Solution:राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, जिसे विजाग स्टील (Vizag Steal) के नाम से भी जाना जाता है।
• यह भारत के विशाखापत्तनम में स्थित एक सरकारी स्वामित्व वाला इस्पात उत्पादक है।
• यह भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के स्वामित्व में है।
• यह देश का प्रथम तट आधारित एकीकृत इस्पात संयंत्र है।
• बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) झारखंड के बोकारो जिले में स्थित भारत का चौथा और प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का एकीकृत इस्पात संयंत्र है।
• राउरकेला स्टील प्लांट (RSP), ओडिशा में स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का एकीकृत इस्पात संयंत्र है।
• इस्को (IISCO) स्टील प्लांट (ISP), बर्नपुर, पश्चिम बंगाल में स्थित सेल (SAIL) की एक प्रमुख आधुनिक एकीकृत इस्पात इकाई है।