आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 50

21. 'फ्रंटियर गांधी' का असली नाम है- [43rd B.P.S.C. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) अब्दुल गफ्फार खान
Solution:ब्रिटिश भारत के उत्मनजाई, खैबर पख्तूनख्वां (अब पाकिस्तान में) के एक गांव में जन्में अब्दुल गफ्फार खां सामान्यतया सीमांत गांधी (फ्रंटियर गांधी), बाचा खां, फख़-ए-अफगान आदि नामों से जाने जाते हैं। इन्हें वर्ष 1987 में भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

22. सीमांत गांधी' के नाम से कौन जाने जाते हैं? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2021]

Correct Answer: (d) अब्दुल गफ्फार खां
Solution:ब्रिटिश भारत के उत्मनजाई, खैबर पख्तूनख्वां (अब पाकिस्तान में) के एक गांव में जन्में अब्दुल गफ्फार खां सामान्यतया सीमांत गांधी (फ्रंटियर गांधी), बाचा खां, फख़-ए-अफगान आदि नामों से जाने जाते हैं। इन्हें वर्ष 1987 में भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

23. इनमें से किसे 'फ्रंटियर गांधी' कहा जाता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) खान अब्दुल गफ्फार खां
Solution:ब्रिटिश भारत के उत्मनजाई, खैबर पख्तूनख्वां (अब पाकिस्तान में) के एक गांव में जन्में अब्दुल गफ्फार खां सामान्यतया सीमांत गांधी (फ्रंटियर गांधी), बाचा खां, फख़-ए-अफगान आदि नामों से जाने जाते हैं। इन्हें वर्ष 1987 में भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

24. निम्नलिखित में से किन्हें 'बंबई त्रिमूर्ति' के नाम से जाना जाता है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (c) मेहता, तेलंग, तैयबजी
Solution:फिरोजशाह मेहता, के.टी. तेलंग और बदरुद्दीन तैयबजी को 'बंबई त्रिमूर्ति' के नाम से जाना जाता था। इन्होंने मिलकर 1885 ई. में बॉम्बे प्रेसीडेंसी एसोसिएशन की स्थापना की थी।

25. अंग्रेजों के विरुद्ध खान अब्दुल गफ्फार खां द्वारा प्रारंभ किए गए आंदोलन का क्या नाम था ? [U.P.P.C.S (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) लाल कुर्ती (रेड शर्ट)
Solution:उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत में खान अब्दुल गफ्फार खां के नेतृत्व में 'खुदाई खिदमतगार' नामक स्वयंसेवक संगठन स्थापित किया गया था, इन्हें 'लाल कुर्ती' (Red Shirt) के नाम से भी जाना जाता था। 'लाल कुर्ती' संगठन ने पठानों की राष्ट्रीय एकता का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों से स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश उपनिवेशवाद के विरुद्ध आंदोलन संगठित किया तथा श्रमजीवियों की हालत में सुधार की मांग की। ध्यातव्य है कि जब अन्य प्रांतों में मुसलमान स्वयं को सत्याग्रह आंदोलन से अलग रख रहे थे, वहीं उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत के मुसलमानों ने खान अब्दुल गफ्फार खां के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

26. निम्नांकित में से किसने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर पर यह कहकर आक्रमण किया "अम्बेडकर को उदार ब्रिटिश सरकार द्वारा थोपा गया नेतृत्व प्राप्त हुआ था, क्योंकि उनकी सेवाएं राष्ट्रवादी नेताओं को बाधा पहुंचाने के लिए आवश्यक थीं" ? [U.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) डॉ.बी.एस. मुंजे
Solution:डॉ.बी.एस. मुंजे एक हिंदू राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने अम्बेडकर द्वारा दलितों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र की मांग करने के कारण वर्ष 1932 में उपर्युक्त वक्तव्य जारी किया था।

27. 19वीं शताब्दी के अंत में इतिहास के अध्ययन ने भारत में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने में किस प्रकार मदद की ? [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:विकल्पगत सभी कथनों ने 19वीं शताब्दी के अंत में इतिहास के अध्ययन ने भारत में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने में सहायता की।

28. त्रिपुरा की देशी रियासत स्वतंत्रता आंदोलन में बीसवीं सदी के प्रारंभ में शामिल हुई, क्योंकि- [I.A.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) बंगाल के क्रांतिकारी त्रिपुरा में आश्रय लिए हुए थे।
Solution:त्रिपुरा की देशी रियासत के राजा अपने प्रशासन में शिक्षित बंगालियों को शामिल करते थे। बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में ब्रिटिश दबाव के कारण बंगाल से अनेक क्रांतिकारी त्रिपुरा में जाकर आश्रय लिए हुए थे, जिसके फलस्वरूप त्रिपुरा की रियासत में स्वतंत्रता आंदोलन का प्रसार हुआ।

29. राजेंद्र प्रसाद कहां के रहने वाले थे? [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) बिहार
Solution:राजेंद्र प्रसाद मूलतः बिहार के कांग्रेसी नेता थे। ये संविधान सभा के प्रथम स्थायी अध्यक्ष थे। संविधान लागू होने के बाद ये भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने ।

30. नारी संत दयाबाई शिष्या थीं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) संत चरणदास की
Solution:17वीं शताब्दी में राजस्थान में जन्मीं दयाबाई, संत चरणदास की प्रमुख शिष्या थीं। इन्होंने 'दयाबोध' की रचना की।