अलंकार

परिभाषा

Total Questions: 50

21. भूरि-भूरि भेद भाव भूमि से भगा दिया। में कौन-सा अलंकार है। सही विकल्प चुनिए? [M.P. Professional Exam.15.12.2017]

Correct Answer: (a) अनुप्रास अलंकार
Solution:अनुप्रास अलंकार में व्यंजन वर्णों की आवृत्ति होती है; जैसे -भू.भ.रि आदि। अतः इस पद्य में अनुप्रास अलंकार है। अलंकार का शाब्दिक अर्थ 'आभूषण' होता है।

22. 'वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे' पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (a) अनुप्रास
Solution:उपर्युक्त पंक्ति में अनुप्रास (लाटानुप्रास) अलंकार है। तात्पर्य मात्रा के भेद से शब्द व अर्थ दोनों की पुनरुक्ति 'लाटानुप्रास' कहलाती है।

23. "राम हृदय जाके नहीं, विपति सुमंगल ताहि। राम हृदय जाके, नहीं विपति सुमंगल ताहि।।" इसमें कौन-सा अनुप्रास है? [P.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (c) लाटानुप्रास
Solution:प्रस्तुत पंक्ति में लाटानुप्रास अलंकार है।

24. 'जन रंजन भंजन दनुज मनुज रूप सुर भूपा' में कौन-सा अलंकार है। सही विकल्प चुनें? [M.P. Professional Exam. 15.12.2017]

Correct Answer: (a) अनुप्रास अलंकार
Solution:उपर्युक्त पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है। जहाँ किसी पंक्ति में एक ही वर्ण एक से अधिक बार आता है, वहाँ अनुप्रास होता है; जैसे-चारु चन्द की चंचल किरणें खेल रही हैं जल थल में। यहाँ 'च' वर्ण की आवृत्ति हुई है।

25. 'जननी तू जननी भई, विधि सन कछु न बसाइ' में कौन-सा अलंकार है? [T.G.T. परीक्षा, 2002]

Correct Answer: (c) लाटानुप्रास
Solution:प्रस्तुत पंक्ति 'लाटानुप्रास' का उदाहरण है।

26. इन पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है? [UPSSSC आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (द्वितीय पाली)]

चारु चन्द्र की चंचल किरणें,

खेल रही हैं जल-थल में।

 

Correct Answer: (c) अनुप्रास
Solution:उपर्युक्त पंक्तियों में अनुप्रास अलंकार है। जहाँ पर वर्णों की आवृत्ति हो, वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है। उपर्युक्त पंक्तियों में 'च' वर्ण की आवृत्ति है।

27. इनमें से जो अनुप्रास अलंकार का लक्षण न हो, उसे छाँटिए- [K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (c) पंक्ति की सम्पूर्णतया आवृत्ति
Solution:पंक्ति की सम्पूर्णतया आवृत्ति अनुप्रास अलंकार का लक्षण नहीं है। अन्य विकल्पों में अनुप्रास अलंकार के लक्षण हैं।

28. 'सो सुख सुजस सुलभ मोहि स्वामी' में कौन-सा अलंकार है? [T.G.T. परीक्षा, 2002]

Correct Answer: (c) अनुप्रास
Solution:प्रस्तुत पंक्ति में 'स' तथा 'म' वर्ण की आवृत्ति हो रही है। अतः यहाँ अनुप्रास अलंकार है।

29. जहाँ शब्दों, शब्दांशों या वाक्यांशों की आवृत्ति हो, किन्तु उनके अर्थ भिन्न हों, वहाँ निम्न अलंकार होता है [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (c) यमक
Solution:जहाँ शब्दों शब्दांशों या वाक्यांशों की आवृत्ति हो, किन्तु उनके अर्थ भिन्न हों; वहाँ यमक अलंकार होता है।

30. "कबीरा सोई पीर है, जे जाने पर पीर। जे पर पीर न जानई सो काफिर बेपीर।" में कौन-सा अलंकार है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (d) यमक
Solution:उपर्युक्त पंक्तियों में 'यमक' अलंकार है। इसमें पीर शब्द का प्रयोग एक से अधिक बार हुआ है, जिसके अर्थ अलग-अलग हैं। पर-पीर का अर्थ दूसरे की पीड़ा तथा बेपीर का अर्थ जालिम होता है।

यमक अलंकार के अन्य उदाहरण-

'तीन बेर खाती थी, वे तीन बेर खाती है।'

'जेते तुम तारे, तेते नभ में न तारे हैं।'

'कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाइ।'

'काली घटा का घमण्ड घटा।'