अव्यय/अविकारी शब्द

परिभाषा

Total Questions: 50

41. क्रियाविशेषण के कितने भेद होते हैं? [UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (e) (a & b)
Solution:अर्थ के अनुसार क्रियाविशेषण के चार भेद होते हैं-स्थानवाचक, कालवाचक, रीतिवाचक तथा परिमाणवाचक। रूप के अनुसार क्रियाविशेषण के तीन भेद होते हैं- (1) मूल, (2) यौगिक और (3) स्थानीय। प्रयोग के आधार पर क्रियाविशेषण के तीन भेद होते हैं-(1) साधारण, (2) संयोजन और (3) अनुबद्ध। अतः इस प्रश्न का उत्तर (a) और (b) दोनों सही हैं। किन्तु परीक्षा संस्था UP-PRPB ने विकल्प (b) को सही उत्तर माना है।

42. निम्न में से कौन-सा क्रियाविशेषण का भेद नहीं है? [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (c) जातिवाचक
Solution:क्रियाविशेषण चार प्रकार के होते हैं- स्थानवाचक, कालवाचक, रीतिवाचक तथा परिमाणवाचका जातिवाचक क्रियाविशेषण का भेद नहीं है।

43. निम्नलिखित वाक्यों में क्रियाविशेषण सम्बन्धित अशुद्धि बताइए। [High Court (Group D) Main's Exam, 2016]

Correct Answer: (d) धीरे-धीरे खेती वे उसे समय अधिक करने लगे।
Solution:विकल्प (d) 'धीरे-धीरे खेती वे उसे समय अधिक करने लगे' में क्रियाविशेषण 'धीरे-धीरे' का प्रयोग हुआ है किन्तु वाक्य त्रुटिपूर्ण है। अतः इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (d) होना चाहिए।

44. धावक तेज गति से दौड़ते हैं। वाक्य में 'तेज गति' क्रियाविशेषण का कौन-सा भेद है? [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) रीतिवाचक
Solution:धावक तेज गति से दौड़ते हैं। इस वाक्य में 'तेज गति' रीतिवाचक क्रियाविशेषण है। जिन क्रियाविशेषणों से क्रिया के घटित होने की विधि या रीति सम्बन्धित विशेषता का पता चलता है, वे रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

45. उसे धीरे-धीरे लिखने की आदत है। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

रेखांकित शब्द क्या है?

 

Correct Answer: (a) क्रियाविशेषण
Solution:रेखांकित शब्द 'धीरे-धीरे' क्रियाविशेषण है। यह यौगिक क्रियाविशेषण है, जो क्रियाविशेषणों की द्विरुक्ति से बना है।

46. 'पुस्तकें धड़ाधड़ बिक रही हैं' में 'धड़ाधड़' में शब्द का कौन- सा रूप है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-I परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) क्रियाविशेषण
Solution:ऐसे क्रियाविशेषण, जो किसी दूसरे शब्द में प्रत्यय या पद जोड़ने पर बनते हैं, 'यौगिक क्रियाविशेषण' कहलाते हैं। कुछ यौगिक क्रियाविशेषण अनुकरण वाचक शब्दों की द्विरुक्ति से बनते हैं; जैसे- पटपट, तड़तड़, सटासट, धड़ाधड़।

47. निम्न में से क्रियाविशेषण अव्यय चुनिए- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-III (सा. चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) अधिक मत बोलो।
Solution:जो अव्यय क्रिया की विशेषता प्रकट करता है, उसे क्रियाविशेषण कहते हैं। जैसे- 'अधिक मत बोलो'। इस वाक्य में 'अधिक' क्रिया-विशेषण है, जो 'बोलना' क्रिया की विशेषता बता रहा है।

48. वह धीरे-धीरे चल रहा है। रेखांकित शब्द को पहचानिए। [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (c) क्रियाविशेषण
Solution:रेखांकित शब्द 'धीरे-धीरे' क्रियाविशेषण है।

49. 'वह एक सप्ताह बाद आया' इस वाक्य में कौन-सा शब्द क्रियाविशेषण है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (c) बाद
Solution:'वह एक सप्ताह बाद आया' इस वाक्य में 'बाद' कालवाचक क्रियाविशेषण है। क्रिया के होने के समय (काल) का बोध कराने वाले अविकारी शब्द कालवाचक क्रियाविशेषण की श्रेणी में आते हैं। जैसे-पहले, बाद, आज, कल, रोज, परसों, प्रतिदिन।

50. विधान करने वाले शब्दों की विशेषता बतलाने वाला शब्द किसे कहते हैं? [नवोदय विद्यालय (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (d) क्रियाविशेषण
Solution:विधान करने वाले शब्दों की विशेषता बतलाने वाले शब्द को 'क्रियाविशेषण' कहते हैं।