आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 50

31. महान कवि रबींद्रनाथ टैगोर एक महान चित्रकार के रूप में उभरे जब उनकी आयु थी लगभग - [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) सत्तर वर्ष
Solution:महान कवि रबींद्रनाथ टैगोर एक महान चित्रकार के रूप में 70 वर्ष की आयु में उभरे। आधुनिक भारत के प्रमुख चित्रकारों में रबींद्रनाथ टैगोर की सहज स्फूर्त अंकन पद्धति कला के निर्दिष्ट मार्ग का अनुसरण करती है। उन्होंने कला में भिन्न-भिन्न प्रकार की अनुभूतियों को साकार किया है।

32. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2021]

1. संत फ्रांसिस जेवियर, जेसुइट संघ (ऑर्डर) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

2. संत फ्रांसिस जेवियर की मृत्यु गोवा में हुई तथा यहां उन्हें समर्पित एक गिरजाघर है।

3. गोवा में प्रतिवर्ष संत फ्रांसिस जेवियर के भोज का अनुष्ठान किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:संत फ्रांसिस जेवियर का जन्म 1506 ई. में स्पेन में हुआ था। उन्होंने फेबर और 4 अन्य सहयोगियों के साथ जेसुइट संघ की स्थापना की। 1542 ई. में वह गोवा आए। अप्रैल, 1552 में वह भारत से चीन के लिए प्रस्थान किए। 3 दिसंबर, 1552 को चीन में उनका देहांत हो गया। उनके पार्थिव शरीर को गोवा के बेसिलिका ऑफ बाम जीसस चर्च में रखा गया है। गोवा में प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को उनके सम्मान में भोज दिया जाता है।

33. जगतनारायण लाल को किस जेल में भेजा गया? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) हजारीबाग जेल
Solution:स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जगतनारायण लाल को हजारीबाग जेल में भेजा गया था। जुलाई, 1929 में उनके हजारीबाग जेल से छूटने पर राजेंद्र प्रसाद ने पटना के गुलाबबाग में एक रैली को संबोधित किया था।

34. कस्तूरबा एवं महादेव देसाई की समाधियां किस परिसर में स्थित हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (a) आगा खां पैलेस, पूना
Solution:महादेव देसाई को 9 अगस्त, 1942 को गिरफ्तार कर आगा खां पैलेस में रखा गया। 15 अगस्त, 1942 को महादेव देसाई का निधन हो गया। उनके निधन के उपरांत महात्मा गांधी की इच्छा के अनुसार आगा खां के महल में उनकी समाधि बनवाई गई। 22 फरवरी, 1944 को कस्तूरबा का स्वर्गवास भी आगा खां पैलेस में गांधीजी की उपस्थिति में हुआ। कस्तूरबा की समाधि महादेव देसाई की समाधि के बगल में निर्मित की गई।

35. कस्तूरबा गांधी की समाधि स्थित है- [U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) आगा खां महल, पुणे परिसर में
Solution:महादेव देसाई को 9 अगस्त, 1942 को गिरफ्तार कर आगा खां पैलेस में रखा गया। 15 अगस्त, 1942 को महादेव देसाई का निधन हो गया। उनके निधन के उपरांत महात्मा गांधी की इच्छा के अनुसार आगा खां के महल में उनकी समाधि बनवाई गई। 22 फरवरी, 1944 को कस्तूरबा का स्वर्गवास भी आगा खां पैलेस में गांधीजी की उपस्थिति में हुआ। कस्तूरबा की समाधि महादेव देसाई की समाधि के बगल में निर्मित की गई।

36. निम्नलिखित में से कौन कांग्रेस के आधिकारिक इतिहास के रचयिता थे? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) पट्टाभि सीतारमैया
Solution:डॉ. पट्टाभि सीतारमैया प्रमुख राष्ट्रवादी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्ग्रेस के सरकारी इतिहासकार थे। वे व्यवसाय से चिकित्सक थे। वर्ष 1939 में वे सुभाष चंद्र बोस से कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हार गए थे।

37. भारत में उपनिवेश काल में ह्विटली आयोग का उद्देश्य था- [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) श्रमिकों की मौजूदा परिस्थितियों पर प्रतिवेदन कर सिफारिशें प्रस्तुत करना
Solution:4 जुलाई, 1929 को भारत सरकार ने भारतीय श्रम पर एक राज- कीय आयोग की नियुक्ति की। जे.एच. ह्विटली इसके अध्यक्ष हुए। इस आयोग का उद्देश्य भारत में औद्योगिक कार्यशालाओं और बागानों में श्रम की वर्तमान परिस्थितियों, कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य, क्षमता एवं जीवन की स्थिति तथा नियुक्तिकारियों और नियुक्तियों के बीच संबंध पर सिफारिशें करना था।

38. कैथरीन मेयो, ऐल्डस हक्सले, चार्ल्स एंड्रूज और विलियम डिग्बी के बीच आम रिश्ता क्या था? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) उन्होंने ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की हालत पर टिप्पणियां लिखीं
Solution:कैथरीन मेयो, ऐल्डस हक्सले, चार्ल्स एंडूज और विलियम डिग्बी ने ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की हालत पर टिप्पणियां लिखीं। मदर इंडिया की लेखिका कैथरीन मेयो थीं। चार्ल्स एंडूज का जन्म 1871 ई. में इंग्लैंड में हुआ था। वे महात्मा गांधी के मित्र थे। वह वर्ष 1904 में भारत पहुंचे और सेंट स्टीफन कॉलेज में अध्यापन कार्य किया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद को अपनी किताबों एवं पत्रकारिता के जरिए प्रोत्साहन दिया। ऐल्डस हक्सले ने 20वीं सदी में भारत की यात्रा की और अपने यात्रा वृत्तांत में तत्कालीन भारत की परिस्थितियों को लिखा।

39. बंगाल दुर्भिक्ष का वर्ष, जिसमें लाखों लोग दिवंगत हुए थे, क्या है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) 1943
Solution:बंगाल दुर्भिक्ष का वर्ष 1943 है। इस दुर्भिक्ष से बंगाल में एक अनुमान के अनुसार, लभगग 3 मिलियन लोग मारे गए थे।

40. विश्व में शांति और आपसी सहयोग स्थापित करने के लिए ने कौन-सा सिद्धांत प्रस्तुत किया? [46th B.P.S.C. (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) गुटनिरपेक्षता (Non-alignment)
Solution:शीतयुद्ध काल में विश्व स्तर पर शांति और पारस्परिक सहयोग की स्थापना करने के लिए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा गुटनिरपेक्षता का सिद्धांत प्रस्तुत किया गया। नेहरू तथा भारत की नीति मुख्य रूप से यही रही है कि शांति, निःशस्त्रीकरण तथा जातीय समानता का पक्ष लिया जाए तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग दिया  जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय झगड़े शांतिपूर्वक सुलझाए जा सकें। ध्यातव्य है कि वर्ष 1961 में भारत के प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल नासिर, घाना के राष्ट्रपति क्वामे नक्रूमाह, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो तथा यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मार्शल टीटो के सहयोग से विश्व की तीसरी शक्ति के रूप में यूगोस्लाविया की राजधानी में गुटनिरपेक्ष आंदोलन का गठन किया गया। गुटनिरपेक्ष देशों का प्रथम शिखर सम्मेलन सितंबर, 1961 में बेलग्रेड में आयोजित किया गया।