आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग-5)

Total Questions: 50

1. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

                    सूची-I  (घटना)                     सूची-II  (अवसर)
A. कांग्रेस का संपूर्ण स्वाधीनता प्रस्ताव1. 26 जनवरी, 1930
B. पूर्ण स्वराज दिवस2. 31 दिसंबर, 1929
C. दांडी मार्च3. जुलाई, 1931
D. द्वितीय गोलमेज कॉन्फ्रेंस4. 12 मार्च, 1930
5. सितंबर, 1931

कूट :

      A         B         C         D
(a)1234
(b)2145
(c)5413
(d)3425
Correct Answer: (a)
Solution:प्रश्नगत घटनाओं का समय इस प्रकार है-

कांग्रेस का संपूर्ण स्वाधीनता प्रस्ताव-31 दिसंबर, 1929

पूर्ण स्वराज दिवस 26 जनवरी, 1930 दांडी मार्च का प्रारंभ-12 मार्च, 1930

द्वितीय गोलमेज कॉन्फ्रेंस 7 सितंबर से 1 दिसंबर, 1931 तक

2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

सूची-Iसूची-II
A. एनी बेसेंट1. गृह शासन आंदोलन
B. डॉ. राजेंद्र प्रसाद2. चंपारण सत्याग्रह
C. जवाहरलाल नेहरू3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लखनऊ अधिवेशन, 1916
D. अंबिकाचरण मजूमदार4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन, 1929
कूट :

      A

        B

        C

        D

(a)

1

2

4

3

(b)

1

2

3

4

(c)

4

3

2

1

(d)

3

2

1

4

Correct Answer: (a)
Solution:सितंबर, 1916 में श्रीमती एनी बेसेंट ने होमरूल (गृह शासन) आंदोलन आरंभ किया। महात्मा गांधी के 1917 के चंपारण सत्याग्रह के दौरान उनके सहयोगियों में डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी शामिल थे। जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। अंबिकाचरण मजूमदार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन 1916 की अध्यक्षता की थी, जिसमें मुस्लिम लीग और कांग्रेस के बीच समझौता हुआ था। इस प्रकार अभीष्ट उत्तर विकल्प (a) है।

3. निम्नलिखित को घटनाक्रम के अनुसार सजाइए- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

1. सी.आर. फार्मूला              2. कैबिनेट मिशन

3. गांधी-जिन्ना बातचीत       4. वेवेल प्लान

Correct Answer: (d) 1, 3, 4, 2
Solution:उपर्युक्त घटनाओं का सही क्रम इस प्रकार है-सी.आर. फार्मूला-जुलाई, 1944; गांधी-जिन्ना वार्ता-सितंबर, 1944; वेवेल योजना-जून, 1945 तथा कैबिनेट मिशन-फरवरी, 1946 में घोषणा जबकि मार्च, 1946 में भारत आगमन। अतः सही क्रम 1, 3, 4, 2 है।

4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. P.C.S. (Pre) 2009]

                    सूची-I  (घटना)

                    सूची-II  (वर्ष)

A. असहयोग आंदोलन

1. 1942

B. सविनय अवज्ञा आंदोलन

2. 1937

C. कांग्रेस मंत्रिमंडलों का गठन

3. 1930

D. भारत छोड़ो आंदोलन

4. 1920

कूट :

      A

        B

        C

        D

(a)

1

2

3

4

(b)

4

3

2

1

(c)

2

1

4

3

(d)

3

4

1

2

Correct Answer: (b)
Solution:असहयोग आंदोलन, 1920-22 के दौरान; सविनय अवज्ञा आंदोलन, 1930 में प्रारंभ: कांग्रेस मंत्रिमंडलों का गठन, 1937 में तथा भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त, 1942 में प्रारंभ हुआ था। इस प्रकार विकल्प (b ) सही उत्तर है।

5. सूची-I तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2003]

सूची-Iसूची-II
A. मदन मोहन मालवीय1. होमरूल लीग के संस्थापक
B. मोतीलाल नेहरू2. सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी को प्रारंभ किया
C. श्रीमती एनी बेसेंट3. हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक
D. गोपाल कृष्ण गोखले4. स्वराज पार्टी का अन्य लोगों के साथ गठन किया

कूट :

      A

        B

        C

        D

(a)

3

4

1

2

(b)

4

3

2

1

(c)

1

2

3

4

(d)

2

1

4

3

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-

मदन मोहन मालवीय-हिंदू विश्वविद्यालय (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के संस्थापक

मोतीलाल नेहरू-स्वराज पार्टी का अन्य लोगों के साथ गठन (1923)

श्रीमती एनी बेसेंट-होमरूल लीग की संस्थापक (1916)

गोपाल कृष्ण गोखले-सर्वेट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी की स्थापना (1905)

6. निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (a) गदर पार्टी - लाला लाजपत राय
Solution:गदर पार्टी की स्थापना वर्ष 1913 में सैन फ्रांसिस्को (संयुक्त राज्य अमेरिका) में सोहन सिंह भाकना, लाला हरदयाल आदि लोगों द्वारा की गई थी। इस प्रकार विकल्प (a) का युग्म सुमेलित नहीं है, जबकि अन्य युग्म सुमेलित हैं।

7. भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान घटी निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2004]

1. चौरी-चौरा हिंसा          2. मिंटो-मॉर्ले सुधार

3. दांडी यात्रा                 4. मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार

उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम है-

Correct Answer: (b) 2-4-1-3
Solution:घटनाओं का सही कालक्रम इस प्रकार है- मिंटो-मॉर्ले (मार्ले-मिंटो) सुधार- वर्ष 1909 मॉन्टेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार- वर्ष 1919 चौरी-चौरा कांड- वर्ष 1922 दांडी यात्रा- वर्ष 1930 इस प्रकार सही क्रम-2, 4, 1, 3 है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

8. 1929 का व्यापार विवाद अधिनियम (ट्रेड डिस्प्यूट्स एक्ट) निम्नलिखित में से किसका उपबंध करता है? [U.P.S.C. सिविल सेवा (प्रा.) परीक्षा, 2017]

Correct Answer: (d) अधिकरणों (ट्रिब्यूनल्स) की प्रणाली तथा हड़तालों पर रोक
Solution:वर्ष 1929 का व्यापार विवाद अधिनियम प्रायोगिक तौर पर पांच वर्ष के लिए लागू किया गया था। इस अधिनियम द्वारा व्यापार विवादों के जांच एवं समाधान हेतु समझौता बोर्ड (Board of Conciliation) तथा जांच न्यायालय (Court of Inquiry) के गठन का प्रावधान किया गया। अधिनियम द्वारा रेलवे, डाक, टेलीग्राफ तथा टेलीफोन जैसी सार्वजनिक रूप से उपयोगी सेवाओं में बिना पूर्व सूचना के हड़ताल अथवा तालाबंदी को निषिद्ध कर दिया गया।

9. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

                    सूची-I  

                    सूची-II  

A. भारतीय परिषद अधिनियम, 1909

1. द्विशासन पद्धति का आरंभ

B. भारत शासन अधिनियम, 1935

2. 1916

C. लखनऊ समझौता

3. लॉर्ड मिंटो

D. भारत शासन अधिनियम, 1919

4. प्रांतीय स्वायत्तता

कूट :

      A

        B

        C

        D

(a)

1

2

3

4

(b)

4

3

2

1

(c)

2

4

1

3

(d)

3

4

2

1

Correct Answer: (d)
Solution:तत्कालीन भारत राज्य सचिव मॉर्ले एवं वायसराय लॉर्ड मिंटो द्वारा विभिन्न सुधारों के लिए भारतीय परिषद अधिनियम, 1909 पारित किया गया, जिसे 'मॉर्ले-मिंटो सुधार' के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय शासन अधिनियम, 1935 द्वारा प्रांतीय स्वायत्तता की प्राप्ति हुई एवं भारत शासन अधिनियम, 1919 (मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार) द्वारा प्रांतों में द्विशासन पद्धति को प्रारंभ किया गया, जबकि लखनऊ समझौता अथवा कांग्रेस-लीग पैक्ट मुहम्मद अली जिन्ना एवं बाल गंगाधर तिलक के सामूहिक प्रयत्नों द्वारा वर्ष 1916 में संपन्न हुआ। अतः विकल्प (d) सुमेलित है।

10. नीचे दी गई घटनाओं का सही कालक्रम, कूट से ज्ञात करें - [U.P. P.C.S. (Pre) 2004]

1. सविनय अवज्ञा आंदोलन                2. वैयक्तिक सत्याग्रह

3. भारत छोड़ो आंदोलन                 4. क्रिप्स मिशन

कूट :

Correct Answer: (a) 1, 2, 4, 3
Solution:उक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम इस प्रकार है-

सविनय अवज्ञा आंदोलन-1930

वैयक्तिक सत्याग्रह-1940

क्रिप्स मिशन-मार्च, 1942

भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त, 1942 में प्रारंभ

अतः विकल्प (a) सही उत्तर होगा।