आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग – 4)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित घटनाओं का सही अनुक्रम क्या है? [I.A.S. (Pre) 1998]

1. तिलक का होमरूल लीग

2. कामागाटामारू प्रसंग

3. महात्मा गांधी का भारत आगमन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) 2, 3, 1
Solution:कामागाटामारू प्रसंग वर्ष 1914 में हुआ था। गांधीजी 9 जनवरी, 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत आए। अप्रैल, 1916 में बेलगांव में तिलक के प्रांतीय सम्मेलन में 'होमरूल लीग' के गठन की घोषणा की। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

22. निम्नलिखित घटनाओं का सही अनुक्रम क्या है? [I.A.S. (Pre) 1998]

1. अगस्त प्रस्ताव

2. I.N.A. मुकदमा

3. भारत छोड़ो आंदोलन

4. रॉयल इंडियन नेवल रेटिंग्स का विद्रोह

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) 1, 3, 2, 4
Solution:प्रश्नगत घटनाओं का कालक्रम इस प्रकार है -

अगस्त प्रस्ताव 8 अगस्त, 1940

I.N.A. (Indian National Army) का मुकदमा-1945

भारत छोड़ो आंदोलन-1942

रॉयल इंडियन नेवल रेटिंग्स का विद्रोह-1946

इस प्रकार विकल्प (a) सही उत्तर है।

23. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में निम्नांकित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही कालानुक्रम चुनिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 1998]

1. असहयोग आंदोलन

2. होमरूल आंदोलन

3. भारत छोड़ो आंदोलन

4. सविनय अवज्ञा आंदोलन

कूट :

Correct Answer: (c) 2, 1, 4, 3
Solution:उपर्युक्त घटनाओं का सही कालक्रम इस प्रकार है -

होमरूल आंदोलन               -    1916

असहयोग आंदोलन             -    1920-22

सविनय अवज्ञा आंदोलन      -    1930

भारत छोड़ो आंदोलन          -   1942

अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

24. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. P.C.S. (Mains) 2008]

सूची-Iसूची-II
A. साइमन कमीशन1. 1885
B. भारत छोड़ो आंदोलन2. 1942
C. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन3. 1927
D. मिंटो-मॉर्ले सुधार4. 1909

 

      A

        B

        C

        D

(a)

1

2

3

4

(b)

4

3

2

1

(c)

3

2

1

4

(d)

1

3

2

4

Correct Answer: (c)
Solution:सुमेलित क्रम इस प्रकार है-

साइमन कमीशन              -  1927

भारत छोड़ो आंदोलन       -  1942

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन  -  1885

मिंटो-मॉर्ले सुधार                        -  1909

25. निम्नलिखित का सही कालानुक्रम कौन-सा है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2009]

I. क्रिप्स मिशन                 II. गांधी-इर्विन समझौता

III. साइमन कमीशन       IV. देश का विभाजन

Correct Answer: (d) III, II, I, IV
Solution:दी गई घटनाओं का कालक्रम इस प्रकार है-

साइमन कमीशन - 1927 में नियुक्त; 3 फरवरी, 1928 को बंबई पहुंचा।

गांधी-इर्विन समझौता 5 मार्च, 1931

क्रिप्स मिशन मार्च, 1942

देश का विभाजन 14-15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि

26. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं? [I.A.S. (Pre) 1998]

1. थियोडोर बेक           -     मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल  कॉलेज, अलीगढ़

2. इल्बर्ट बिल              -     रिपन

3. फिरोजशाह मेहता   -   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

4. बदरुद्दीन तैयबजी   -     मुस्लिम लीग

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

कूटः

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:थियोडोर बेक मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ के प्रथम प्राचार्य थे। इल्बर्ट बिल लॉर्ड रिपन के समय 1884 ई. में पारित हुआ था। फिरोजशाह मेहता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबद्ध थे। 1890 ई. के कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता इन्होंने ही की थी। बदरुद्दीन तैयबजी भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबद्ध थे, न कि मुस्लिम लीग से। इन्होंने कांग्रेस के मद्रास अधिवेशन (1887) की अध्यक्षता की थी।

27. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में निम्नांकित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा अंत में दिए गए कूट में से उनका सही कालानुक्रम चुनिए- [U.P. Lower Sub. (Pre)1998]

1. स्वदेशी आंदोलन                  2. होमरूल आंदोलन

3. असहयोग आंदोलन             4. सविनय अवज्ञा आंदोलन

कूट :

Correct Answer: (a) 1, 2, 3 और 4
Solution:स्वदेशी आंदोलन बंगाल विभाजन (1905) के विरोध में प्रारंभ किया गया। होमरूल आंदोलन बी.जी. तिलक एवं एनी बेसेंट की अगुवाई में वर्ष 1916 में शुरू हुआ। असहयोग आंदोलन वर्ष 1920 में तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन वर्ष 1930 में प्रारंभ हुआ। इस प्रकार घटनाओं का सही क्रम 1, 2, 3, 4 है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

28. निम्नलिखित में से किन आंदोलनों ने महिलाओं को घर की चार दीवारी से बाहर निकाला ? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

1. स्वदेशी आंदोलन                 2. होमरूल आंदोलन

3. असहयोग आंदोलन          4. सविनय अवज्ञा आंदोलन

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (d) 1, 2, 3 एवं 4
Solution:स्वदेशी आंदोलन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि इसमें स्त्रियों की सक्रिय भागीदारी थी। शहरी मध्यम वर्ग की सदियों से घरों में कैद महिलाएं जुलूसों और धरनों में शामिल हुईं। इसके बाद से वे सभी राष्ट्रीय आंदोलनों (होमरूल, असहयोग एवं सविनय अवज्ञा) में सक्रिय रहीं।

29. निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.S.C. (GIC) 2010]

1. असहयोग आंदोलन             2. जलियांवाला बाग हत्याकांड

3. गांधी का चंपारण सत्याग्रह    4. सविनय अवज्ञा आंदोलन

कूट :

 

(a)

1

2

3

4

(b)

3

4

1

2

(c)

3

2

1

4

(d)

1

2

4

3

Correct Answer: (c)
Solution:घटनाओं का कालानुक्रम निम्नलिखित है-
घटनाएँतिथि
गांधी का चंपारण सत्याग्रह1917
जलियांवाला बाग हत्याकांड13 अप्रैल, 1919
असहयोग आंदोलन का प्रारंभ1 अगस्त, 1920
सविनय अवज्ञा आंदोलन का प्रारंभ6 अप्रैल, 1930

30. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Pre)1998]

सूची-I (संगठन)सूची-II (नेता)
A. होमरूल लीग 1. चित्तरंजन दास
B. नेशनलिस्ट पार्टी2. लोकमान्य तिलक
C. नेशनल लिबरेशन फेडरेशन3. मदन मोहन मालवीय
D. स्वराज पार्टी4. तेज बहादुर सप्रू
Correct Answer: (a) A-2, B-3, C-4, D-1
Solution:लोकमान्य तिलक ने अप्रैल, 1916 में इंडियन होमरूल लीग की स्थापना की। चित्तरंजन दास एवं मोतीलाल नेहरू ने वर्ष 1923 में स्वराज पार्टी की स्थापना की। मदन मोहन मालवीय नेशनलिस्ट पार्टी के संस्थापक थे तथा तेज बहादुर सप्रू ने नेशनल लिबरेशन फेडरेशन की स्थापना की थी।