अर्थशास्त्र (भाग-III) (रेलवे)

Total Questions: 50

21. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) 1 अप्रैल, 1935
Solution:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के अनुसार की गई थी।
  • यह (RBI) हिल्टन यंग कमीशन की सिफारिशों पर स्थापित किया गया था।

22. आर.बी.आई. (RBI) द्वारा आवासीय वित्त प्रतिभूतिकरण बाजार के विकास हेतु गठित समिति के अध्यक्ष कौन हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) हर्ष वर्धन
Solution:भारतीय रिजर्व बैंक ने आवास वित्त प्रतिभूतिकरण बाजार के विकास पर छह सदस्यीय समिति का गठन किया जिसका अध्यक्ष बैन एंड कंपनी के वरिष्ठ सलाहकार हर्षवर्धन को नियुक्त किया गया।
  • बैंकों के साथ-साथ गैर बंधक प्रवर्तकों की बैलेंस सीट में ऋण एवं तरलता जोखिम के बेहतर प्रबंधन के लिए बेहतर तरह से काम कर रहे प्रतिभूितिकरण बाजारों की भूमिका की पहचान करने के लिए इस समिति की स्थापना की गई है।

23. भारतीय योजना आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) 1950
Solution:भारत में योजना आयोग का गठन 15 मार्च 1950 को किया गया था।
  • इसने भारत की पंचवर्षीय योजनाएँ तैयार कीं।
  • नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) ने 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग का स्थान लिया।

24. "ऐसा कोई भी समाज निश्चित रूप से समृद्ध और खुशहाल नहीं हो सकता है, जिसके सदस्यों का काफी बड़ा हिस्सा गरीब और दयनीय स्थिति में हो।" उपरोक्त कथन किसका है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) एडम स्मिथ (Adam Smith)
Solution:अपनी रचना 'द वेल्थ ऑफ नेशंस' (The Wealth of Nations) (1776) में, एडम स्मिथ ने कहा है:
  • "कोई भी समाज निश्चित रूप से तबतक समृद्ध और सुखी नहीं हो सकता है, जबतक उसकी आबादी का एक बड़ा हिस्सा गरीब और दुखी है।"
  • पूंजीवाद के सन्दर्भ में उनका तर्क उच्च उत्पादकता से जुड़ा हुआ था, "उनका मानना था कि किसी देश यह समाज की सार्वभौमिक समृद्धि को आगे बढ़ाने में समाज के निचले तबके यानि श्रमिक वर्ग का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।"

25. निम्नलिखित में से भारत में कौन सा GST रेट स्लैब नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) 10%
Solution:भारत में वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) में निर्धारित किए गए स्लैब के तहत 4-स्तरीय कर संरचना है- 5%, 12%, 18% और 28%1 जीएसटी परिषद ने 1300 से अधिक वस्तुओं और 500 सेवाओं को चार कर स्लैब के तहत विभाजित किया है।
  • वस्तु एवं सेवा कर एक अप्रत्यक्ष कर है जो पूरे भारत में 1 जुलाई 2017 से लागू है।

26. निम्नलिखित में से कौन सी 'महारत्न' कंपनी है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
Solution:भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को 2017 में महारत्न का दर्जा प्रदान किया गया।
  • यह भारत सरकार के स्वामित्व वाली तेल और गैस निगम है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य एनबीएफसी (NBFC) द्वारा नहीं किया जा सकता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) मांग आधारित जमा स्वीकार करना
Solution:गैर- बैंकिंग वित्तीय कंपनी (Non-Banking Financial Company (NBFC) उस संसथान को कहते है जो अधिनियम, 1956 के तहत पंजीकृत कंपनीयां होती हैं ।
  • एनबीएफसी मांग एवं जमा (Demand & deposits) स्वीकार नहीं करती है।
  • यह भुगतान प्रणाली का हिस्सा नहीं है अतः यह चेक भी जारी नहीं कर सकता है।

28. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 1935
Solution:'सर ओसबोर्न स्मिथ' आरबीआई के प्रथम गवर्नर थे।
  • भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को हुई थी।
  • इसकी स्थपाना भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार किया गया था।

29. भारत में कीमतों में वृद्धि के एवज में सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते की गणना के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (CPI-IW)
Solution:औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या, श्रम ब्यूरो द्वारा अक्टूबर, 1946 में अपनी स्थापना के बाद से संकलित और अनुरक्षित की जाती रही है।
  • इसका उपयोग परिवर्तनीय महंगाई भत्तों के निर्धारण, देश में मुद्रास्फीति की प्रवृत्ति को मापने और सरकार द्वारा नीति निर्माण के लिए किया जाता है।
  • उनका उपयोग शोधकर्ताओं द्वारा विभिन्न विश्लेषणात्मक उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है।

30. बाययूकॉइन (BuyUcoin) ने इनमें से किसकी होलसेल ट्रेडिंग के लिए पहला भारतीय प्लेटफॉर्म प्रस्तुत किया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) क्रिप्टो करेंसी
Solution:BuyUcoin भारत का एक प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है।
  • यह 2016 से प्रचलन में है।