34. दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए। [SSC G.D.-2021]

'इन्द्रियों से परे'

 

Correct Answer: (b) अतीन्द्रिय
Solution:'इन्द्रियों से परे' को 'अतीन्द्रिय' कहते हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

इन्द्रजीत - इन्द्र को जीतने वाला।

ऐन्द्रिक - इन्द्रियों से सम्बन्धित ।

ऐन्द्री - इन्द्र की पत्नी

ऐकागरिक - एक ही घर वाला

35. 'जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके वाक्य के लिए एक शब्द है- [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) अच्युत
Solution:'जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके' के लिए एक शब्द है- 'अच्युत'। 'जो अपनी बात या जगह से टले नहीं के लिए एक शब्द है- 'अटल'।

36. 'जिस स्त्री के पुत्र और पति न हो' इस वाक्य के लिए एक शब्द- [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) अवीरा
Solution:'जिस स्त्री के पुत्र और पति न हो' उसे 'अवीरा' कहते हैं। जिस स्त्री में बल/शक्ति न हो, उसे अबला कहते हैं। जिसका कोई सहायक न हो उसे 'असहाय' कहते हैं। जो बिना किसी साथी मित्र के हो, उसे 'अकैल्या' कहते हैं।

37. 'व्यर्थ खर्च कर डालने वाला' वाक्य हेतु कौन-सा शब्द सही है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2009]

Correct Answer: (a) अपव्ययी
Solution:'व्यर्थ खर्च करने वाला' वाक्य हेतु 'अपव्ययी' शब्द सही है। 'आय से अधिक बेकार में खर्च करने वाला 'फिजूल खर्च' तथा 'कम खर्च करने वाला' वाक्य के लिए 'मितव्ययी' शब्द सही है। 'कठिनाई से पैसे निकालने वाला' अर्थात् 'जरा सा भी खर्च करने में आनाकानी करने वाला 'कृपण' कहलाता है।

38. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित भाग के लिए एक सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए । [SSC.G.D. 2024]

अफ़शा बहुत अधिक खर्च करती है।

 

Correct Answer: (b) अपव्ययी
Solution:अफशा बहुत अधिक खर्च करती है। इस वाक्य के रेखांकित भाग के लिए एक सार्थक शब्द 'अपव्ययी है। जो न अपने लिए खर्च करे न दूसरे के लिए उसे कंजूस, जो कम खर्च करे उसे मितव्ययी, जो व्यर्थ खर्च करे उसे अपव्ययी कहते हैं। जो बहुत अधिक बोलता हो, उसे वाचाल कहते हैं।

39. 'सामान्य नियम के विरुद्ध बात' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- [SSC. G.D.-2021]

Correct Answer: (a) अपवाद
Solution:'सामान्य नियम के विरुद्ध बात' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अपवाद' होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

संवाद- चर्चा या वार्तालाप करना।

वाद- कहना या बोलना।

विवाद- कहा-सुनी, मत-भेद या तकरार।

40. 'जो कहा न जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए। [SSC G.D.-2021]

Correct Answer: (c) अकथनीय
Solution:'जो कहा न जा सके' वाक्यांश के लिए सही शब्द 'अकथनीय' होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

कथित - जो कहा हुआ हो।

अकथित - जो न कहा हुआ हो।

अपठनीय - जो पढ़ने योग्य न हो।

पठनीय - जो पढ़ने योग्य हो।