अरब सागर के द्वीपसमूहTotal Questions: 161. निम्नलिखित भारतीय द्वीपों में से कौन-सा द्वीप भारत एवं श्रीलंका के मध्य है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2006 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010](a) एलीफैंटा(b) निकोबार(c) रामेश्वरम(d) सालसेटCorrect Answer: (c) रामेश्वरमSolution:विकल्प में दिए गए द्वीपों में से रामेश्वरम द्वीप भारत एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है।2. एक द्वीप पर निर्मित भारत का बड़ा नगर- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993](a) पणजी है(b) रामेश्वरम है(c) पोर्टब्लेयर है(d) मुंबई हैCorrect Answer: (d) मुंबई हैSolution:मुख्यतः एक द्वीप पर निर्मित भारत का सबसे बड़ा नगर मुंबई है। पोर्टब्लेयर का कुल क्षेत्रफल मुंबई के क्षेत्र से अधिक है, परंतु नगरीय क्षेत्र की दृष्टि से मुंबई का क्षेत्रफल पोर्टब्लेयर के क्षेत्रफल से अधिक है।3. भारत का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2016](a) माजुली(b) अंडमान(c) लक्षद्वीप(d) सालसेटCorrect Answer: (d) सालसेटSolution:भारत का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप सालसेट द्वीप है, जिस पर मुंबई शहर स्थित है।4. सूची-1 का सूची-II के साथ सुमेल कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]सूची-1 (द्वीप)सूची-II (अवस्थिति)A. वेयंत शयोधर1. काठियावाड़ तटB. पिरम2. अरब सागर तटC. द्वारका3. कच्छ की खाड़ीD. दीव4.खम्भात की खाड़ी ABCD(a)1234(b)3421(c)2143(d)4312 (a) A-1, B-2, C-3, D-4(b) A-3, B-4, C-2, D-1(c) A-2, B-1, C-4, D-3(d) A-4, B-3, C-1, D-2Correct Answer: (b) A-3, B-4, C-2, D-1Solution:दिए गए द्वीप तथा उनकी अवस्थिति का सुमेलन निम्नानुसार है।(द्वीप)(अवस्थिति)वैयंत शयोधर (वेयत शंखोदर) कच्छ की खाड़ीपिरमखम्भात की खाड़ीद्वारकाअरब सागर तटदीवकाठियावाड़ तटनोट- वेयत शंखोदर द्वीप को ही वेट / वेयत द्वारका कहते हैं। अतः बेट द्वारका भी कच्छ की खाड़ी में स्थित है।5. कोरी क्रीक (निवेशिका) स्थित है- [U.P.P.C.S (Mains) 2011 U.P.P.C.S (Spl.) (Pre) 2008](a) कच्छ की खाड़ी में(b) खम्भात की खाड़ी में(c) कच्छ के लिटिल रन में(d) कच्छ के रन मेंCorrect Answer: (d) कच्छ के रन मेंSolution:कोरी क्रीक (निवेशिका) एक ज्वारीय क्रीक है, जो कच्छ के रन में स्थित है। यह एक दलदली भूमि है, जो भारत एवं पाकिस्तान के सीमा के पास स्थित है। इस पर भारत का नियंत्रण है।6. सर क्रीक विवाद किन दो देशों के मध्य है? [M.P.P.C.S. (Pre.), 2012](a) भारत-पाकिस्तान(b) अफगानिस्तान-पाकिस्तान(c) चीन-भारत(d) भारत-बांग्लादेशCorrect Answer: (a) भारत-पाकिस्तानSolution:भारत एवं पाकिस्तान के मध्य विवादित सर क्रीक कच्छ के रन में स्थित एक लगभग 92 किमी. लंबा जलीय (दलदली) क्षेत्र है। यह भारत के गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत को अलग करता है। मुख्य विवाद कच्छ और सिंध के बीच समुद्री सीमा के निर्धारण को लेकर है। फिलहाल इस क्षेत्र पर भारत का नियंत्रण बरकरार है।7. लक्षद्वीप कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1990](a) हिंद महासागर(b) अरब सागर(c) बंगाल की खाड़ी(d) प्रशांत महासागरCorrect Answer: (b) अरब सागरSolution:लक्षद्वीप (Lakshadweep) अरब सागर में केरल के कोच्चि तट (दक्षिण-पश्चिम भारत) से 220-440 किमी. की दूरी पर विस्तृत द्वीपों का समूह है। यह भारत का केंद्रशासित प्रदेश भी है। इसका कुल क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी. है। लक्षद्वीप के अधिकांश द्वीप प्रवाल उत्पत्ति के हैं। लक्षद्वीप समूह में द्वीपों की कुल संख्या 36 है। लक्षद्वीप के सबसे उत्तरी बसे हुए द्वीप को चेटलट और सबसे दक्षिणी द्वीप को मिनीकॉय कहते हैं। मिनीकॉय शेष द्वीपों से 9° चैनल द्वारा पृथक होता है। यह लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप भी है। कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी है, जो कवरत्ती द्वीप पर ही स्थित है। लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप एंडरॉट अथवा एंडरॉथ है।8. लक्षद्वीप द्वीपसमूह के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2023](1) द्वीपों का यह समूह छोटे मूंगा द्वीपों से बना है।(2) पहले इन्हें लेकाडिव, मिनिकाय और अमिंदिव के नाम से जाना जाता है।(3) तमिलनाडु के कोरोमंडल तट के निकट स्थित द्वीप समूह।उक्त में से कौन-सा/से कथन सही हैं?(a) केवल (1)(b) केवल (1) और (2)(c) केवल (3)(d) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) केवल (1) और (2)Solution:लक्षद्वीप प्रवाल द्वीपों और चट्टानों से बना एक द्वीपसमूह है, जो भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है। सभी द्वीपों को केरल के तटीय शहर कोच्चि से 220 से 440 किमी. दूर अरब सागर में स्थित है। अतः यह केरल के मालाबार तट के निकट स्थित द्वीप समूह है। पहले इसे लेकाडिव, अमीनदिव और मिनिकॉय द्वीप समूह (Laccadive, Minicoy and Amindivi Islands) के नाम से जाना जाता था, जिसका वर्ष 1973 में नाम बदलकर लक्षद्वीप कर दिया गया। इसे वर्ष 1956 में केंद्रशासित प्रदेश के रूप में गठित किया गया था।9. निम्नलिखित में से कौन-सा द्वीप लक्कादीव द्वीपसमूहों का अंग नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre, 2021)](a) तिलनचोंग(b) अगाथी(c) कवरत्ती(d) कलपेनीCorrect Answer: (a) तिलनचोंगSolution:तिलनचोंग, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह का अंग है। शेष सभी द्वीप लक्कादीव (लक्षद्वीप) द्वीपसमूहों का अंग हैं।10. निम्न में से भारत के किस भाग में सामान्यतया प्रवालद्वीप (Atolls) पाए जाते हैं? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021](a) सुंदरबन के निकट(b) खम्भात की खाड़ी के निकट(c) लक्षद्वीप के निकट(d) रामेश्वरम के निकटCorrect Answer: (c) लक्षद्वीप के निकटSolution:तिलनचोंग, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह का अंग है। शेष सभी द्वीप लक्कादीव (लक्षद्वीप) द्वीपसमूहों का अंग हैं।Submit Quiz12Next »