अपवाह तंत्र (भाग-I)

Total Questions: 40

21. दक्षिण भारत की ऐसी प्रमुख नदियां कौन-सी हैं, जो अरब सागर में गिरती हैं? [Phase-XI 27 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) नर्मदा और ताप्ती
Solution:सिंधु नदी अरब सागर में गिरती है। इसके अलावा प्रायद्वीपीय भारत की नर्मदा और ताप्ती नदियां अरब सागर में गिरती हैं। कृष्णा तथा कावेरी नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। चूंकि प्रश्न में दक्षिण भारत की नदियों का उल्लेख किया गया है, जो कि त्रुटिपूर्ण है।

22. अनेर, पंजारा और वाघुर किस नदी की सहायक नदियां है? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) तापी
Solution:अनेर, पंजारा और वाघुर तापी नदी की सहायक नदियां हैं। तापी पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है। इस नदी का उद्गम मध्य प्रदेश राज्य के सतपुड़ा श्रेणी से होता है।

23. निम्नलिखित में से कौन-सी बारहमासी नदी 720 किमी. लंबी है और यह हिमालय से निकलकर, हिमाचल प्रदेश के चंबा से होकर बहती है? [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) रावी नदी
Solution:रावी नदी हिमालय से निकलती है और पंजाब में प्रवेश करने से पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से होकर बहती है। और अंत में चिनाब नदी में मिल जाती है। हिमाचल प्रदेश में प्रवाहित होने वाली नदियों में चिनाब, यमुना, रावी, ब्यास और सतलुज मुख्य नदियां हैं।

24. टीला, सेती और बेरी किस नदी की सहायक नदियां हैं? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) घाघरा
Solution:टीला, सेती और बेरी घाघरा की सहायक नदियां हैं। घाघरा नदी का उद्गम तिब्बत के पठार से होता है।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य तापी बेसिन का हिस्सा नहीं है? [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) राजस्थान
Solution:तापी या ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के मुल्ताई नामक स्थान से निकलती है। इसका बेसिन क्षेत्र गुजरात, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र में है। राजस्थान इसके बेसिन के अंतर्गत नहीं आता है।

26. नर्मदा नदी का उद्‌गम किस राज्य में स्थित अमरकंटक की पहाड़ियों से होता है? [MTS (T-I) 15 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) मध्य प्रदेश
Solution:भारत की प्रमुख नदियों में से एक नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक है और यह मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में है। अरब सागर में गिरने वाली प्रायद्वीपीय भारत की यह सबसे लंबी नदी है।

27. नर्मदा नदी कहां से निकलती है? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) अमरकंटक पर्वतमाला
Solution:भारत की प्रमुख नदियों में से एक नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक है और यह मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में है। अरब सागर में गिरने वाली प्रायद्वीपीय भारत की यह सबसे लंबी नदी है।

28. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है? [CHSL (T-I) 9 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) तापी
Solution:तापी नदी पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर एक भ्रंश घाटी से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र, साबरमती और गंगा भ्रंश घाटी से होकर प्रवाहित नहीं होती हैं।

29. लगभग 724 किमी. के विस्तार के साथ, कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) तापी
Solution:तापी लगभग 724 किमी. की लंबाई के साथ प्रायद्वीपीय भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। यह पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित होती है।

30. महानदी द्रोणी का विस्तार किस राज्य में नहीं है? [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) कर्नाटक
Solution:महानदी की द्रोणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में विस्तारित है। इसका उद्गम छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिला के सिहावा पहाड़ी से होता है।