आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 50

1. "मैं एक समाजवादी और गणतंत्रवादी हूं और मुझे राजाओं और राजकुमारों में विश्वास नहीं है।" यह वक्तव्य संबंधित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) जवाहरलाल नेहरू से
Solution:"मैं एक समाजवादी और गणतंत्रवादी हूं और मुझे राजाओं और राजकुमारों में विश्वास नहीं है", यह कथन जवाहरलाल नेहरू का है।

2. निम्नलिखित में से किसे भारत में साम्यवाद का उच्चतम पुजारी कहा गया है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) जवाहरलाल नेहरू को
Solution:जवाहरलाल नेहरू के विचारों में मार्क्सवाद सहित समाजवाद का विश्लेषण 50 और व्याख्या मिलती है। नेहरू के समाजवादी रुझान के विषय में जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए तत्कालीन यूनाइटेड प्रॉविंसेज (वर्तमान उत्तर प्रदेश) के प्रचार विभाग द्वारा 'कम्युनिस्टिक लाइक्स और डिस्लाइक्स' नाम से एक पर्चा छपवाया गया था, जिसमें नेहरू को 'साम्यवाद का उच्चतम पुजारी' (High priest of communism) के रूप में वर्णित किया गया था। यद्यपि सरकार के उच्चाधिकारियों ने ऐसे प्रयास न करने और साम्यवादियों के साथ तुलना न करने की सलाह दी थी।

3. समाजवाद का समर्थक कौन था और 1933 में ब्रिटिश शासन, देशी राज्यों, जमींदारवाद और पूंजीवाद को उखाड़ फेंकना चाहता था? [Bihar P.C.S. (Pre.) 2016]

Correct Answer: (b) जवाहरलाल नेहरू
Solution:जवाहरलाल नेहरू समाजवाद के समर्थक थे। नेहरू वर्ष 1933 में ब्रिटिश शासन, देशी राज्यों, जमींदारवाद और पूंजीवाद को उखाड़ फेंकना चाहते थे। नेहरू का समाजवाद सोवियत संघ (रूस) के समाजवाद से प्रभावित था। नवंबर, 1927 में उन्होंने सोवियत संघ (रूस) की यात्रा की थी।

4. निम्नलिखित में से कौन एक जवाहरलाल नेहरू का जीवनीकार है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (a) फ्रैंक मोरेस
Solution:जवाहरलाल नेहरू के जीवनीकार फ्रैंक मोरेस हैं।

5. अंबाबाई, एक स्वतंत्रता सेनानी, भारत के किस राज्य की थी? [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) कर्नाटक
Solution:अंबाबाई का जन्म 1889 ई. में तत्कालीन मैसूर राज्य (अब कर्नाटक) में एक रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अंबाबाई ने स्वतंत्रता आंदोलन में दक्षिण भारत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इन्होंने उडुपी में विदेशी कपड़ों और शराब की दुकानों के खिलाफ धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भी किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नमक सत्याग्रह में भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

6. साराबंदी आंदोलन, 1922 किसके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ? [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) सरदार वल्लभभाई पटेल
Solution:गुजरात के सूरत जिले में स्थित बारदोली 1928 ई. के बाद राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया था। बारदोली के 'मेहता बंधुओं' (कल्याण जी और कुंवर जी) तथा दयालजी देसाई ने किसानों के समर्थन में 1928 ई. से आंदोलन चलाया। बाद में इसका नेतृत्व सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया। पटेल के नेतृत्व में ही वर्ष 1928 में कोई कर नहीं (साराबंदी) आंदोलन चलाया गया। यद्यपि प्रश्न में त्रुटि वश 1922 लिखा गया है।

7. राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के निम्नलिखित चार रूपों में से कौन- सा उस व्यक्ति के नाम पर आधारित है, जिसने सर्वप्रथम इसका उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में किया? [I.A.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) बॉयकाट
Solution:आयरलैंड के सी.सी. बॉयकाट के नाम पर ही 'बॉयकाट' शब्द का प्रयोग आधारित है। सी.सी. बॉयकाट ने ही सर्वप्रथम 1880 ई. में भू राजस्व कम न करने के संबंध में इस विधा का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में किया था।

8. भारत सरकार द्वारा वर्ष 1919 में आई.एल.ओ. के वाशिंगटन सम्मेलन में मजदूरों के प्रतिनिधि के रूप में निम्नलिखित में से किसे भेजा गया था? [U.P. P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) एन.एम. जोशी
Solution:अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) वर्ष 1919 में अस्तित्व में आया था। अक्टूबर, 1919 में वाशिंगटन में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में मजदूरों के प्रतिनिधि के रूप में एन.एम. जोशी को भेजा गया था, जबकि उनके सलाहकार के रूप में बी.पी. वाडिया भेजे गए थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) माना गया है, जो कि गलत है।

9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

1. आर्य समाज की स्थापना 1875 ई. में हुई थी।

2. 'अल हिलाल' को मौलाना अबुल कलाम आजाद ने प्रकाशित किया था।

3. लाला लाजपत राय द पीपुल समाचार-पत्र से संबद्ध नहीं थे।

4. कलकत्ता के प्रसिद्ध प्रेसीडेंसी कॉलेज (पूर्व हिंदू कॉलेज) की स्थापना राजा राममोहन राय ने की थी।

इन कथनों में से-

Correct Answer: (c) केवल 1, 2 और 4 सही हैं।
Solution:स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 ई. में आर्य समाज की स्थापना की थी। उर्दू साप्ताहिक समाचार-पत्र 'अल हिलाल' को वर्ष 1912 में मौलाना अबुल कलाम आजाद ने प्रकाशित किया था। कलकत्ता के प्रसिद्ध प्रेसीडेंसी कॉलेज (पूर्व हिंदू कॉलेज) की स्थापना राजा राममोहन राय ने डेविड हेयर के साथ मिलकर 1817 ई. में की थी। लाला लाजपत राय ने अंग्रेजी भाषा में साप्ताहिक समाचार-पत्र 'द पीपुल' का प्रकाशन किया था। अतः प्रश्न में दिया गया कथन-3 सही नहीं है। अतः विकल्प (c) अभीष्ट उत्तर है।

10. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

I. कर्जन वाइली की हत्या

II. खुदीराम बोस को मृत्युदंड

III. बाल गंगाधर तिलक द्वारा 'केसरी' समाचार-पत्र का प्रारंभ

IV. अबुल कलाम आजाद द्वारा 'अल हिलाल' समाचार-पत्र का प्रारंभ

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूटः

Correct Answer: (a) III, II, I और IV
Solution:
घटनावर्ष
केसरी समाचार-पत्र का प्रकाशन1881
खुदीराम बोस को मृत्युदंड1908
कर्जन वाइली की हत्या1909
'अल हिलाल' का प्रकाशन1912