अन्य जन आंदोलन (UPPCS)

Total Questions: 50

31. बघेरा विद्रोह कहां हुआ? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) बड़ौदा
Solution:बघेरा विद्रोह 1818 ई. में अंग्रेज सरकार के विरुद्ध किया गया। बघेरा विद्रोह 'बड़ौदा' में हुआ। बड़ौदा के गायकवाड़ों ने अंग्रेजी सेना की सहायता से बघेरों से अधिक कर एकत्र करने का प्रयत्न किया, जिसके परिणामस्वरूप बघेरा सरदारों ने विद्रोह कर दिया। 1818-1819 ई. के मध्य अंग्रेजी प्रदेश पर भी आक्रमण किया। यह विद्रोह 1820 ई. के आस-पास समाप्त हो गया।

32. ब्रिटिश औपनिवेशिक व्यवस्था के विरुद्ध 1857 से पूर्व में भारत के विभिन्न भागों में हुए निम्न विद्रोहों को सही घटना क्रम के अनुसार रखें- [R.A. S./R.T.S. (Pre) 2013]

(i) बंगाल का सिपाही विद्रोह                        (ii) कच्छ का विद्रोह

(iii) वेल्लोर का सिपाही विद्रोह                    (iv) संथाल विद्रोह

(v) कोल विद्रोह

कूट :

Correct Answer: (a) (i), (iii), (ii), (v), (iv)
Solution:1857 के पूर्व के उपर्युक्त विद्रोहों का क्रम इस प्रकार है-

(i) बंगाल का सिपाही विद्रोह (1764 ई.), जिसमें हेक्टर मुनरो की एक बटालियन बक्सर की रणभूमि से मीरकासिम से जा मिली थी।

(ii) वेल्लोर का सिपाही विद्रोह (1806 ई.)

(iii) कच्छ का विद्रोह (1819-31 ई.)

(iv) कोल विद्रोह (1831-32 ई.)

(v) संथाल विद्रोह (1855-56 ई.)

33. वेल्लोर का विद्रोह किस गवर्नर जनरल के समय हुआ था? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre.) 2016]

Correct Answer: (d) सर जॉर्ज बार्लो
Solution:1806 ई. में सैनिकों ने अपने सामाजिक तथा धार्मिक रीति-रिवाजों में हस्तक्षेप करने के कारण वेल्लोर में विद्रोह कर दिया तथा मैसूर के राजा का झंडा फहरा दिया। वेल्लोर का विद्रोह गवर्नर जनरल सर जॉर्ज बार्लो के समय हुआ था। गवर्नर जनरल सर जॉर्ज बार्लो का कार्यकाल 1805 से 1807 ई. तक था।

34. छोटानागपुर जनजाति विद्रोह कब हुआ था ? [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) 1820
Solution:छोटानागपुर जनजाति विद्रोह के नाम से कोई विद्रोह नहीं हुआ है। फिर भी इस क्षेत्र में हुए विद्रोहों की एक लंबी श्रृंखला है, जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है। चेरो विद्रोह (1800 ई.), कोल विद्रोह (1831-32 ई.), संथाल विद्रोह (1855-56 ई.) तथा मुंडा विद्रोह (1899-1900 ई.) हुए। यदि हो विद्रोह (1820-21 ई.) को लिया जाए, तो विकल्प (b) सही उत्तर हो सकता है।

35. किस स्थान पर आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया? [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:छोटानागपुर (तत्कालीन बिहार का भाग) की 'हो' (1820-21 ई.) एवं 'मुंडा' जनजातियों ने पुनः 1831 ई. में ब्रिटिश सेनाओं को चुनौती दी थी। इस क्षेत्र में इस कारण 1837 ई. तक अशांति व्याप्त रही।

36. संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) (a) और (b) दोनों
Solution:1855-56 ई. का संथाल विद्रोह एक प्रसिद्ध आदिवासी विद्रोह था, जिसमें मूलभूत आदिवासी आवेग और ब्रिटिश शासन के पूर्ण तिरस्कार जैसी भावनाएं देखने को मिलती हैं। इस विद्रोह के नेता सीदो, कान्हू, चांद एवं भैरव नामक 4 भाई थे।

37. ई. स. 1855 में संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? [67th B.P.S.C. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) सीदो और कान्हू
Solution:1855-56 ई. का संथाल विद्रोह एक प्रसिद्ध आदिवासी विद्रोह था, जिसमें मूलभूत आदिवासी आवेग और ब्रिटिश शासन के पूर्ण तिरस्कार जैसी भावनाएं देखने को मिलती हैं। इस विद्रोह के नेता सीदो, कान्हू, चांद एवं भैरव नामक 4 भाई थे।

38. निम्न में से 'संथाल विद्रोह' कब हुआ था? [B.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) 1855-56 ई.
Solution:1855-56 ई. का संथाल विद्रोह एक प्रसिद्ध आदिवासी विद्रोह था, जिसमें मूलभूत आदिवासी आवेग और ब्रिटिश शासन के पूर्ण तिरस्कार जैसी भावनाएं देखने को मिलती हैं। इस विद्रोह के नेता सीदो, कान्हू, चांद एवं भैरव नामक 4 भाई थे।

39. संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? [Jharkhand P. C. S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) सिद्धू एवं कान्हू
Solution:1855-56 ई. का संथाल विद्रोह एक प्रसिद्ध आदिवासी विद्रोह था, जिसमें मूलभूत आदिवासी आवेग और ब्रिटिश शासन के पूर्ण तिरस्कार जैसी भावनाएं देखने को मिलती हैं। इस विद्रोह के नेता सीदो, कान्हू, चांद एवं भैरव नामक 4 भाई थे।

40. 'संथाल विद्रोह' के नेता कौन थे? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam), 2021]

Correct Answer: (b) सीदो एवं कान्हू