आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2005]

1. वॉरेन हेस्टिंग्स प्रथम गवर्नर जनरल थे, जिन्होंने भारत में ब्रिटिश ढांचे पर आधारित एक नियमित पुलिस बल स्थापित किया।

2. रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 द्वारा कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) स्थापित किया गया।

3. भारतीय दंड संहिता वर्ष 1860 में लागू हुई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (b) 2 और 3
Solution:लॉर्ड कॉर्नवालिस प्रथम गवर्नर जनरल थे, जिन्होंने पुलिस सुधार प्रक्रिया के अंतर्गत भारत में ब्रिटिश ढांचे पर आधारित एक नियमित पुलिस बल स्थापित किया था, न कि वॉरेन हेस्टिंग्स ने। अतः कथन 1 असत्य है। रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 के अधिनियम द्वारा 1774 ई. में कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय स्थापित किया गया। अतः कथन 2 सत्य है। भारतीय दंड संहिता, 1860 लॉर्ड कैनिंग के कार्यकाल में लागू हुई। अतः कथन 3 भी सत्य है। इस प्रकार विकल्प (b) सही उत्तर होगा।

2. 19वीं शताब्दी में किस देश का भारत की ओर विस्तार का डर एंग्लो-अफगान संबंधों का आधार था? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) रूस
Solution:19वीं शताब्दी में रूस देश का भारत की ओर विस्तार का डर एंग्लो- अफगान संबंधों का आधार था। रूस एवं ईरान (तत्कालीन फारस) के मध्य तुर्कमेन्वेय की संधि (1828 ई.) के पश्चात रूस के बढ़ते प्रभाव से अंग्रेज घबरा गए। इंग्लैंड में विशेषज्ञों ने 'भारत संकट में है' का नारा लगाया। अब एक वैज्ञानिक सीमा की खोज आरंभ हुई। खैबर एवं बोलन दर्रे भारत के प्रवेश द्वार की चाबी थे। यह सोचा गया कि अफगानिस्तान को एक मित्र या समर्थक शासक के अधीन होना चाहिए। यही एंग्लो-अफगान संबंधों का आधार बना।

3. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 1999]

सूची Iसूची II
A. 17751. प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध
B. 17802. प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध
C. 18243. प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध
D. 18384. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध

 

      A

        B

        C

        D

(a)

1

2

3

4

(b)

4

3

1

2

(c)

3

4

1

2

(d)

4

2

2

1

Correct Answer: (c)
Solution:(i) 1775-1782-प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध। (ii) 1780-1784-द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध, वॉरेन हेस्टिंग्स के कार्यकाल में अंग्रेजों तथा हैदर अली के मध्य प्रारंभ हुआ था। हैदरअली की मृत्यु के पश्चात इसका नेतृत्व टीपू ने संभाला था। (iii) 1824-26-लॉर्ड एमहर्स्ट के कार्यकाल (1823-28 ई.) में प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध हुआ। ब्रिटिश सेना ने बर्मा सेना को पराजित कर यांडबू की संधि (1826 ई.) की। (iv) आकलैंड, 1836 ई. में भारत का गवर्नर जनरल बनकर आया। उसके शासनकाल की महत्वपूर्ण घटना थी-प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध। इस युद्ध की घोषणा यद्यपि 1838 ई. में हो गई थी; परंतु वास्तविक युद्ध 1839 ई. प्रारंभ हुआ था। अतः विकल्प (c) सत्य हैं।

4. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

सूची-I (युद्ध)सूची-II (वर्ष)
A. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध1. 1803-05 ई.
B. द्वितीय आंग्ल-फ्रांसीसी युद्ध2. 1780-84 ई.
C. द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध3. 1878-80 ई.
D. द्वितीय आंग्ल-अफगान युद्ध4. 1750-54 ई.

 

      A

        B

        C

      D

(a)

2

4

1

3

(b)

3

2

4

1

(c)

1

3

2

4

(d)

4

2

3

2

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन है-
सूची-I (युद्ध)सूची-II (वर्ष)
द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध1780-84 ई.
द्वितीय आंग्ल-फ्रांसीसी युद्ध1750-54 ई. या 1749-54 ई.
द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध1803-05 ई.
द्वितीय आंग्ल-अफगान युद्ध1878-80 ई.

5. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

सूची-Iसूची-II
A. इलाहाबाद की संधि1. 1754
B. एक्सला चैपल की संधि2. 1746
C. ला बुर्दनासे द्वारा मद्रास पर अधिकार3. 1748
D. डुप्ले की पदच्युति4. 1765

 

      A

        B

        C

        D

(a)

2

4

1

3

(b)

4

3

2

1

(c)

3

1

2

4

(d)

1

4

2

3

Correct Answer: (b)
Solution:दिए गए घटनाओं का कालक्रम निम्न प्रकार है-

इलाहाबाद की संधि                                  -        1765 ई.

एक्सला चैपल की संधि                             -        1748 ई.

'ला बुर्दनासे द्वारा मद्रास पर अधिकार       -       1746 ई.

डुप्ले की पदच्युति                                    -      1754 ई.

6. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) सती प्रथा निषेध अधिनियम लॉर्ड विलियम बेंटिक
Solution:फर्रुखसियर द्वारा पुनः जजिया कर आरोपित किया गया था तथा बंगाल सती विनियमन, 1829 लॉर्ड विलियम बेंटिक द्वारा पारित किया गया था। जबकि तृतीय कर्नाटक युद्ध के दौरान कर्नल फ्रांसिस फोर्ड के नेतृत्व में अप्रैल, 1759 ई. में मसूलीपट्टम पर अंग्रेजों ने अधिकार किया था। मैल्कम एक अमेरिकी पादरी थे, जिन्होंने भारत की यात्रा कर 1830 के दशक में दक्षिण भारत में दासता का ब्यौरा दिया है, परंतु दासता के अंत से उनका नाम नहीं जुड़ा है। दासता का अंत 1843 ई. में लॉर्ड एलनबरो द्वारा किया गया था।

नोट-प्रश्नगत विकल्प (c) में बंगाल सती विनियमन के स्थान पर सती प्रथा निषेध अधिनियम द्वारा गया है जो कि त्रुटिपूर्ण हैं।

7. भारत के संदर्भ में शासन में पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण निम्नलिखित में से किससे प्रायः संबंधित माना जाता है? [U.P.P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) थॉमस मुनरो से
Solution:भारत के संदर्भ में शासन में पितृसत्तात्मक एवं स्वच्छंदतावाद (Roman- ticism) दृष्टिकोण प्रायः थॉमस मुनरो (1761-1827 ई.), जॉन मैल्कम (1769-1833 ई.), एलफिस्टन (1779-1859 ई.) तथा जॉन मेटकॉ फ (1785-1846 ई.) आदि ब्रिटिश प्रशासकों से संबंधित माना जाता है। ये भारतीय गांवों के गणतंत्रात्मक स्वरूप के प्रमुख समर्थक थे।

8. निम्न में से भारत में उन्नीसवीं शताब्दी में पड़े किस अकाल को 'प्रकोप का समुद्र' (सी ऑफ कैलेमिटी) कहा गया है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) उड़ीसा अकाल, 1866-67
Solution:उन्नीसवीं शताब्दी में उड़ीसा अकाल, 1866-67 ने भीषण रूप धारण किया। 1865 ई. में सूखा पड़ा और 1866 ई. में उड़ीसा, मद्रास, उत्तरी बंगाल और बिहार में अकाल पड़ा। अकाल की भीषणता उड़ीसा में अधिक थी, पहली बार इतने व्यापक स्तर पर जन क्षति हुई। अनुमान है कि लगभग 13 लाख लोग तो उड़ीसा में ही मृत्युग्रस्त हो गए। इस अकाल को 'प्रकोप का समुद्र' (सी ऑफ कैलेमिटी) कहा गया। उड़ीसा अकाल भारतीय अकालों के इतिहास में निर्णायक सिद्ध हुआ; क्योंकि इसके पश्चात सर जॉर्ज कैम्पबेल की अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की गई।

9. भारतीय दुर्भिक्ष संहिता, 1883 का निर्माण निम्नलिखित में से किस आयोग द्वारा किया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) स्ट्रेची आयोग
Solution:1866 ई. में जॉर्ज कैम्पबेल के अधीन अकाल आयोग स्थापित किया गया, जिसने राहत सेवा को सरकार की जवाबदेही माना। 1876-78 ई. के अकाल के बाद 1878 ई. में स्ट्रेची आयोग बनाया गया, जिसकी अनुशंसा पर 1883 ई. में अकाल संहिता बनाई गई।

10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.B.E.O. (Pre) 2019]

                        सूची-1

                              सूची-II

A. एंड्रयू फ्रेजर

1. अकाल आयोग

B. एंटनी मेकडोनल

2. सिंचाई आयोग

C. कोलिन स्कॉट मानक्रीफ

3. पुलिस आयोग

D. थॉमस रॉबर्टसन

4. रेलवे आयोग

      A

        B

        C

        D

(a)

3

1

2

4

(b)

3

2

1

4

(c)

1

3

2

4

(d)

1

3

4

2

Correct Answer: (a)
Solution:सूचियों का सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
एंड्रयू फ्रेजरपुलिस आयोग (1902-03)
एंटनी मेकडोनलअकाल आयोग (1900-01)
कोलिन स्कॉट मानक्रीफसिंचाई आयोग (1901-03)
थॉमस रॉबर्टसनरेलवे आयोग (1901-03)