अव्यय/अविकारी शब्द

परिभाषा

Total Questions: 50

11. 'वह हमेशा अपने भाई के गीत गाता रहता है।' वाक्य में...... अव्यय पद है। [High Court R.O. Exam, 2016]

Correct Answer: (b) हमेशा
Solution:उपर्युक्त वाक्य में 'हमेशा' अव्यय पद है। यह अवधिबोधक अव्यय है। कालवाचक क्रियाविशेषण अव्यय के तीन उप-भेद हैं-समय बोधक, अवधिबोधक और पौनःपुन्य बोधक।

12. निम्नलिखित में से कृदन्त अव्यय का एक प्रकार नहीं है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (b) भूतकालिक कृदन्त
Solution:अविकारी कृदन्त (अव्यय) चार प्रकार के होते हैं- पूर्वकालिक कृदन्त, तात्कालिक कृदन्त, अपूर्ण क्रियाद्योतक तथा पूर्ण क्रियाद्योतक। भूतकालिक कृदन्तों का प्रयोग सामान्यतः विशेषण की तरह होता है।

13. वह दिनभर पढ़ता रहता है। रेखांकित पद में अव्यय का भेद बताइए। [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) निपात
Solution:हिन्दी में निपात के रूप में प्रयुक्त प्रमुख शब्द है तो, तक, न, पर, भला, भी, ही। इनमें से 'तो', 'ही', भी और 'तक' दो वाक्यों का अन्तःसम्बन्ध प्रकट करते हैं। 'भला, 'न' और 'भर' किसी वाक्य के अर्थ को कुछ विशिष्ट बना देते हैं। प्रस्तुत वाक्य में 'दिनभर' निपात है।

14. वह काम नहीं करता। वाक्य में अव्यय पद है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) नहीं
Solution:'अव्यय' ऐसे शब्द को कहते हैं, जिसके रूप में लिंग, वचन, पुरुष कारण इत्यादि के कारण कोई विकार उत्पन्न नहीं होता। ऐसे शब्द हर स्थिति में अपने मूल रूप में बने रहते हैं। उपर्युक्त प्रश्न का 'नहीं' अव्यय पद है। अतः विकल्प (c) सही है। यह अव्यय रीतिवाचक क्रियाविशेषण में निषेध के रूप में प्रयुक्त होता है।

15. कौन-सा शब्द 'अव्यय' नहीं है? [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (d) किसे
Solution:'किसे' अव्यय नहीं, बल्कि एक प्रश्नवाचक शब्द है। अन्य शब्द 'अव्यय' हैं।

16. वह लाचार है, क्योंकि वह अन्धा है। इस वाक्य में कौन-सा अव्यय है? [UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सामान्य चयन) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) कारणवाचक
Solution:वह लाचार है, क्योंकि वह अन्धा है। इस वाक्य में 'क्योंकि' शब्द 'कारणवाचक अव्यय' है।

17. जो शब्द क्रिया की विशेषता बताए उसे...कहते हैं। [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (a) क्रियाविशेषण
Solution:जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं, उन्हें 'क्रियाविशेषण' कहते हैं। जैसे-राम धीरे-धीरे टहलता है। इस वाक्य में 'धीरे-धीरे' शब्द क्रिया 'टहलना' की विशेषता बता रहा है, अतः यह क्रियाविशेषण है।

18. 'कृपया मेरी थोड़ी-सी मदद करो।' इस वाक्य में 'थोड़ी-सी' किस प्रकार का क्रियाविशेषण है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (a) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
Solution:उपर्युक्त वाक्य के 'थोड़ी-सी' शब्दावली में परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण का प्रयोग किया गया है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

परिमाणवाचक विशेषण में मात्रात्मक, द्रव्यात्मक संज्ञा या सर्वनाम की माप-तौल सम्बन्धी विशेषताओं को प्रकट करने वाले शब्दों से विशेषता बतायी जाती है।

परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद हैं- निश्चित परिमाणवाचक तथा अनिश्चित परिमाणवाचक। निश्चित परिमाणवाचक विशेषण में निश्चित संख्या तथा अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण में संख्याएँ नहीं, बल्कि वस्तुओं की मात्राओं का प्रयोग होता है।

19. क्रियाविशेषण से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

बुढ़ापे के कारण दादाजी जल्दी नहीं चल पाते, वे चलते हैं।

Correct Answer: (b) धीरे
Solution:बुढ़ापे के कारण दादाजी जल्दी नहीं चल पाते, वे धीरे चलते हैं। इस प्रकार रिक्त स्थान पर 'धीरे' क्रियाविशेषण शब्द का प्रयोग करना उचित है।

20. "सरकार ने अंशतः प्रतिपूर्ति की है।" इस वाक्य में किस प्रकार के क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (c) परिमाणवाचक
Solution:"सरकार ने अंशतः प्रतिपूर्ति की है।" वाक्य में परिमाणवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग किया गया है, जो अनिश्चित परिमाण वाचक के अन्तर्गत आयेगा।