Solution:विश्व व्यापार संगठन (WTO) के अनुसार, वस्तु एवं सेवाओं, पूँजी एवं श्रम-शक्ति का देश की सीमाओं के पार अप्रतिबंधित आवाजाही के द्वारा पूरे विश्व में अर्थव्यवस्था की गति को वैश्वीकरण (Globalization) कहा जाता है। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एकीकरण के माध्यम से वैश्विक परस्पर निर्भरता को बढ़ावा देती है।
• आधुनिकीकरण (Modernization) पारंपरिक समाज का वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रगतिशील विचारों को अपनाकर विकसित रूप में परिवर्तन है।
• निजीकरण (Privatization) सरकारी स्वामित्व वाली संपत्तियों, व्यवसायों या सेवाओं का नियंत्रण और स्वामित्व निजी क्षेत्र को हस्तांतरित करने की एक प्रक्रिया है।
• उदारीकरण का अर्थ सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था पर लगाए गए प्रतिबंधों, नियमों, लाइसेंस और प्रशासनिक नियंत्रणों में ढील देना या उन्हें हटाना है।