आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग – 3)

Total Questions: 50

11. 'वेलेंटाइन डे (दिवस)' प्रतिवर्ष मनाया जाता है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) 14 फरवरी को
Solution:वेलेंटाइन डे प्रति वर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है।

12. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2018]

1. भारत के किसी राज्य में सर्वप्रथम लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई साम्यवादी दल की सरकार।

2. भारत का उस समय का सबसे बड़ा बैंक 'इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया' जिसका नाम बदलकर 'भारतीय स्टेट बैंक' रखा गया।

3. एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और यह राष्ट्रीय वाहक बन गया।

4. गोवा स्वतंत्र भारत का अंग बन गया।

निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम है?

Correct Answer: (b) 3-2-1-4
Solution:वर्ष 1953 में एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और यह राष्ट्रीय वाहक बन गया। जुलाई, 1955 में 'इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया' का नाम बदलकर 'भारतीय स्टेट बैंक' रखा गया। अप्रैल, 1957 में सर्वप्रथम केरल में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई साम्यवादी दल की सरकार बनी तथा केरल के मुख्यमंत्री के रूप में ई.एम.एस. नंबूदरीपाद ने स्वतंत्र भारत में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार का गठन किया। वर्ष 1961 में सैन्य कार्रवाई के जरिए गोवा को भारत में अधिगृहीत किया गया। 12वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1962 के द्वारा गोवा को संघ शासित क्षेत्र के रूप में स्थापित किया गया तथा वर्ष 1987 में गोवा एक पूर्ण राज्य बना दिया गया।

13. निम्नलिखित में से किसके पक्षधर नेहरू थे; किंतु गांधीजी नहीं थे? [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) भारी औद्योगीकरण
Solution:नेहरू गांधी जी के सत्य, अहिंसा तथा अस्पृश्यता जैसे राजनैतिक तथा सामाजिक सिद्धांतों के अनुयायी थे, जबकि कई आर्थिक सिद्धांतों पर दोनों में गहरे मतभेद थे। जहां भारत के आर्थिक विकास के लिए गांधीजी ने लघु तथा कुटीर उद्योगों के विकास पर बल दिया, वहीं नेहरूजी भारी औद्योगीकरण के पक्षपोषक थे।

14. निम्नलिखित में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में महात्मा गांधी ने कहा था, "गांधी मर सकते हैं, परंतु गांधीवाद सदैव बना रहेगा"? [U.P. P.C.S. (Pre) 2008, U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) कराची अधिवेशन, 1931
Solution:"They might kill me but they cannot kill Gandhism. If truth can be killed, Gandhism can be killed". यंग इंडिया, 2 अप्रैल, 1931 में प्रकाशित हुआ था जो कि महात्मा गांधी द्वारा मार्च, 1931 में कांग्रेस के कराची अधिवेशन में दिए गए भाषण का अंश है।

15. मुस्लिम लीग एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के लिए "सी. आर. फॉर्मूला" किसने बनाया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) राजगोपालाचारी
Solution:मद्रास प्रांत के प्रभावशाली नेता सी. राजगोपालाचारी ने मुस्लिम लीग एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के लिए जुलाई, 1944 में दोनों पक्षों के मध्य समझौते की एक योजना गांधीजी की स्वीकृति से प्रस्तुत की थी, जिसे 'सी.आर. फॉर्मूला' कहा जाता है। जिन्ना ने इस फॉर्मूले को अस्वीकार कर दिया था।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

घटनावर्ष
(a) अखिल भारतीय महिला सम्मेलन1926
(b) अखिल भारतीय डिप्रस्ड क्लास संगठन1918
(c) बॉम्बे सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन1908
(d) द इंडियन नेशनल सोशल कॉन्फ्रेंस1887
Correct Answer: (a)
Solution:अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की स्थापना वर्ष 1927 में हुई। मार्गरेट एलिजाबेथ कसिंस इसकी संस्थापिका थीं। 'अखिल भारतीय दलित वर्ग संघ' (All India Depressed Classes Association) की स्थापना नागपुर में एम.सी. राजा द्वारा 1926 में की गई। बॉम्बे सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1903 में की गई। दि इंडियन नेशनल सोशल कॉन्फ्रेंस की स्थापना एम.जी. रानाडे द्वारा 1887 में की गई। इस प्रकार प्रश्नगत विकल्पों में से केवल विकल्प (d) सुमेलित है, जबकि अन्य तीनों विकल्प सुमेलित नहीं है।

17. निम्न जोड़ियों को सुमेलित करें (गांधीजी के संबंध में)- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013]

घटनासंबंध
A. गांधी को यरवदा जेल ले जाया गया1. दिल्ली समझौते का अनुमोदन किया
B. गांधीजी ने आमरण अनशन किया2. सविनय अवज्ञा आंदोलन
c. कराची जाते समय काले झंडे दिखाए गए3. 1939 का कांग्रेस संकट
d. उन्होंने कहा कि यह पराजय मेरी उनसे अधिक है4. सांप्रदायिक अवॉर्ड के विरुद्ध

कूट :

      A

        B

        C

        D

(a)

2

4

1

3

(b)

1

2

3

4

(c)

1

4

2

3

(d)

2

4

3

1

(e)

3

4

1

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
गांधी जी को यरवदा जेल ले जाया गया - सविनय अवज्ञा आंदोलन गांधी जी ने आमरण अनशन किया - सांप्रदायिक अवॉर्ड के विरुद्ध कराची जाते समय काले - दिल्ली समझौते का अनुमोदन किया झंडे दिखाए गए उन्होंने कहा कि यह पराजय मेरी 1939 का कांग्रेस संकट उनसे अधिक है

18. निम्न को सही कालक्रम में लिखिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (b) असहयोग आंदोलन, साइमन कमीशन, नेहरू रिपोर्ट, भारत छोड़ो आंदोलन
Solution:उपर्युक्त घटनाओं का सही क्रम इस प्रकार है—असहयोग आंदोलन (1920-22), साइमन कमीशन (नियुक्ति 1927), नेहरू रिपोर्ट (1928) तथा भारत छोड़ो आंदोलन (1942)।

19. निम्नलिखित में से कौन-सी घटना सबसे अंत में हुई? [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (d) सांप्रदायिक निर्णय (अवॉर्ड) की घोषणा
Solution:घटनाओं का कालक्रम है-

चौरी-चौरा की घटना                     वर्ष 1922 में

दांडी मार्च                                   वर्ष 1930 में

गांधी-इर्विन समझौता                 वर्ष 1931 में

सांप्रदायिक निर्णय (अवॉर्ड)        वर्ष 1932 में की घोषणा

20. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

सूची-I (आयोग)सूची-II (अध्यक्ष)
A. रेलवे आयोग (1901)1. एंटनी मैकडोनल
B. अकाल आयोग (1899)2. कॉलिन स्कॉट मॉनक्रीफ
C. सिंचाई आयोग (1901)3. एंड्रयू फ्रेज़र
D. पुलिस सुधार आयोग (1902)4. थॉमस रॉबर्ट्सन

कूट :

      A         B         C         D
(a)3142
(b)3214
(c)4123
(d)4213
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I (आयोग)सूची-II (अध्यक्ष)
रेलवे आयोग (1901-03)थॉमस रॉबर्ट्सन
अकाल आयोग (1900-01)एंटनी मैकडोनल
सिंचाई आयोग (1901-03)कॉलिन स्कॉट मॉनक्रीफ
पुलिस सुधार आयोग (1902-03)एंड्रयू फ्रेज़र