आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग – 4)Total Questions: 5041. निम्नलिखित घटनाओं को उनके कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]1. नेहरू रिपोर्ट 2. गांधी-इर्विन पैक्ट3. पूना पैक्ट 4. सविनय अवज्ञा आंदोलनकूट :(a) 4, 1, 3, 2(b) 2, 3, 4, 1(c) 1, 4, 2, 3(d) 3, 2, 1, 4Correct Answer: (c) 1, 4, 2, 3Solution:घटनाओं का सही कालक्रम निम्न है-नेहरू रिपोर्ट - वर्ष 1928सविनय अवज्ञा आंदोलन का प्रारंभ - वर्ष 1930गांधी-इर्विन पैक्ट - 5 मार्च, 1931पूना पैक्ट - वर्ष 1932अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।42. निम्नलिखित घटनाओं को उनके कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. R.O./ A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]1. गांधी-इर्विन समझौता 2. पूना पैक्ट3. पूर्ण राष्ट्रीय स्वतंत्रता की घोषणा 4. सविनय अवज्ञा आंदोलनकूट :(a) 3, 4, 1, 2(b) 2, 1, 4, 3(c) 2, 1, 3, 4(d) 4, 3, 1, 2Correct Answer: (a) 3, 4, 1, 2Solution:प्रश्नानुसार घटनाओं का कालक्रम इस प्रकार है-पूर्ण राष्ट्रीय स्वतंत्रता की घोषणा - 31 दिसंबर, 1929सविनय अवज्ञा आंदोलन का आरंभ - 6 अप्रैल, 1930गांधी-इर्विन समझौता - 5 मार्च, 1931पूना पैक्ट - 24 सितंबर, 1932अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।43. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए - [R.O./A.R. O. (Pre.) 2017]1. गांधी इर्विन समझौता 2. सांप्रदायिक पंचाट (निर्णय)3. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 4. नेहरू रिपोर्टउपर्युक्त घटनाओं को उनके कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिएतथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-कूट :(a) 3, 2, 1, 4(b) 3, 1, 4, 2(c) 4, 3, 2, 1(d) 4, 1, 3, 2Correct Answer: (d) 4, 1, 3, 2Solution:घटनाओं का सही कालानुक्रम है-नेहरू रिपोर्ट - वर्ष 1928गांधी - इर्विन समझौता - 5 मार्च, 1931द्वितीय गोलमेज सम्मेलन - सितंबर-दिसंबर, 1931सांप्रदायिक पंचाट (निर्णय) - 16 अगस्त, 193244. निम्नलिखित का सही क्रम नीचे दिए गए कूट से पता करें- [U.P. P.C.S. (Pre) 2002](A) सी. राजगोपालाचारी योजना (B) वेवेल योजना(C) माउंटबेटन योजना (D) कैबिनेट मिशन योजनाकूट :(a) ABCD(b) BCDA(c) ABDC(d) BACDCorrect Answer: (c) ABDCSolution:सी. राजगोपालाचारी योजना-वर्ष 1944 वेवेल योजना-वर्ष 1945 माउंटबेटन योजना-वर्ष 1947 कैबिनेट मिशन योजना-वर्ष 1946 अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।45. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए- [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]1. क्रिप्स मिशन 2. अगस्त प्रस्ताव3. नेहरू रिपोर्ट 4. वेवेल प्लानइन घटनाओं का सही कालानुक्रम है-(a) 3, 1, 2, 4(b) 3, 2, 1, 4(c) 2, 1, 3, 4(d) 1, 3, 2, 4Correct Answer: (b) 3, 2, 1, 4Solution:घटनाओं का सही कालानुक्रम है-नेहरू रिपोर्ट - वर्ष 1928अगस्त प्रस्ताव - वर्ष 1940क्रिप्स मिशन - वर्ष 1942वेवेल योजना - वर्ष 194546. वेवेल योजना किस वर्ष प्रस्तुत की गई थी? [M.P.P.C.S (Per) 2016](a) 1942(b) 1943(c) 1944(d) 1945Correct Answer: (d) 1945Solution:वेवेल योजना वर्ष 1945 में प्रस्तुत की गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के पश्चात तत्कालीन भारतीय वायसराय वेवेल भारत में व्याप्त गतिरोध को दूर करने के लिए मार्च, 1945 में इंग्लैंड गए और वहां उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चिल एवं भारत के राज्य सचिव लॉर्ड एमरी से सलाह लेकर योजना का निर्माण किया, जिसे वेवेल योजना का नाम दिया गया। वेवेल योजना की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं - वायसराय की कार्यकारिणी का गठन किया जाए और उसमें सभी दलों को प्रतिनिधित्व दिया जाए, इस परिषद में वायसराय या सैन्य प्रमुख के अतिरिक्त शेष सभी सदस्य भाारतीय राजनैतिक नेताओं में से लिए जाए, कार्यकारिणी परिषद में मुस्लिम सदस्यों की संख्या सवर्ण हिंदुओं के बराबर होगी, कांग्रेस के सभी गिरफ्तार नेता रिहा किए जाएंगे तथा शिमला में सर्वदलीय सम्मेलन बुलाया जाएगा।47. भारतीय इतिहास के औपनिवेशिक काल के संदर्भ में सूची-I (व्यक्ति) को सूची-II (विषय) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 2002]सूची I (व्यक्ति)सूची II (विषय)A. मैकडोनाल्ड1. डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्सB. लिनलिथगो2. कम्युनल अवॉर्डC. डलहौजी3. अगस्त ऑफरD. चेम्सफोर्ड4. डाइआर्कीकूट : A B C D(a)3214(b)3241(c)2314(d)2341(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (c)Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-मैक्डोनाल्ड - कम्युनल अवॉर्ड (1932)लिनलिथगो - अगस्त ऑफर (1940)डलहौजी - डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स (व्यपगत सिद्धांत)चेम्सफोर्ड - डाइआर्की (1919 का अधिनियम-प्रांतों में द्वैध शासन लागू)अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।48. निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]A. हंटर आयोग B. सैडलर आयोगC. वुड का घोषणा-पत्र D. सार्जेंट योजनाकूट :(a) ABDC(b) CBAD(c) ABCD(d) CABDCorrect Answer: (d) CABDSolution:वुड घोषणा-पत्र 'बोर्ड ऑफ कंट्रोल' के प्रधान चार्ल्स वुड द्वारा 19 जुलाई, 1854 को जारी किया गया था। हंटर आयोग की स्थापना ब्रिटिश शासनकाल में लॉर्ड रिपन (1880-1884 ई.) द्वारा 1882 ई. में की गई थी। सैडलर आयोग का गठन वर्ष 1917 में कलकत्ता विश्वविद्यालय की समस्याओं के अध्ययन के लिए डॉक्टर एम.ई. सैडलर के नेतृत्व में किया गया था। सार्जेंट योजना वर्ष 1944 में 'केंद्रीय शिक्षा सलाहकार मंडल' ने प्रस्तुत की थी। इस समय ब्रिटिश अधिकारी सार्जेंट ब्रिटिश भारत सरकार में शिक्षा सलाहकार के पद पर नियुक्त थे, जिनके नाम से यह 'राष्ट्रीय शिक्षा योजना' प्रस्तुत की गई थी। अतः विकल्प (d) सही उत्तर होगा।49. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017](a) इंदु प्रकाश - एम.जी. रानाडे(b) नेटिव ओपीनियन - बी. एन. मांडलिक(c) बॉम्बे क्रॉनिकल - गोपाल कृष्ण गोखले(d) इंडियन मिरर - देवेंद्रनाथ टैगोरCorrect Answer: (c) बॉम्बे क्रॉनिकल - गोपाल कृष्ण गोखलेSolution:बॉम्बे क्रॉनिकल अंग्रेजी भाषा का एक समाचार-पत्र था, जिसे सर फिरोजशाह मेहता ने प्रारंभ किया था। यह समाचार-पत्र बंबई (वर्तमान मुंबई) से प्रकाशित होता था।50. निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018](विद्रोह)(वर्ष)(a) संथाल1855(b) कोल1831(c) खासी1829(d) अहोम1815(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (d)Solution:गोमधर कुंवर के नेतृत्व में 1828 ई. में अहोम क्षेत्र के लोगों द्वारा अहोम विद्रोह प्रारंभ हुआ था, जिसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने दबा दिया। तीरत सिंह के नेतृत्व में खासी जयंतियां एवं गारो पहाड़ियों के गारो, खासी तथा जमंतिया लोगों ने खासी विद्रोह (1829-1833) किया था। छोटानागपुर क्षेत्र में कोल विद्रोह का नेतृत्व 1831-32 ई. में बुद्धू या बुद्धो भगत ने किया था। 1855-56 ई. का संथाल विद्रोह एक प्रसिद्ध आदिवासी विद्रोह था, जिसके नेता सिद्धू, कान्हू, चांद एवं भैरव नामक चार भाई थे। अतः विकल्प (d) को छोड़कर शेष सभी सही सुमेलित हैं।Submit Quiz« Previous12345