आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग – 4)

Total Questions: 50

1. निम्न घटनाओं पर विचार करें तथा निम्न कूटों में से सही उत्तर का कालानुक्रमिक चयन करें- [R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013]

(i) नौजवान भारत सभा का निर्माण

(ii) स्वराजिस्ट दल का निर्माण

(iii) दांडी मार्च

(iv) जलियांवाला बाग त्रासदी

कूट :

(a)

iv

iii

ii

i

(b)

ii

i

iv

iii

(c)

ii

iv

iii

i

(d)

iv

ii

i

iii

Correct Answer: (d)
Solution:प्रश्न में दी हुई घटनाओं का कालानुक्रम इस प्रकार है-
घटनाएँकालक्रम
जलियांवाला बाग त्रासदी13 अप्रैल, 1919
स्वराजिस्ट दल का निर्माण1923
नौजवान भारत सभा का निर्माणमार्च, 1926
दांडी मार्च12 मार्च-5 अप्रैल, 1930

2. निम्नलिखित में कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) बाल गंगाधर तिलक सत्यशोधक सभा
Solution:सत्यशोधक समाज (सभा) की स्थापना 1873 ई. में ज्योतिबा फुले ने की थी, ये माली जाति के थे। अन्य प्रश्नगत युग्म सही सुमेलित हैं।

3. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए हुए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1996]

सूची-Iसूची-II
A. 18831. ह्वाइटहॉल से सांप्रदायिक पंचाट की घोषणा
B. 19062. अखिल भारतीय देशी राज्य प्रजा परिषद की स्थापना
C. 19273. ढाका में मुस्लिम लीग की स्थापना
D. 19324. कलकत्ता में राष्ट्रीय सम्मेलन का प्रथम अधिवेशन

 

Correct Answer: (c) A-4, B-3, C-2, D-1
Solution:1883 ई. में कलकत्ता में राष्ट्रीय सम्मेलन का प्रथम अधिवेशन हुआ। इस प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद 1884 ई. में सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने उत्तर-भारत का व्यापक दौरा किया। दिसंबर, 1906 में ढाका में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना की गई। वर्ष 1927 में अखिल भारतीय देशी राज्य प्रजा परिषद की स्थापना हुई तथा 16 अगस्त, 1932 को रैम्जे मैक्डोनॉल्ड ने अपने सांप्रदायिक पंचाट की घोषणा की।

4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए हुए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1997]

                    सूची-I (घटनाएं)

                    सूची-II (परिणाम)

A. मॉर्ले-मिंटो सुधार

1. देशव्यापी आंदोलन

B. साइमन कमीशन

2. आंदोलन का वापस लिया जाना

C. चौरी-चौरा घटना

3. सांप्रदायिक निर्वाचन क्षेत्र

D. दांडी मार्च

4. सांप्रदायिक द्वेष

5. नमक का अवैध निर्माण

Correct Answer: (d) A-3, B-1, C-2, D-5
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-

मॉर्ले-मिंटो सुधार (1909)-सांप्रदायिक निर्वाचन क्षेत्र

साइमन कमीशन (गठन 1927)-देशव्यापी आंदोलन

चौरी-चौरा घटना (1922) - असहयोग आंदोलन का वापस लिया जाना

दांडी मार्च (1930)-नमक का अवैध निर्माण

इस प्रकार विकल्प (d) सही उत्तर है।

5. भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए - [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

1. होमरूल आंदोलन                  2. सूरत विभाजन

3. खेड़ा सत्याग्रह                        4. मिन्टो-मॉर्ले सुधार

ऊपर दी गई घटनाओं का निम्नलिखित में से कौन-सा सही कालानुक्रमिक क्रम है?

Correct Answer: (b) 2-4-1-3
Solution:
घटनावर्ष
सूरत विभाजन1907
मिंटो-मॉर्ले सुधार1909
होमरूल आंदोलन1916
खेड़ा सत्याग्रह1918

6. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

घटनावर्ष
भारतीय जलसेना अधिनियम1927
सविनय अवज्ञा आंदोलन1930
द्वितीय गोलमेज अधिवेशन1931
सांप्रदायिक निर्णय1933
Correct Answer: (d)
Solution:अंग्रेजों की 'बांटो और राज करो' की नीति के तहत ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैक्डोनाल्ड द्वारा 16 अगस्त, 1932 को सांप्रदायिक निर्णय (कम्युनल अवॉर्ड) प्रस्तुत किया गया था, जिसके तहत दलित वर्ग को भी अल्पसंख्यक श्रेणी में मानते हुए मुसलमानों और सिक्खों के साथ उनके लिए भी विधानमंडलों में सीटों के आरक्षण और पृथक निर्वाचक मंडलों की व्यवस्था की गई थी। अन्य प्रश्नगत युग्म सही सुमेलित हैं।

7. निम्न घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

I. साइमन आयोग की नियुक्ति

II. जलियांवाला बाग हत्याकांड

III. महात्मा गांधी की दांडी यात्रा

IV. फिरोजशाह मेहता की मृत्यु

कूट :

Correct Answer: (a) IV, II, I, III
Solution:कांग्रेस के नेता और बॉम्बे क्रॉनिकल समाचार-पत्र के संस्थापक फिरोजशाह मेहता की मृत्यु 5 नवंबर, 1915 को हुई थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड अमृतसर में 13 अप्रैल, 1919 को बैसाखी के दिन हुआ था। साइमन कमीशन के गठन की घोषणा 8 नवंबर, 1927 को की गई थी। महात्मा गांधी ने अपने 80 चुने हुए अनुयायियों के साथ 12 मार्च, 1930 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से ऐतिहासिक दांडी मार्च की शुरुआत की थी तथा 5 अप्रैल, 1930 को दांडी (जिला-नौसारी, गुजरात) पहुंचकर अगले दिन 6 अप्रैल, 1930 को वहां नमक कानून को तोड़ा था। इस प्रकार सही कालानुक्रम विकल्प (a) में प्राप्त हो रहा है।

8. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

I. शारदा अधिनियम                           II. नेहरू रिपोर्ट

III. साइमन कमीशन का गठन           IV. दांडी मार्च

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

कूट :

Correct Answer: (a) III, II, I तथा IV
Solution:
घटनावर्ष
साइमन कमीशन का गठन1927
नेहरू रिपोर्ट1928
शारदा अधिनियम1929
दांडी मार्च1930

अतः कालक्रमानुसार सही उत्तर विकल्प (a) होगा।

9. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) पिट्स इंडिया अधिनियम पारित होने के समय बंगाल का गवर्नर जनरल - लॉर्ड मिंटो
Solution:पिट्स इंडिया अधिनियम, 1784 पारित होने के समय बंगाल का गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स था। शेष विकल्प सही सुमेलित हैं।

10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 2009]

सूची-I (अधिनियम)सूची-II (अधिकांशतः आधारित)
A. इंडियन काउंसिल एक्ट, 19091. माउंटबेटन प्लान पर
B. भारत सरकार अधिनियम, 19192. साइमन कमीशन रिपोर्ट तथा संयुक्त प्रवर समिति की सिफारिशों पर
C. भारत सरकार अधिनियम, 1935 3. मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार पर
D. स्वाधीनता अधिनियम, 19474. मॉर्ले-मिंटो सुधार पर

 

      A

        B

        C

        D

(a)

1

2

3

4

(b)

4

3

2

1

(c)

3

4

1

2

(d)

4

1

2

3

Correct Answer: (b)
Solution:इंडियन काउंसिल एक्ट, 1909 मॉर्ले-मिंटो सुधार पर, भारत सरकार अधिनियम, 1919 मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार पर, भारत सरकार अधिनियम, 1935 साइमन कमीशन रिपोर्ट तथा संयुक्त प्रवर समिति की सिफारिशों पर और स्वाधीनता अधिनियम, 1947 माउंटबेटन प्लान पर अधिकांशतः आधारित थे।