अर्थशास्त्र (रेलवे) (Part-3)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित में से क्या ग्रामीण विकास का समर्थन नहीं करता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) शहरी ऋण
Solution:शहरी साख (Urban Credit) का ग्रामीण विकास में योगदान नहीं होता है।
  • ग्रामीण विकास, (Rural Development) ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों जो प्रायः अपेक्षाकृत अलग-थलग और कम आबादी वाले क्षेत्रों में निवास करते हैं के जीवन की गुणवत्ता और आर्थिक कल्याण में सुधार की एक प्रक्रिया है।

2. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) मुंबई
Solution:भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुरूप की गई थी।
  • स्थापना के समय आरबीआई का मुख्यालय कोलकाता में था, लेकिन 1937 में इसे मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया।

3. एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट (EXIM) बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना किस वर्ष की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) 1982
Solution:एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (एक्जिम बैंक) की स्थापना भारत सरकार द्वारा 1982 में एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1981 के द्वारा एक्सपोर्ट क्रेडिट के संरक्षक के रूप में की गई थी।
  • यह उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से उद्योगों और एसएमई के लिए एक विकास इंजन के रूप में कार्य करता है।

4. अक्टूबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रतिभूति एम विनिमय बोर्ड (SEBI) के चेयरमैन कौन हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) अजय त्यागी
Solution:अजय त्यागी 1 मार्च, 2017 से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) (Securities and Exchange Board of India (SEBI)) के अध्यक्ष हैं।
  • फरवरी 2020 में, उनके कार्यकाल को फरवरी 2022 तक अर्थात 18 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है।

5. विश्व बैंक ने ब्लॉकचेन (Blockchain) पर दर्ज किए गए सेकेंडरी बांड कारोबार को सक्षम करने के लिए किस बैंक के साथ अनुबंध किया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) कॉमनवेल्थ बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया (Commonwealth Bank of Australia)
Solution:विश्व बैंक और राष्ट्रमंडल बैंक (सीबीए) ने सेकेंड्री मार्केट बांड ट्रेडिंग की रिकॉर्डिंग को सक्षम बनाने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग किया है।
  • विश्व बैंक ने विश्व का प्रथम सार्वजनिक ब्लॉकचेन बॉन्ड जारी किया जिसका नाम 'बॉन्ड-आई' (Bondi) है, जिसे ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके बनाया, आवंटित, स्थानांतरित और प्रबंधित किया जाता है।
  • बॉन्ड-आई, ब्लॉकचेन प्रस्तुत किए गए न्यू डेट इंस्ट्रूमेंट का एक संक्षिप्त रूप है और ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित प्रसिद्ध बौडी बीच को भी रेखांकित करता है।

6. इनमें से कौन भारतीय रिजर्व बैंक के पहले भारतीय गवर्नर थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) सीडी देशमुख
Solution:भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम गवर्नर सर ओसबोर्न स्मिथ थे, जबकि सी.डी. देशमुख भारतीय रिजर्व बैंक के पहले भारतीय गवर्नर थे।
  • शक्तिकांत दास आरबीआई के वर्तमान (25वें) गवर्नर हैं।

7. भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना का मुख्य केन्द्रबिंदु क्या था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) कृषि पर ध्यान देने के साथ प्राथमिक क्षेत्र का विकास
Solution:भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना 1951 में शुरू की गई थी जो 1956 ई. तक अस्तित्व में रहा।

यह हेरोड-डोमर मॉडल पर आधारित थी।

  • यह मुख्य रूप से प्राथमिक क्षेत्र, विशेष रूप से कृषि और सिंचाई के विकास पर केंद्रित था।

8. भारत का अधिकांश विदेशी व्यापार कैसे होता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) समुद्री और हवाई मार्गों के माध्यम से
Solution:भारत का अधिकांश विदेशी व्यापार समुद्री और हवाई मार्गों से किया जाता है।
  • लकिन नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के साथ भूमि मार्ग के माध्यम से व्यापार किया जाता है।

9. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्थापना वर्ष___________में हुई थी। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 1806
Solution:भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना उन्नीसवीं सदी के पहले दशक में 2 जून, 1806 को कलकत्ता में बैंक ऑफ कलकत्ता की स्थापना के साथ हुई।
  • तीन साल बाद बैंक को अपना चार्टर प्राप्त हुआ और 2 जनवरी 1809 को बैंक ऑफ बंगाल के रूप में फिर से इसे पुनस्र्थापित किया गया।

10. __________स्थिति-आधारित F2S (फार्म टू शॉप) ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जो भारतीय किसानों को बिचौलियों के बिना अपनी उपज सीधे उपभोक्ता को बेचने में मदद करता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) मंडी ट्रेडस (Mandi Trades)
Solution:मंडी ट्रेड्स पोर्टल और ऐप भारतीय किसानों को अपनी उपज सीधे ग्राहकों को बेचने में मदद करते हैं, जिससे बिचौलियों की कोई भागीदारी नहीं होती है।
  • मंडी ट्रेड्स मौजूदा जिंस कीमतों और मांग जैसे आंकड़े उपलब्ध कराकर किसानों को अपने लिये बेहतर नीति तैयार करने में मदद करता है।
  • इसे 2013 में फारोम्बी टेक्नोलॉजी (Farmmobi Technologies) द्वारा आरंभ किया गया था।