अर्थशास्त्र (भाग-III) (रेलवे)

Total Questions: 50

31. "द जनरल थ्योरी ऑफ एम्प्लॉयमेंट, इंटरेस्ट एंड मनी (The General Theory of Employment, Interest and Money)" के लेखक कौन थे, जिसने अर्थशास्त्र की एक अलग शाखा के रूप में मैक्रोइकोनॉमिक्स (macroeconomics) की नींव रखी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) जॉन मेनार्ड कीनेस (John Maynard Keynes)
Solution:जॉन मेनार्ड कीन्स की प्रसिद्ध पुस्तक, "रोजगार, ब्याज एवं मुद्रा का सामान्य सिद्धांत (General theory of employment, intreast and money) 1936 में प्रकाशित हुई।
  • इनके विचारों ने मैक्रोइकॉनॉमिक्स के सिद्धांत, व्यवहार और सरकारों की आर्थिक नीतियों को मौलिक रूप से बदल दिया।

32. __________भारत में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) ओएनजीसी (ONGC)
Solution:तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) भारत में सबसे बड़ा कच्चा तेल एवं प्राकृतिक गैस का उत्पादक है।
  • यह भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्वामित्व में कार्यरत है।

33. किस नवनत्न कंपनी को सामान्यतः 'विजाग स्टील' के नाम से जाना जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
Solution:राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, जिसे विजाग स्टील (Vizag Steal) के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह भारत के विशाखापत्तनम में स्थित एक सरकारी स्वामित्व वाला इस्पात उत्पादक है।
  • यह भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के स्वामित्व में है।
  • यह देश का प्रथम तट आधारित एकीकृत इस्पात संयंत्र है।

34. इनमें से कौन भारत में 'आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey)' का प्रकाशन करता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) वित्त मंत्रालय
Solution:आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा तैयार किया जाता है।
  • यह मुख्य आर्थिक सलाहकार के समग्र मार्गदर्शन में तैयार किया जाता है।
  • इसे वित्त मंत्री द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद जारी किया जाता है।

35. भारत में प्रवाही योजनाएँ (rollng plans) लागू किए जाने के समय भारत के प्रधानमंत्री कौन थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) मोरारजी देसाई
Solution:रोलिंग योजना जनता पाटी द्वारा पेश की गई थी जिसे मोरारजी देसाई सरकार ने बनाई थी।
  • इस योजना के अनुसार प्रत्येक वर्ष योजना के प्रदर्शन का आकलन किया जाता था तथा इस आकलन के आधार पर अगले वर्ष के लिए एक नई योजना बनाई जाती थी।

36. इनमें से किस समिति की अनुशंसाओं के आधार पर भारत में NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) की स्थापना की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) फेरवानी समिति
Solution:नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की स्थापना 1992 में फेरवानी समिति द्वारा निर्धारित सिफारिशों पर एक डिम्युचुअलाइज्ड इलेक्ट्रॉनिक एक्सचेंज के रूप में की गई थी।
  • इसे अप्रैल 1993 में SEBI द्वारा स्टॉक एक्सचेंज के रूप में मान्यता दी गई थी।
  • 1994 में इसका परिचालन शुरू हुआ था।

37. स्वतंत्रता के बाद, दूसरी पंचवर्षीय योजना (1956-61) के दौरान, जर्मनी के सहयोग से किस इस्पात संयंत्र की स्थापना की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) राउरकेला इस्पात संयंत्र
Solution:1956 में शुरू की गई, दूसरी पंचवर्षीय योजना (1956-61) महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी जिसमें भारी उद्योगों एवं पूंजीगत वस्तुओं पर ध्यान देने के साथ तीव्र औद्योगीकरण की रूपरेखा प्रस्तुत की गई थी।
  • दुर्गापुर, राउरकेला एवं भिलाई इस्पात संयंत्र क्रमशः ब्रिटेन, जर्मनी एवं रूस के सहयोग से स्थापित किए गए थे।

38. जनवरी 2022 में, गेल (GAIL) ने प्राकृतिक गैस प्रणाली में हाइड्रोजन के सम्मिश्रण की भारत की पहली परियोजना किस स्थान पर शुरू की? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) इंदौर
Solution:राज्य गैस उपयोगिता गेल (GAIL) (इंडिया) लिमिटेड ने 31 जनवरी 2022 को इंदौर, मध्य प्रदेश में प्राकृतिक गैस प्रणाली में हाइड्रोजन के मिश्रण की भारत की अपनी तरह की पहली परियोजना शुरू की।
  • इंदौर में घरों में सीएनजी (Compressed Natural Gas) की ऑटोमोबाइल और पाइप से प्राकृतिक गैस (PNG) की खुदरा बिक्री के लिए एचपीसीएल के साथ गेल के संयुक्त उद्यम में से एक, अवंतिका गैस लिमिटेड को हाइड्रोजन मिश्रित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाएगी।

39. 29 अगस्त,___________को भारत हेबी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र में हेवी इलेक्ट्रिकल्स (इंडिया) लिमिटेड (HE(I)L) के रूप में पंजीकृत किया गया था। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) 1956
Solution:29 अगस्त, 1956 को, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को शुरू में सार्वजनिक क्षेत्र में उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय के तहत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (इंडिया) लिमिटेड के रूप में पंजीकृत किया गया था।
  • बाद में जनवरी 1974 में, भारत सरकार ने औपचारिक रूप से HE(I)L और BHEL के संचालन का विलय किया और एक आधुनिक वैश्विक उद्यम बनाया।

40. उपभोक्ता अधिकारों के संदर्भ में, COPRA का पूर्ण रूप क्या है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट (Consumer Protection Act)
Solution:संक्षिप्त नाम COPRA का अर्थ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम है।
  • यह अधिनियम अक्टूबर 1986 में अधि नियमित किया गया था तथा 24 दिसंबर, 1986 को लागू हुआ था।
  • इसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है।