अव्यय/अविकारी शब्द (Part-2)Total Questions: 241. निम्नांकित वाक्यों में क्रिया-विशेषण युक्त वाक्य कौन-सा है? [T.G.T. परीक्षा, 2010](a) मैं कल नहीं जाऊँगा(b) यह फूल सुन्दर है(c) लड़का रोते-रोते घर पहुँचा(d) आज शाम को मत आनाCorrect Answer: (c) लड़का रोते-रोते घर पहुँचाSolution:जो उपवाक्य क्रियाविशेषण की तरह व्यवहृत हो, उसे क्रियाविशेषण उपवाक्य कहते हैं। इसमें समय, स्थान, कारण, उद्देश्य, फल, अवस्था, मात्रा इत्यादि का बोध होता है। प्रस्तुत वाक्य 'लड़का रोते-रोते घर पहुँचा' में रोते-रोते क्रियाविशेषण उपवाक्य है।2. 'काला घोड़ा तेज दौड़ता है' में क्रियाविशेषण है- [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010](a) घोड़ा(b) काला(c) तेज(d) दौड़ता हैCorrect Answer: (c) तेजSolution:प्रस्तुत वाक्य में 'तेज' क्रियाविशेषण है। जो क्रिया की विशेषता बताते हैं, उन्हें क्रियाविशेषण कहते हैं। इस वाक्य में दौड़ता क्रिया है तथा उसकी विशेषता 'तेज' है। अतः 'तेज' क्रियाविशेषण है।3. 'मैं वहाँ होकर आया हूँ।' वाक्य में अव्यय शब्द कौन-सा है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)](a) मैं(b) वहाँ(c) होकर(d) हूँCorrect Answer: (b) वहाँSolution:'मैं वहाँ होकर आया हूँ।' वाक्य में 'वहाँ' शब्द अव्यय है। यह 'क्रियाविशेषण अव्यय' है। जिस शब्द से क्रिया की विशेषता प्रकट हो, उसे 'क्रियाविशेषण' कहते हैं।4. निम्न में अव्यय है- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)](a) उत्तर(b) ठीक(c) जापान(d) कृष्णाCorrect Answer: (b) ठीकSolution:प्रश्नगत विकल्पों में 'ठीक' अव्यय है। ऐसे क्रियाविशेषण, जो किसी दूसरे शब्दों के मेल से नहीं बनते, 'मूल क्रियाविशेषण' कहलाते हैं। जैसे-ठीक, दूर, अचानक, फिर, नहीं।5. 'परिमाणवाचक' क्रियाविशेषण अव्यय है- [UPSSSC आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (प्रथम पाली)](a) सर्वदा(b) सर्वत्र(c) इतना(d) गलतCorrect Answer: (c) इतनाSolution:'इतना' परिमाणवाचक क्रिया विशेषण अव्यय है, जबकि 'सर्वदा' कालवाचक क्रियाविशेषण अव्यय है। 'सर्वत्र' स्थानवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय है।6. 'उसने कटोरा भर दूध पिया।' वाक्य में अव्यय शब्द कौन-सा है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)](a) कटोरा(b) दूध(c) भर(d) पियाCorrect Answer: (c) भरSolution:'उसने कटोरा भर दूध पिया।' वाक्य में अव्यय शब्द 'भर' है। अवधारण अर्थ में रीतिवाचक क्रियाविशेषण हैं- तो, ही, भी, मात्र, भर, तक, सा।7. "राम धीरे-धीरे पढ़ता है" में कौन-सा अव्यय है? [UP-TET निरस्त परीक्षा-2021](a) सम्बन्धबोधक अव्यय(b) क्रियाविशेषण अव्यय(c) समुच्चयबोधक अव्यय(d) विस्मयादिबोधक अव्ययCorrect Answer: (b) क्रियाविशेषण अव्ययSolution:राम धीरे-धीरे पढ़ता है" वाक्य में क्रियाविशेषण अव्यय 'धीरे-धीरे' का प्रयोग हुआ है।नोट- कालवाचक, स्थानवाचक, दिशावाचक तथा स्थितिवाचक अव्यय क्रिया की विशेषता नहीं बताते हैं।8. अर्थ के आधार पर सम्बन्धवाचक अव्यय को कितने भागों में विभक्त किया जाता है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)](a) 13(b) 12(c) 14(d) 15Correct Answer: (a) 13Solution:अर्थ के आधार पर सम्बन्धवाचक अव्यय के 13 भेद हैं। ये हैं-कालवाचक, स्थानवाचक, दिशावाचक, साधनवाचक, हेतुवाचक, विषयवाचक, व्यतिरेकवाचक, विनिमयवाचक, सादृश्यवाचक, विरोधवाचक, सहचरवाचक, संग्रहवाचक और तुलनावाचक।9. 'सीता सखियों सहित पुष्प वाटिका गईं।'- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 द्वितीय पाली (01/10/2019)]वाक्य में रेखांकित अव्यय-प्रयोग निम्नलिखित में से किस भेद का उदाहरण है?(a) समुच्चयबोधक(b) क्रियाविशेषण(c) सम्बन्धबोधक(d) विस्मयादिबोधकCorrect Answer: (c) सम्बन्धबोधकSolution:प्रश्नगत वाक्य में रेखांकित पद 'सखियों सहित' सम्बन्धबोधक अव्यय का उदाहरण है। जो अव्यय किसी संज्ञा के बाद आकर उस संज्ञा का सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्द से दिखाता है, उसे सम्बन्धबोधक कहते हैं।10. निम्न में से किस वाक्य में सम्बन्धबोधक अव्यय का प्रयोग हुआ है? [CISF परीक्षा, 2023](a) वह पढ़ता तो है परन्तु पास नहीं होता है।(b) पार्क के चारों ओर लोग इकट्ठे हो गए थे।(c) बाप रे! उस कमरे में तो शेर है।(d) वह वहाँ जायेगा।Correct Answer: (b) पार्क के चारों ओर लोग इकट्ठे हो गए थे।Solution:दिए गए वाक्यों में से 'पार्क के चारों ओर लोग इकट्ठे हो गए थे' वाक्य में सम्बन्धबोधक अव्यय का प्रयोग हुआ है।Submit Quiz123Next »