अलंकार (Part-2)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से किस अलंकार में समान धर्म का होना अनिवार्य है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (c) उपमा
Solution:दो वस्तुओं में 'समानधर्म' के प्रतिपादन को 'उपमा' कहते हैं। वस्तुतः जब एक वस्तु की समता दूसरी वस्तु से की जाय, तो उपमा अलंकार होता है। उप का अर्थ समीप होता है तथा मा का अर्थ मापना/तोलना होता है। इस प्रकार उपमा अलंकार में समान धर्म होना अनिवार्य है।

12. 'प्रतीप' अलंकार इनमें से किससे सम्बन्धित है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (c) उपमा
Solution:प्रतीप अलंकार का सम्बन्ध 'उपमा अलंकार' से स्थापित किया जा सकता है।
प्रतीप अलंकारउपमा अलंकार
(i)प्रतीप का अर्थ- उल्टा, विपरीत होता है।उपमा का अर्थ, समता, तुलना या बराबरी होता है।
(ii)उपमान को उपमेय बता देना प्रतीप अलंकार कहलाता है।दो वस्तुओं में समान धर्म का प्रतिपादन करना उपमा अलंकार कहलाता है।
(iii)चन्द्रसा मुखमुख-सा चन्द्र

13. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्दालंकार नहीं है? [UGC हिन्दी द्वितीय प्रश्न-पत्र जून, 2015]

Correct Answer: (c) उपमा
Solution:'उपमा' शब्दालंकार के अन्तर्गत नहीं आता, बल्कि यह अर्थालंकार के अन्तर्गत आता है।

14. नवल सुन्दर श्याम शरीर की, सजल नीरद-सी कल कान्ति थी। [M.P. Professional Exam.11.12.2017]

में कौन-सा अलंकार है। सही विकल्प चुनिए ?

 

Correct Answer: (b) उपमा अलंकार
Solution:'नवल सुन्दर श्यामशरीर की, सजल नीरद-सी कल कान्ति थी' पक्ति में 'उपमा अलंकार' है। दो वस्तुओं में समान धर्म के प्रतिपादन को 'उपमा' कहा जाता है। वस्तुतः उपमा का अर्थ तुलना, बराबरी या समता है। उपर्युक्त उदाहरण में 'कान्ति' उपमेय, 'नीरद' उपमान, 'सी' समानतावाचक पद तथा 'कल' समान धर्म है।

15. सागर-सा गम्भीर हृदय हो, गिरि-सा ऊँचा हो जिसका मन। में कौन-सा अलंकार है। सही विकल्प चुनें? [M.P. Professional Exam. 11.12.2017 UPPCL-JE-(Cilvil) Exam, 2016]

Correct Answer: (c) उपमा अलंकार
Solution:उपर्युक्त पंक्तियों में 'उपमा' अलंकार है। वस्तुतः दो वस्तुओं में समान धर्म के प्रतिपादन को 'उपमा' कहते हैं। उपमा का अर्थ बराबरी, तुलना या समानता होता है।

16. "नील गगन-सा शान्त हृदय था हो रहा।" इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) उपमा
Solution:नील गगन-सा शान्त हृदय था हो रहा। इस पंक्ति में 'उपमा अलंकार' है। उपमा का अर्थ है- समता/बराबरी या तुलना। उपर्युक्त काव्य-पंक्ति में नील गगन की तुलना शान्त हृदय से की जा रही है।

17. 'छाया है माथे पर आशीर्वाद-सा' पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार पहचानें। [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (d) उपमा
Solution:'छाया है माथे पर आशीर्वाद-सा' पंक्ति में उपमा अलंकार है।

18. 'यह देखिए, अरविन्द से शिशु वृन्द कैसे सो रहे।' [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

पंक्ति में 'अरविन्द' शब्द क्या है?

 

Correct Answer: (b) उपमान
Solution:'यह देखिए, अरविन्द से शिशु वृन्द कैसे सो रहे।' इस पंक्ति में 'अरविन्द' उपमान है। 'उपमान' का अर्थ है 'जिससे उपमा दी जाय। 'शिशु वृन्द' उपमेय है। 'उपमेय' का अर्थ है 'जिसकी उपमा दी जाए।'

19. 'नवल सुन्दर श्याम-शरीर की, सजल नीरद-सी कल-कान्ति थी।' में कौन-सा अलंकार है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2014]

Correct Answer: (a) उपमा
Solution:उपर्युक्त वाक्य में उपमा अलंकार है। इसमें कान्ति-उपमेय, नीरद-उपमान, कल-साधारण धर्म, सी-वाचक शब्द हैं।

20. 'पीपर पात सरिस मन डोला' पंक्ति में अलंकार है- [EMRS JSA Hostel Warden (परीक्षा), 2023, P.G.T. परीक्षा, 2013, V.D.O. परीक्षा, 2023, UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (d) उपमा
Solution:"अस मन गुनइ राउ नहिं बोला।

पीपर पात सरिस मन डोला।।"

उपर्युक्त चौपाई पंक्ति में उपमा अलंकार है। इसमें पीपर पात-उपमान है।

मन - उपमेय है।

डोला - साधारण धर्म है।

सरिस वाचक शब्द है।