अन्य नदियां (Part-II)

Total Questions: 31

21. निम्न नहरों में से किसे दामोदर नदी से निकाला गया है? [U.P.P.C.S.(Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (b) एडन नहर
Solution:एडन नहर का निर्माण कार्य 1881 ई. में पूर्ण हुआ। यह दामोदर नदी से निकाली गई थी। यह लगभग 16 हजार हेक्टेयर भूमि को सींचती है।

22. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2008]

1. चंबल -नर्मदा

2. सोन -यमुना

3. मानस ब्रह्मपुत्र

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

Correct Answer: (d) केवल 3
Solution:चंबल नदी, डा. अम्बेडकरनगर (पूर्व नाम- महूं) (म.प्र.) के निकट जनापाव पहाड़ी से निकलकर इटावा के समीप यमुना नदी में विलीन होती है। सोन नदी गंगा में मिलती है। स्पष्ट है कि युग्म 1 एवं 2 सुमेलित नहीं हैं। मानस नदी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है। अतः युग्म 3 सुमेलित है।

23. भारत की किस नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा पुल बनाया जा रहा है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006]

Correct Answer: (a) चिनाब पर
Solution:प्रश्नकाल के अनुसार भारत की चिनाब नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा पुल बनाया जा रहा था।

24. महात्मा गांधी सेतु स्थित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu) बिहार में पटना से हाजीपुर को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर 5.575 किमी. लंबा निर्मित नदी पुल है। इसे औपचारिक रूप से मार्च, 1982 में खोला गया था।

25. निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम स्थल भारत में नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2009 U.P.P.S.C. (GIC) 2010 U.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) सतलज
Solution:सतलज नदी का उद्गम स्थल तिब्बत में कैलाश पर्वत एवं मानसरोवर झील के निकट स्थित राकसताल झील है। यह पश्चिम और दक्षिण- पश्चिम में प्रवाहित होते हुए शिपकी ला (हिमाचल प्रदेश) से भारत में प्रवेश करती है।

26. कपिली जिसकी सहायक नदी है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) ब्रह्मपुत्र
Solution:कपिली (कोपीली) नदी ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक है, कामरूप (असम) इसी नदी के तट पर अवस्थित है।

27. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेल दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए कीजिए और सूचियों के नीचे सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

सूची-I (नदी)सूची-II (सहायक नदी)
A. गंगा1. भीमा
B. गोदावरी2. केन
C. कृष्णा3. मंजीरा
D. यमुना4. सोन

कूट:

ABCD
(a)4231
(b)2341
(c)3412
(d)4312
Correct Answer: (d)
Solution:उपर्युक्त दी गई मुख्य नदियों तथा उनकी सहायक नदियों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(मुख्य नदी)(सहायक नदी)
गंगासोन
गोदावरीमंजीरा
कृष्णाभीमा
यमुनाकेन

28. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2023]

1. झेलम नदी, वुलर झील से होकर जाती है।

2. कृष्णा नदी सीधे कोल्लेरू झील का भरण करती है।

3. गंडक नदी के विसर्पण से कांवर झील निर्मित हुई है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

Correct Answer: (a) केवल एक
Solution:वुलर झील के पानी का मुख्य स्रोत झेलम नदी है। इस झील के केंद्र में एक छोटा-सा द्वीप भी है। जिसे 'जैना लेक' कहा जाता है। इस द्वीप का निर्माण राजा जैनुल-अबी-दीन (जैनुल आबदीन) ने करवाया था। अतः कथन 1 सही है।

कृष्णा नदी प्रत्यक्ष रूप से कोल्लेरू झील को भरण नहीं करती है। कोल्लेरू झील को दो मौसमी धाराएं बुडमेरू और तम्मिलेरू से जल प्राप्त होता है, जो कृष्णा नदी और गोदावरी तंत्र में जाकर मिलती हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।

इए गंडक नदी के विसर्पण से कांवर झील निर्मित नहीं हुई है, जो भारत में बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित ताजे जल की गोखुर झील है। बूढी गंडक नदी के एक पुराने वितरिका के विसर्प द्वारा कांवर झील का निर्माण हुआ है। अतः कथन 3 सही नहीं है।

29. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

सूची-I (उद्गम क्षेत्र)सूची-II (नदी)
A. ब्रह्मगिरि पहाड़ी1. कावेरी
B. वेरीनाग सोता (झरना)ii. झेलम
C. महाबलेश्वरiii. कृष्णा
D. छोटानागपुर का पठारiv. सुवर्णरेखा

कूट:

ABCD
(a)iviiiiii
(b)iiiiiiiv
(c)iiiiviii
(d)iiiiiiiv
Correct Answer: (b)
Solution:
(उद्गम क्षेत्र)(नदी)
ब्रह्मगिरि पहाड़ीकावेरी
वेरीनाग सोता (झरना)झेलम
महाबलेश्वरकृष्णा
छोटानागपुर का पठारसुवर्णरेखा

30. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सा अपने अंश घाटी प्रवाह के लिए प्रसिद्ध है? [U.P..C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) दामोदर
Solution:प्रश्नगत नदियों में से दामोदर नदी अपने अंश घाटी प्रवाह (Fault Val- ley Drainage) के लिए प्रसिद्ध है। यह झारखंड राज्य के छोटानागपुर पठार में खमारपाट पहाड़ी से निकलती है। यह हजारीबाग पठार एवं रांची पठार के मध्य प्रवाहित होते हुए भ्रंश घाटी का निर्माण करती है।