अन्य नदियां (Part-II)Total Questions: 311. निम्नलिखित में से कौन-सी एक नदी हिमालय-पार (ट्रांस हिमालय) नदी है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020](a) झेलम(b) सतलज(c) गंगा(d) रावीCorrect Answer: (b) सतलजSolution:सतलज नदी हिमालय की श्रेणियों को काटकर गहरे गॉर्ज का निर्माण करती है। यह नदी हिमालय-पार (ट्रांस हिमालय) नदी है।2. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी सतलज नदी की सहायक नदी नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021](a) बास्पा(b) स्पीति(c) रावी(d) ब्यासCorrect Answer: (c) रावीSolution:रावी, चिनाब की सहायक एवं सतलज की उप-सहायक नदी है। बास्पा, स्पीति एवं ब्यास सतलज की सहायक नदी है।3. 'दूध-गंगा' नदी निम्न में से किसमें अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015](a) जम्मू एवं कश्मीर(b) हिमाचल प्रदेश(c) उत्तराखंड(d) पश्चिम बंगाल(e) जम्मू एवं कश्मीर और उत्तराखंडCorrect Answer: (e) जम्मू एवं कश्मीर और उत्तराखंडSolution:'दूध-गंगा' नामक नदियां जम्मू एवं कश्मीर के अतिरिक्त उत्तराखंड, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में भी प्रवाहित होती हैं। अतः इस प्रश्न का उत्तर (a) एवं (c) दोनों सही होगा। परंतु उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इसमें विकल्प (a) को सही माना था।4. निम्नलिखित में से कौन-सी नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं? [B.P.S.C.56th to 59th (Pre) 2015](a) गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा गोदावरी(b) महानदी, कृष्णा तथा कावेरी(c) लूनी, नर्मदा तथा ताप्ती(d) दोनों (a) और (b)Correct Answer: (d) दोनों (a) और (b)Solution:गंगा, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी, महानदी, कृष्णा, कावेरी, पेन्नार, सुवर्णरेखा तथा ब्राह्मणी बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली प्रमुख नदियां हैं।5. निम्नलिखित में से कौन एक कृष्णा नदी की सहायक नदी नहीं है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010](a) भीमा(b) डान(c) तेल(d) तुंगभद्राCorrect Answer: (c) तेलSolution:तेल नदी कृष्णा नदी की सहायक नदी नहीं है। कृष्णा की प्रमुख सहायक नदियां कोयना, यरला, वर्णा, पंचगंगा, घाटप्रभा, भीमा तथा तुंगभद्रा हैं। तेल नदी महानदी की एक प्रमुख सहायक नदी है।6. हगरी सहायक नदी है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009](a) भीमा की(c) कृष्णा की(b) गोदावरी की(d) तुंगभद्रा कीCorrect Answer: (d) तुंगभद्रा कीSolution:हगरी नदी पश्चिमी घाट से निकलकर, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से प्रवाहित होकर तुंगभद्रा नदी में मिल जाती है।7. निम्नलिखित नदियों पर ध्यान दीजिए- [I.A.S. (Pre) 1996]1. किशनगंगा2. गंगा3. वेनगंगा4. पेनगंगाइन नदियों का उत्तर-दक्षिण दिशा के आधार पर क्रम स्थापन करने पर सही अनुक्रम होगा-(a) 1, 2, 3, 4(b) 2, 1, 3, 4(c) 2, 1, 4, 3(d) 1, 2, 4, 3Correct Answer: (a) 1, 2, 3, 4Solution:अतः उपर्युक्त नदियों का उत्तर-दक्षिण दिशा के आधार पर सही क्रम इस प्रकार है- 1. किशनगंगा 2. गंगा 3. वेनगंगा 4. पेनगंगा8. वर्ष 2008 में बिहार की कौन-सी नदी ने अपना मार्ग परिवर्तित किया एवं आपदा की स्थिति उत्पन्न की ? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008](a) गंगा(b) गंडक(c) कोसी(d) घाघराCorrect Answer: (c) कोसीSolution:कोसी नदी अपने मार्ग परिवर्तन तथा आकस्मिक बाढ़ के लिए प्रसिद्ध है, इस कारण इसे बिहार का शोक कहा जाता है। वर्ष 2008 में बिहार में कोसी नदी ने अपना मार्ग परिवर्तित किया एवं बाढ़ रूपी आपदा की स्थिति उत्पन्न की।9. निम्न नदियों में सबसे अधिक नदीपथ परिवर्तन (Maximum Shifting of Course) किया है- [44th B.P.S.C. (Pre) 2000](a) सोन नदी(b) गंडक नदी(c) कोसी नदी(d) गंगा नदीCorrect Answer: (c) कोसी नदीSolution:कोसी नदी अपने मार्ग परिवर्तन तथा आकस्मिक बाढ़ के लिए प्रसिद्ध है, इस कारण इसे बिहार का शोक कहा जाता है। वर्ष 2008 में बिहार में कोसी नदी ने अपना मार्ग परिवर्तित किया एवं बाढ़ रूपी आपदा की स्थिति उत्पन्न की।10. निम्न नदियों में से कौन अपने मार्ग में परिवर्तन करने के लिए कुख्यात है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013](a) गंगा(b) कोसी(c) दामोदर(d) गोमतीCorrect Answer: (b) कोसीSolution:कोसी नदी अपने मार्ग परिवर्तन तथा आकस्मिक बाढ़ के लिए प्रसिद्ध है, इस कारण इसे बिहार का शोक कहा जाता है। वर्ष 2008 में बिहार में कोसी नदी ने अपना मार्ग परिवर्तित किया एवं बाढ़ रूपी आपदा की स्थिति उत्पन्न की।Submit Quiz1234Next »