अव्यय/अविकारी शब्द

परिभाषा

Total Questions: 50

21. 'परिमाणवाचक क्रिया विशेषण' का वाक्य होगा- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) वह बहुत थक गया है।
Solution:विकल्प (a) में दिया गया 'बहुत' शब्द परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण के अन्तर्गत आता है। अन्य प्रमुख परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण हैं-अति, बड़ा, बिल्कुल, सर्वथा, खूब, निपट, अत्यन्त, अतिशय, लगभग, थोड़ा, केवल, बस, काफी, यथेष्ट, इतना, उतना, जितना इत्यादि।

22. 'बारिश बहुत ज्यादा हो रही है' इस वाक्य में 'ज्यादा' शब्द क्या है? [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (d) क्रियाविशेषण
Solution:बारिश बहुत ज्यादा हो रही है-इस वाक्य में 'ज्यादा' शब्द क्रिया विशेषण है।

23. 'परिमाणवाचक' क्रियाविशेषण अव्यय है- [UPSSSC आबकारी सिपाही (प्रथम पाली) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) इतना
Solution:'इतना' परिमाणवाचक क्रियाविशेषण अव्यय है।

24. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण वाक्य को चिह्नित कीजिए- [UPSSSC अबकारी सिपाही (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) रात को कम खाना चाहिए।
Solution:'रात को कम खाना चाहिए। यह वाक्य परिमाणवाचक क्रिया विशेषण वाक्य है।

25. निम्नलिखित में से किस वाक्य में परिमाणवाचक क्रियाविशेषण है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (a) इस बार बारिश में बहुत ओले पड़े।
Solution:'इस बार बारिश में बहुत ओले पड़े।' इस वाक्य में प्रयुक्त शब्द 'बहुत' परिमाणवाचक क्रियाविशेषण है।

26. परिमाणवाचक, क्रियाविशेषण अव्यय क्या है? [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) अत्यन्त
Solution:जिन शब्दों से क्रिया के परिमाण का बोध होता है, उन्हें परिमाण वाचक क्रियाविशेषण अव्यय कहते हैं। जैसे थोड़ा, अत्यन्त, अधिक, अल्प आदि।

27. 'भीतर' और 'बाहर' यह किस क्रियाविशेषण के उदाहरण हैं? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) स्थानवाचक
Solution:भीतर और बाहर स्थानवाचक क्रियाविशेषण के उदाहरण हैं। वस्तुतः जिन क्रियाविशेषणों में स्थानिकताबोधक शब्दों के प्रयोग किए गए हों, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।

28. 'वह बिल्कुल थक गया है।' इस वाक्य में कौन - सा क्रियाविशेषण है? [उ.प्र.पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (c) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
Solution:वह बिल्कुल थक गया है। इस वाक्य में परिमाणवाचक क्रियाविशेषण है। बहुत, अति, बड़ा, बिलकुल, अतिशय, अत्यन्त, निपट, सर्वथा, खूब इत्यादि परिमाणवाचक क्रियाविशेषण के अन्तर्गत आने वाले अधिकताबोधक क्रियाविशेषण के उदाहरण हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य-

अर्थ के अनुसार

क्रियाविशेषण के भेद

1. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

→  न्यूनताबोधक जरा, प्रायः थोड़ा इत्यादि।

→ अधिकताबोधक बहुत, बिलकुल, खूब इत्यादि।

→  तुलनावाचक जितना, कितना, अधिक इत्यादि।

→  पर्याप्तिवाचक ठीक, बस, काफी इत्यादि।

→  श्रेणिवाचक/श्रेणीवाचक बारी-बारी, तिल-तिल,

यथाक्रम इत्यादि।

2. रीतिवाचक क्रियाविशेषण-

→  अवधारणात्मक भर, तो, भी, ही इत्यादि।

→ निषेधात्मक मत, न, नहीं इत्यादि

→ प्रकारात्मक मानो, स्वतः, परस्पर इत्यादि।

→ निश्चयात्मक सही, सचमुच, जरूर इत्यादि।

→ अनिश्चयात्मक कदाचित, यथासम्भव, शायद इत्यादि।

→ स्वीकारात्मक सच, ठीक, जी इत्यादि।

→ कारणात्मक क्यों, काहे को, इसलिए इत्यादि।

29. निम्नलिखित वाक्य में कोष्ठक में दिए गए पदों का परिचय वाला विकल्प चुनिए। [DSSSB PGT-2021]

'रात में (देर तक) बारिश होती रही'

 

Correct Answer: (a) क्रियाविशेषण
Solution:(देर तक) क्रियाविशेषण है, जो बारिश होने की क्रिया की विशेषता का बोध करा रहा है।

30. 'रामू थोड़ी-सी मिठाई खाओ'। इस वाक्य में 'थोड़ी-सी' किस प्रकार का क्रियाविशेषण है? [U.P.SI-2021]

Correct Answer: (b) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
Solution:उपर्युक्त वाक्य में 'थोड़ी-सी' परिमाणवाचक क्रियाविशेषण है।