अनेक शब्दों के एक शब्द

Total Questions: 50

41. 'जिसका उपचार न हो सके' के लिए एक शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013 Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (b) असाध्य
Solution:'जिसका उपचार न हो सके' के लिए एक शब्द 'असाध्य' है। जिसके पास कोई साधन न हो, उसे साधनहीन, जो परिश्रम से प्राप्त हो उसे 'श्रमसाध्य' कहते हैं।

42. 'जिसका इलाज न हो सके' के लिए एक शब्द है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा- 2023]

Correct Answer: (b) असाध्य
Solution:'जिसका इलाज न हो सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'असाध्य' है। जिस रोग का ठीक होना कठिन हो, उसे भी 'असाध्य' कहते हैं।

43. 'किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा' के लिए उपयुक्त शब्द इनमें से कौन-सा होगा? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) अभीप्सा
Solution:'किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा' के लिए उपयुक्त शब्द 'अभीप्सा' होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

44. 'राज्य द्वारा निकाला गया आधिकारिक आदेश' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) अध्यादेश
Solution:'राज्य द्वारा निकाला गया आधिकारिक आदेश' वाक्यांश के लिए शब्द 'अध्यादेश' होता है। 'शासन द्वारा जारी किया गया कानून', 'अधिनियम' तथा 'वह आधिकारिक सूचना विशेषतः जो राज-पत्र में प्रकाशित हुई हो 'अधिसूचना' कहलाती है।

45. निम्नलिखित विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें, जो वाक्यांश के लिए एक शब्द का सही विकल्प है। आदेश जो निश्चित अवधि तक लागू हो - [DSSSB P.G.T.-2021]

Correct Answer: (a) अध्यादेश
Solution:आदेश जो निश्चित अवधि तक लागू हो, उसे अध्यादेश कहते हैं, जबकि सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूचना को अधिसूचना कहते हैं। अधिसूचना को राज्य का देश का प्रधान शासक जारी करता है। अधिकार में लाया या किया गया या जिसे अधिकार दिया गया, उसे 'अधिकृत' कहते हैं। पर्वत के ऊपर की समतल भूमि को 'अधित्यका' कहते हैं।

46. 'जिस पर मुकदमा चलाया गया हो' के लिए उपयुक्त शब्द है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2000]

Correct Answer: (c) अभियुक्त
Solution:'जिस पर मुकदमा चलाया गया हो' के लिए उपयुक्त शब्द 'अभियुक्त' है। जो किसी पर अभियोग लगाए उसे अभियोगी तथा जो किसी वाद का विरोध / सामना करता हो उसे प्रतिवादी कहते हैं।

47. विधान मण्डल द्वारा पारित या स्वीकृत विधि : [UPP, 30 अगस्त, 2024 शिफ्ट-II]

Correct Answer: (b) अधिनियम
Solution:विधान मण्डल द्वारा पारित या स्वीकृत विधि, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अधिनियम' है। अधिनियम शब्द में 'अधि' उपसर्ग तथा नियम मूल शब्द है। 'अधि' का अर्थ यहाँ पर विधान के अन्तर्गत बनाया गया से है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

वाक्यांश के लिए एक शब्द

→ राज्य के प्रधान शासक द्वारा दिया गया या निकाला गया आधिकारिक आदेश 'अध्यादेश'

→ कानून का रूप देने के लिए प्रस्तुत किया गया प्रस्ताव या मसौदा 'विधेयक'

→ एक वस्तु लेकर उसके बदले में दूसरी वस्तु देना - 'विनिमय'

→ व्यवहार या आचरण के विषय में नीति, विधि, धर्म आदि द्वारा निश्चित ढंग या प्रतिबन्ध 'नियम'

48. 'अनुभाव' किसे कहते हैं? [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2014]

Correct Answer: (c) आश्रय की बाह्य शारीरिक चेष्टाओं को।
Solution:आचार्य विश्वनाथ के साहित्य दर्पण के अनुसार, आलम्बन और उद्दीपन विभावों के कारण उत्पन्न भावों को बाहर प्रकाशित करने वाले कार्य 'अनुभाव' कहलाते हैं, अर्थात् आश्रय की बाह्य शारीरिक चेष्टाओं को 'अनुभाव' कहते हैं।

49. 'जिसके आने की तिथि न हो' के लिए एक शब्द है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2003, 2007 BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (a) अतिथि
Solution:'जिसके आने की तिथि का ज्ञान न हो' उसे अतिथि कहते हैं। अथिति सत्कार की भावना को 'आतिथ्य' जिसे बुलाया न गया हो, उसे 'अनाहूत- अचानक आ जाने वाले को 'आगन्तुक' कहते हैं।

50. 'जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो' के लिए उपयुक्त शब्द है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2003, 2007]

Correct Answer: (a) अविवेकी
Solution:'जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो' के लिए उपयुक्त शब्द 'अविवेकी' है,