Solution:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा द्वितीयक (Secondary) सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी के माध्यम से खरीद या बिक्री को खुला बाजार परिचालन (Open Market Operations - OMO) कहा जाता है। यह मौद्रिक नीति का एक प्रमुख उपकरण है, जिसका उपयोग बैंकिंग प्रणाली में तरलता (liquidity) को नियंत्रित करने और ब्याज दरों को प्रभावित करने के लिए किया जाता है।
• कैश रिजर्व रेशियो (CRR) (नकद आरक्षित अनुपात) वह अनिवार्य राशि है जो वाणिज्यिक बैंकों को अपनी कुल जमा राशि (NDTL) का एक निश्चित प्रतिशत (वर्तमान में लगभग 4.5%) रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पास नकद रूप में रखना पड़ता है।
• रेपो नीलामी वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक अवधि के लिए धन उपलब्ध कराता है।