असहयोग आंदोलन (UPPCS)

Total Questions: 48

1. निम्नलिखित में से किसने 1920 के नागपुर के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में असहयोग के प्रस्ताव को प्रस्तावित किया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) सी.आर. दास ने
Solution:सितंबर, 1920 में कलकत्ता में संपन्न भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में महात्मा गांधी ने असहयोग के प्रस्ताव को प्रस्तावित किया था, जिसका सी.आर. दास ने विरोध किया था। दिसंबर, 1920 में नागपुर में संपन्न कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में असहयोग प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा हुई तथा इसका अनुसमर्थन किया गया। नागपुर अधिवेशन में असहयोग प्रस्ताव सी.आर. दास ने ही प्रस्तावित किया था।

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहला असहयोग आंदोलन किस वर्ष में शुरू किया था? [M.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (c) 1920
Solution:वर्ष 1920 में कलकत्ता में कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में पास हुए असहयोग संबंधी प्रस्ताव की दिसंबर, 1920 में नागपुर में हुए कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में पुष्टि कर दी गई। असहयोग आंदोलन 1 अगस्त, 1920 से आरंभ हुआ था।

3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने असहयोग आंदोलन किस वर्ष प्रारंभ किया था? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008 53rd to 55th B.P.S.C. (pre) 2011]

Correct Answer: (c) 1920 ई. में
Solution:वर्ष 1920 में कलकत्ता में कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में पास हुए असहयोग संबंधी प्रस्ताव की दिसंबर, 1920 में नागपुर में हुए कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में पुष्टि कर दी गई। असहयोग आंदोलन 1 अगस्त, 1920 से आरंभ हुआ था।

4. महात्मा गांधी द्वारा चलाया गया प्रथम जन आंदोलन था- [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) असहयोग आंदोलन
Solution:गांधी जी के नेतृत्व में पहला आंदोलन वर्ष 1917 में चंपारन के नील की खेती करने वाले किसानों के समर्थन में किया गया था। यह गांधीजी का प्रथम किसान सत्याग्रह था। गांधीजी के नेतृत्व में किया जाने वाला पहला जन आंदोलन असहयोग आंदोलन को माना जाता है, जो वर्ष 1920-22 में चलाया गया था।

5. खिलाफत के प्रश्न पर असहयोग आंदोलन कब शुरू हुआ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) 1920
Solution:सितंबर, 1920 में लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में कलकत्ता में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में महात्मा गांधी की प्रेरणा से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें दो अन्यायपूर्ण कार्यों के विरोध में असहयोग आंदोलन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया (1) खिलाफत मुद्दे के प्रति ब्रिटिश सरकार का दृष्टिकोण, (2) पंजाब के निर्दोष लोगों की रक्षा न करने तथा उनसे बर्बर व्यवहार करने वाले अपराधी अधिकारियों को दंडित करने में ब्रिटिश सरकार की विफलता।

6. निम्न में से कौन-सा एक असहयोग आंदोलन को प्रारंभ करने का कारण नहीं था ? [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (b) नमक कानून
Solution:सितंबर, 1920 में लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में कलकत्ता में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में महात्मा गांधी की प्रेरणा से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें दो अन्यायपूर्ण कार्यों के विरोध में असहयोग आंदोलन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया (1) खिलाफत मुद्दे के प्रति ब्रिटिश सरकार का दृष्टिकोण, (2) पंजाब के निर्दोष लोगों की रक्षा न करने तथा उनसे बर्बर व्यवहार करने वाले अपराधी अधिकारियों को दंडित करने में ब्रिटिश सरकार की विफलता।

7. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सितंबर, 1920 में कलकत्ता में जो विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया था और जिसमें असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया गया उसके अध्यक्ष कौन थे? [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (c) लाला लाजपत राय
Solution:सितंबर, 1920 में लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में कलकत्ता में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में महात्मा गांधी की प्रेरणा से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें दो अन्यायपूर्ण कार्यों के विरोध में असहयोग आंदोलन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया (1) खिलाफत मुद्दे के प्रति ब्रिटिश सरकार का दृष्टिकोण, (2) पंजाब के निर्दोष लोगों की रक्षा न करने तथा उनसे बर्बर व्यवहार करने वाले अपराधी अधिकारियों को दंडित करने में ब्रिटिश सरकार की विफलता।

8. गांधीजी ने असहयोग आंदोलन कब प्रारंभ किया? [48th to 52 B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) 1920
Solution:गांधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन । अगस्त, 1920 को प्रारंभ किया गया। पश्चिमी भारत, बंगाल तथा उत्तरी भारत में असहयोग आंदोलन को अभूतपूर्व सफलता मिली। असहयोग आंदोलन के दौरान ही मोतीलाल नेहरू, लाला लाजपत राय, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू तथा राजेंद्र प्रसाद न्यायालय का बहिष्कार कर आंदोलन में कूद पड़े थे।

9. 'एक वर्ष में स्वराज' का नारा गांधीजी ने कब दिया? [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (b) असहयोग आंदोलन के समय
Solution:असहयोग आंदोलन 1 अगस्त, 1920 को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया था। गांधीजी ने असहयोग आंदोलन शुरू होने के 'एक वर्ष के भीतर स्वराज' प्राप्त करने का नारा दिया।

10. 1919 के सुधारों की भारतीयों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने में असफलता के साथ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 'स्वराज' अथवा 'स्वशासन' हेतु आंदोलन किया, नेतृत्व में- [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) महात्मा गांधी के
Solution:असहयोग आंदोलन 1 अगस्त, 1920 को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया था। गांधीजी ने असहयोग आंदोलन शुरू होने के 'एक वर्ष के भीतर स्वराज' प्राप्त करने का नारा दिया।