आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग – 3)

Total Questions: 50

41. आधुनिक भारत के इतिहास की निम्नलिखित घटनाओं को काल क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

1. स्वदेशी आंदोलन

2. लखनऊ समझौता

3. मॉर्ले-मिंटो सुधार

4. अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना

निम्नलिखित में से सही कूट का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) 1, 2, 3, 4
Solution:प्रश्नगत विकल्पों का सही क्रम इस प्रकार है-

स्वदेशी आंदोलन- 1905

अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना 1906

मॉर्ले-मिंटो सुधार- 1909

लखनऊ समझौता- 1916

जबकि दिए गए विकल्पों में कोई भी सही क्रम में नहीं है।

42. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से उनके सही कालानुक्रम का चयन कीजिए - [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

1. खिलाफत आंदोलन

2. जलियांवाला बाग हत्याकांड

3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमृतसर अधिवेशन (1919)

4. रौलेट सत्याग्रह

कूट :

Correct Answer: (e) 4,2,1,3
Solution:प्रश्नगत घटनाओं का सही क्रम इस प्रकार है-

खिलाफत आंदोलन का प्रारंभ        -   अक्टूबर, 1919

जलियांवाला बाग हत्याकांड          -   13 अप्रैल, 1919

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का          -   26-30 दिसंबर, 1919

अमृतसर अधिवेशन (1919)

रौलेट सत्याग्रह                          -     6 अप्रैल, 1919

43. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट से घटनाओं का सही कालानुक्रम पता कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

1. बी.जी. तिलक का निधन

2. एक अधिनियम के रूप में रौलेट विधेयक का पास होना

3. जलियांवाला बाग नरसंहार

4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमृतसर अधिवेशन, 1919

कूट :

Correct Answer: (a) 2, 3, 4, 1
Solution:प्रश्न में दी हुई घटनाओं का कालानुक्रम इस प्रकार है :-
घटनाकालानुक्रम
एक अधिनियम के रूप में रौलेट विधेयक का पास होना18 मार्च, 1919
जलियांवाला बाग नरसंहार13 अप्रैल, 1919
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमृतसर अधिवेशन26 से 30 दिसंबर, 1919
बी.जी. तिलक का निधन1 अगस्त, 1920

44. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

1. महात्मा गांधी की दांडी यात्रा           2. पूना समझौता

3. सांप्रदायिक निर्णय                       4. गांधी-इर्विन समझौता

कूट :

Correct Answer: (a) 1,4,3,2
Solution:प्रश्नगत घटनाओं का कालानुक्रम इस प्रकार है-

1. महात्मा गांधी की दांडी यात्रा - 12 मार्च से 5 अप्रैल, 1930

2. पूना समझौता - 24 सितंबर, 1932

3. सांप्रदायिक निर्णय - 16 अगस्त, 1932

4. गांधी-इर्विन समझौता - 5 मार्च, 1931

अतः घटनाओं का सही कालानुक्रम होगा-1,4,3,2

45. निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

I. पूना पैक्ट                       II. गांधी-इर्विन समझौता

III. क्रिप्स मिशन               IV. सविनय अवज्ञा आंदोलन

कूट :

Correct Answer: (c) IV, II, I, III
Solution:सविनय अवज्ञा आंदोलन गांधीजी के नेतृत्व में हुए दांडी मार्च और नमक कानून के उल्लंघन के साथ वर्ष 1930 में प्रारंभ हुआ था, जो कि 5 मार्च, 1931 को हुए गांधी-इर्विन समझौते के पश्चात स्थगित कर दिया गया। 16 अगस्त, 1932 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैक्डोनाल्ड द्वारा घोषित सांप्रदायिक पंचाट के बाद पूना समझौता 24 सितंबर, 1932 को हुआ था। क्रिप्स मिशन मार्च, 1942 में भारत आया था।

46. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़ी निम्नलिखित घटनाओं को उनके कालक्रमानुसार क्रमबद्ध कीजिए- [U.P. P.C.S. (Mains) 2003]

(1) होमरूल आंदोलन

(2) चंपारण सत्याग्रह

(3) जलियांवाला बाग हत्याकांड

(4) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमृतसर अधिवेशन

नीचे दिए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) 1,2,3,4
Solution:प्रश्नगत घटनाओं का कालक्रम निम्न है-
घटनाकालक्रम
होमरूल आंदोलन1916
चंपारण सत्याग्रह1917
जलियांवाला बाग हत्याकांड13 अप्रैल, 1919
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमृतसर अधिवेशन26 से 30 दिसंबर, 1919

47. निम्नलिखित घटनाएं किस कालानुक्रम में घटित हुईं? [U.P. P.C.S. (Mains) 2004]

(i) चौरी-चौरा की घटना             (ii) जलियांवाला बाग हत्याकांड

(iii) रौलेट सत्याग्रह                  (iv) चंपारण सत्याग्रह

कूट :

 

      A

        B

        C

        D

(a)

i

ii

iii

iv

(b)

ii

iii

iv

i

(c)

iv

iii

ii

i

(d)

iii

ii

iv

i

Correct Answer: (c)
Solution:उक्त घटित घटनाओं में कालक्रम की दृष्टि से सर्वप्रथम चंपारण सत्याग्रह की घटना आती है, जो वर्ष 1917 में बिहार के नील कृषकों के शोषण के विरुद्ध महात्मा गांधी ने चलाया। जबकि रौलेट एक्ट, 1919 में लागू किया गया। इसे 'काला कानून' की संज्ञा दी गई थी। जहां तक जलियांवाला बाग हत्याकांड का प्रश्न है, यह तिथि 13 अप्रैल, 1919 है, जब पंजाब के अमृतसर में ब्रिगेडियर जनरल डायर ने निहत्थी भीड़ पर गोली चलवाई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां बहुत से लोग मारे गए। इसकी जांच हेतु बाद में ब्रिटिश सरकार ने हंटर कमेटी का गठन हुआ था। चौरी-चौरा घटना उ.प्र. के गोरखपुर जिले में 4 फरवरी, 1922 को घटी, जिसके विरोध में गांधी जी के द्वारा 12 फरवरी, 1922 को असहयोग आंदोलन वापस ले लिया गया था।

48. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित करें और नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन करें- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

1. रौलेट अधिनियम, 1919

2. रौलेट सत्याग्रह, 1919

3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमृतसर अधिवेशन, 1919

4. जलियांवाला बाग हत्याकांड, 1919

कूट :

Correct Answer: (b) 1,2,4,3
Solution:प्रश्नगत घटनाओं का कालानुक्रम इस प्रकार है-

रौलेट एक्ट                        -     18 मार्च, 1919

रौलेट सत्याग्रह                  -     6 अप्रैल, 1919

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस      -   26-30 दिसंबर, 1919

का अमृतसर अधिवेशन

जलियांवाला बाग हत्याकांड   -   13 अप्रैल, 1919

अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

49. भारतीय स्वाधीनता संघर्ष से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं पर विचार करें और उनका सही कालानुक्रम नीचे दिए गए कूट से पता करें- [U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

(1) चंपारण सत्याग्रह

(2) रौलेट सत्याग्रह

(3) गृह शासन आंदोलन

(4) जलियांवाला बाग हत्याकांड

कूट :

(a)

3

1

2

4

(b)

1

2

3

4

(c)

4

3

2

1

(d)

3

4

2

1

Correct Answer: (a)
Solution:प्रश्नगत घटनाओं का कालक्रम इस प्रकार है-
घटनाकालक्रम
गृह शासन (होमरूल) आंदोलन1916
चंपारण सत्याग्रह1917
रौलेट सत्याग्रह6 अप्रैल, 1919
जलियांवाला बाग हत्याकांड13 अप्रैल, 1919

अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

50. निम्न का सही क्रम निर्दिष्ट कीजिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (d) (i) सूरत विभाजन, (ii) साइमन कमीशन, (iii) सविनय अवज्ञा आंदोलन, (iv) खुदाई खिदमतगार
Solution:सही क्रम इस प्रकार है- (i) सूरत विभाजन-1907, (ii) साइमन कमीशन-1927, (iii) सविनय अवज्ञा आंदोलन-1930, (iv) खुदाई खिदमतगार। सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान खुदाई खिदमतगार आंदोलन उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत में खान अब्दुल गफ्फार खां के नेतृत्व में चलाया गया था। इस प्रकार विकल्प (d) सही उत्तर है।