अन्य नदियां (Part-II)Total Questions: 3111. खारी नदी जिस अपवाह तंत्र का अंग है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010](a) अरब सागरीय(b) आंतरिक अपवाह(c) अनिश्चित अपवाह(d) बंगाल की खाड़ीCorrect Answer: (d) बंगाल की खाड़ीSolution:'खारी' नाम से दो नदियों का उद्गम राजस्थान राज्य से होता है गुजरात की ओर प्रवाहित होने वाली खारी नदी पश्चिमी बनास नदी की सहायक है जिसका उद्गम राजस्थान राज्य के सिरोही जनपद से होता है। यह नदी अरब सागर में गिरती है।जबकि एक अन्य खारी नदी का उद्गम राजस्थान राज्य के अजमेर जिले के पुष्कर नामक स्थान के समीप से होता है यह बनास की सहायक एवं चंबल की उप-सहायक नहीं है। चंबल, यमुना की सहायक एवं यमुना गंगा की सहायक नदी है जो कि बंगाल की खाड़ी में गिरती है।अतः 'खारी' नाम से गुजरात की ओर प्रवाहित होने वाली नदी अरब सागरीय अपवाह तंत्र का भाग है जबकि चंबल की उप-सहायक एवं बनास की सहायक वाली खारी नदी बंगाल की खाड़ी अपवाह तंत्र का भाग है।12. निम्न में से कौन-सी नदी का स्रोत हिमनदों में नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006](a) यमुना(b) अलकनंदा(c) कोसी(d) मंदाकिनीCorrect Answer: (c) कोसीSolution:कोसी नदी, तीन धाराओं सुन, अरुण एवं तमोर कोसी के संगम से निर्मित होती है। अतः इस प्रश्न के सदंर्भ में कोसी सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर होगी।13. त्रिवेणी नहर में किस नदी से पानी आता है? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001](a) सोन(b) कोसी(c) गंडक(d) मयूराक्षीCorrect Answer: (c) गंडकSolution:त्रिवेणी नहर (Triveni Canal) में गंडक नदी से पानी आता है।14. त्रिवेणी नहर किस नदी पर निर्मित है? [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017](a) कोसी(b) सोन(c) गंडक(d) कमला(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिकCorrect Answer: (c) गंडकSolution:त्रिवेणी नहर का निर्माण बिहार में गंडक नदी पर किया गया है।15. भारत में उत्तर से दक्षिण की ओर जाते हुए नीचे दी गई नदियों का निम्नलिखित में से सही अनुक्रम कौन-सा है? [I.A.S. (Pre) 2006](a) श्योक-स्पीति-जास्कर-सतलज(b) श्योक-जास्कर-स्पीति-सतलज(c) जास्कर-श्योक-सतलज-स्पीति(d) जास्कर-सतलज-श्योक-स्पीतिCorrect Answer: (b) श्योक-जास्कर-स्पीति-सतलजSolution:अतः उपर्युक्त नदियों का उत्तर से दक्षिण की ओर सही क्रम- श्योक-जास्कर-स्पीति-सतलज है।16. हिमाचल प्रदेश से होकर बहने वाली नदियां कौन-सी है? [I.A.S. (Pre) 2010](a) केवल व्यास और चिनाब(b) केवल ब्यास और रावी(c) केवल चिनाब, रावी और सतलज(d) ब्यास, चिनाब, रावी, सतलज और यमुनाCorrect Answer: (d) ब्यास, चिनाब, रावी, सतलज और यमुनाSolution:ब्यास, चिनाब, रावी, सतलज और यमुना हिमाचल प्रदेश से होकर बहने वाली प्रमुख नदियां हैं।17. दिए गए चित्र में प्रदर्शित 1, 2, 3 और 4 से अंकित नदियां क्रमशः [I.A.S. (Pre) 1997](a) कोसी, गोमती, घाघरा और गंडक(b) कोसी, गंगा, गोमती और घाघरा(c) गंडक, गंगा, गोमती और घाघरा(d) तीस्ता, गोमती, घाघरा और कोसीCorrect Answer: (a) कोसी, गोमती, घाघरा और गंडकSolution:भारत के अपवाह मानचित्र को देखने के बाद स्पष्ट हो जाता है कि 1, 2, 3 और 4 से अंकित नदियां इस प्रकार हैं- 1. कोसी नदी 2. गोमती नदी 3. घाघरा नदी 4. गंडक नदी18. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]सूची -I (दोआब)सूची-II (नदियां)A. बिस्ट दोआबi. रावी तथा चिनाब के मध्यB. बारी दोआबii. रावी तथा व्यास के मध्यC. रचना दोआबiii. ब्यास तथा सतलज के मध्यD. चाज दोआबiv. चिनाब तथा झेलम के मध्यकूट:ABCD(a)iiiiiiiv(b)iiiiiiiv(c)iviiiiii(d)iiviiiii(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (a)Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-(दोआब)(नदियां)बिस्ट दोआबब्यास तथा सतलज के मध्यबारी दोआबरावी तथा ब्यास के मध्यरचना दोआबरावी तथा चिनाब के मध्यचाज दोआबचिनाब तथा झेलम के मध्य19. दामोदर, कोयल और सुवर्णरेखा नदियां निम्नलिखित में से किससे निकलती हैं? [67th B.P.S.C. (Pre) 2022](a) दक्कन का पठार(b) सेंट्रल हाइलैंड(c) छोटानागपुर पठार(d) मेघालय का पठार(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अCorrect Answer: (c) छोटानागपुर पठारSolution:दामोदर, कोयल और सुवर्णरेखा नदियां छोटानागपुर पठार क्षेत्र, झारखंड से निकलती हैं। सुवर्णरेखा स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है, जनकि दामोदर हुगली नदी में मिल जाती20. भारत की निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी दामोदर नदी की सहायक नहीं है? [U.P. B.E.O. (Pre) 2019](a) बराकर(b) इन्द्रावती(c) जमुनिया(d) बारकीCorrect Answer: (b) इन्द्रावतीSolution:दामोदर नदी हुगली की सहायक नदी है। दामोदर नदी का उद्भव छोटानागपुर पठार के खमारपाट पहाड़ी से होता है। यह झारखंड और पश्चिम बंगाल में बहती है। इसकी सहायक नदियां बारकी, जमुनिया तथा बराकर हैं।दामोदर नदी पर ही दामोदर घाटी निगम (DVC) आधारित है। इंद्रावती नदी गोदावरी की सहायक नदी है जो ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में बहते हुए गोदावरी से महाराष्ट्र के सोमनूर में मिलती है।Submit Quiz« Previous1234Next »