Solution:विफल (Sunk cost) लागत वे लागतें हैं जो अतीत में किए गए एक निर्णय द्वारा सृजित की गई हैं और भविष्य में किए जाने वाले किसी भी निर्णय से बदली नहीं जा सकती हैं।
• विफल लागत की वसूली नहीं की जा सकती और भविष्य में निर्णय लेने के लिए इसे अप्रासंगिक माना जाता है।
• अस्थाई लागत (Variable Cost) वे व्यावसायिक खर्चे हैं जो उत्पादन की मात्रा के साथ सीधे बदलते रहते हैं।
• प्राथमिक लागत (Prime Cost) किसी उत्पाद के निर्माण में लगने वाली प्रत्यक्ष सामग्री (Direct Material) और प्रत्यक्ष श्रम (Direct Labour) का कुल योग है।
• आर्थिक लागत (Economic Cost) किसी वस्तु या सेवा के उत्पादन में लगे सभी संसाधनों की कुल लागत है, जिसमें प्रत्यक्ष मौद्रिक खर्च (जैसे मजदूरी, कच्चा माल) और अप्रत्यक्ष अवसर लागत (छोड़े गए सबसे अच्छे विकल्प का मूल्य) दोनों शामिल हैं।