अर्थशास्त्र (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 50

31. किसी संस्था या व्यक्ति से जुड़े किसी श्रमिक को नियमित रूप से वेतन का भुगतान किया जाता है, तो वह कहलाता है- [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 15.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) नियमित वेतनभोगी कर्मचारी
Solution:नियमित वेतनभोगी कर्मचारी नियोक्ता द्वारा स्थायी आधार पर काम पर रखे गए कर्मचारी होते हैं और उन्हें उनके काम के लिए नियमित वेतन या मजदूरी का भुगतान किया जाता है।
  • उदाहरण: एक स्पोर्ट्स क्लब में चार्टर्ड एकाउंटेंट, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक।

32. संयुक्त अप्रत्यक्ष कर की नई व्यवस्था जीएसटी भारत सरकार द्वारा कब लागू की गई? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) 2017
Solution:वस्तु और सेवा कर भारत में वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाने वाला एक अप्रत्यक्ष कर है।
  • यह घरेलू उपभोग के लिए बेची जाने वाली अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर लगाया जाने वाला मूल्य वर्धित कर है।
  • इसे भारत में 1 जुलाई 2017 को पूरे देश के लिए एक व्यापक अप्रत्यक्ष कर के रूप में प्रारंभ किया गया था।

33. नीति आयोग के सम्बन्ध में, संक्षेपाक्षर NITI का पूर्ण रूप क्या है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रॉसफॉर्मिंग इण्डिया।
Solution:नीति (नेशनल इंस्टिट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इण्डिया) आयोग का गठन 1 जनवरी, 2015 को हुआ था।
  • यह प्रथमतः नीति आयोग के रूप में थिंक टैंक के रूप में भारत के योजना आयोग की जगह एक कार्यकारी प्रस्ताव के माध्यम से स्थापित किया गया था।

34. भारत के 14वें वित्त आयोग का अध्यक्ष निम्न में से कौन था? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) वाई. वी. रेड्डी
Solution:भारत के 14वें वित्त आयोग का अध्यक्ष डॉ. वाई.वी. रेड्डी को नियुक्त किया गया था।
  • एन के सिंह के नेतृत्व में पंद्रहवें वित्त आयोग ने नवंबर 2020 में 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
  • 16वें वित्त आयोग का अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को जनवरी 2023 में नियुक्त किया गया है।

35. द्वितीयक सरकारी प्रतिभूतियों का भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीलामी के माध्यम से बिक्री या खरीद क्या कहलाती है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) खुला बाजार परिचालन
Solution:ओपन मार्केट परिचालन (ओएमओ) का तात्पर्य खुले बाजार में सरकार द्वारा जारीं नीलामी की खरीद और बिक्री से है।
  • ओएमओ मात्रात्मक साधनों में से एक है जिसका उपयोग आरबीआई एक वित्त वर्ष के दौरान तरलता की स्थिति को सुचारू बनाने और ब्याज दर और मुद्रास्फीति दर स्तरों पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए करता है।

36. किसी अर्थव्यवस्था का दीर्घावधिक वित्तीय बाजार किस नाम से जाना जता है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) पूँजी बाजार
Solution:पूँजी बाजार दीर्घावधि प्रतिभूतियों के निर्गमन और व्यापार के लिए अभिप्रेरित है।
  • उच्च संगठित पूँजी बाजार के उदाहरण न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज, अमेरिकन स्टॉक एक्सचेंज, लंदन स्टॉक एक्सचेंज हैं।

37. अटल पेंशन योजना कब शुरू की गई थी? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) 2015
Solution:'अटल पेंशन योजना' (एपीवाई) 9 मई, 2015 को सभी भारतीयों, विशेषकर गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
  • यह 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की न्यूनतम गारंटी पेंशन प्रदान करता है।

38. "प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना" की सदस्यता के लिए कितने आयु वर्ग की पात्रता होती है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) 18 - 70 वर्ष
Solution:प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) 9 मई, 2015 को शुरू की गई थी।
  • यह बैंक खातों वाले 18 से 70 वर्ष के बीच के लोगों (भारतीय निवासी या एनआरआई) के लिए उपलब्ध है।
  • कर को छोड़कर इसका वार्षिक प्रीमियम 12 रुपये है।

39. सनराइज इंडस्ट्रीज को क्या कहते हैं? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) उभरते उद्योग
Solution:'सनराइज इंडस्ट्रीज' वे उद्योग हैं जो वर्त्तमान में उभर रहे हैं।
  • उदाहरण के लिए, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग, स्वास्थ्य और ज्ञान उद्योग आदि।

40. डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम दिशा (DISHA) का पूर्ण रूप क्या है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) डिजिटल साक्षरता अभियान
Solution:डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत शुरू की जा रही प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान या पीएमजी दिशा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में छह करोड़ परिवारों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने में मदद करेगी।
  • इससे पहले, सरकार ने राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन या डिजिटल साक्षरता अभियान (दिशा) या राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन (एनडीएलएम) को लागू किया था।